चीन लौटा, पर हमने क्या गंवाया?
September 20, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

चीन लौटा, पर हमने क्या गंवाया?

Written byArchiveArchive
May 11, 2013, 12:00 am IST
inArchive

दिंनाक: 11 May 2013 14:15:05

बीजिंग में सलमान की चुप्पी का राज क्या?

घुसपैठ पर सीधे बात करने से क्यों कतराए?

चीनी प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान सीमा–वार्ता में 'नरमी' की तैयारी?

चीन से अपनी करीब 45 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन कब छुड़ाएगा भारत?

अरुणाचल पर चीन की गलत बयानियों पर कब लगेगी लगाम?

पीओके में चीनी सैनिकों की माजूदगी पर कब होगी बात?

5 मई को चीन लद्दाख के दौलत बेग ओल्दी से अपने चार तंबू उखाड़कर पीछे लौट गया। सरकार की तरफ से यह बयान देते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद अपनी पीठ थपथपाने के अंदाज में दिखाई दिए। 20 दिन तक भारत सरकार और पूरे सत्ता प्रतिष्ठान को अपनी ठसक दिखाने के बाद चीन पीछे लौटा। क्या चीन का यह तेवर महज उसके स्थानीय बद्दिमाग कमांडर का किया-धरा था, जो दिल्ली के 'दरियादिल' बयानों से पिघलकर अपनी टुकड़ी को पीछे ले गया? 17 हजार फुट की ऊंचाई पर, 30 चीनी सैनिकों का जत्था नियंत्रण रेखा से पूरे 19 किलोमीटर अंदर आकर जमकर बैठ जाए तो इसमें किसी को शुबहा नहीं रहना चाहिए कि उसके पीछे बीजिंग की ताकत थी। लाख आपके सलमान फरियाद करते रहे कि हम दोस्ती बढ़ाने के रास्ते पर बढ़ रहे हैं, हम शांति से मसला सुलझाना चाहते हैं, चीन की टुकड़ी तीन फ्लैग मीटिंगों के बाद भी तंबू ताने बैठी रही। मीडिया की मार्फत जो जानकारियां छनकर आती रहीं उनसे साफ हुआ कि चीनियों की एक ही मांग थी कि पहले भारत चुमार में बने सैन्य ढांचे हटाए तभी वे लौटेंगे।

उधर फौजी टुकड़ी को बीजिंग का पूरा कूटनीतिक बल मिला हुआ था। वहां के विदेश मंत्रालय ने आखिर तक यह नहीं माना कि चीन ने भारत की सीमा का अतिक्रमण किया है। उसने बराबर यही कहा कि हम अपनी जमीन पर हैं। यहां से दो सवाल खड़े होते हैं। पहला, अगर चीन अपने कहे मुताबिक अपनी ही जमीन पर था तो पीछे क्यों और कहां तक हटा? दूसरा, अगर सलमान के कहे को मानें तो, चीन की शर्त मानकर भारत ने चुमार में कोई ढांचा नहीं हटाया, तो वह पीछे कैसे हटा? चीन की मौजूदा हरकत के गहरे मायने हैं। जहां इसमें सीमा निर्धारण के 'धंुधलके' में भारत की जमीन कब्जाने और मनमानी करा लेने की उसकी खतरनाक मंशा की भनक है तो वहीं दुनिया के इस हिस्से में अपनी बढ़ती ताकत का प्रदर्शन करके अमरीका और यूरोपीय देशों को यह जताने की कवायद भी है कि दुनिया की राजनीति में चीन को नजरअंदाज करना भूल होगी।

जानकारों का कहना है कि चीन दौलत बेग ओल्दी में महज दो किलोमीटर पीछे हटा है, पूरी तरह सीमा से बाहर नहीं हुआ है। क्यों कि, बीजिंग में सरकार की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बार बार दोहराया कि चीन के सैनिक  नियंत्रण रेखा पर अपने पाले में ही गश्त कर रहे हैं, सीमा नहीं लांघी। इसी के साथ वह भारत के उस जगह पर अपने दावे को पूरी तरह निरस्त न करते हुए मसले को बातचीत से सुलझाने पर भी जोर देती रहीं। अगर चीनी अपने ही पाले में थे तो फिर पीछे क्यों हटे? अगर नहीं थे तो पूरी तरह बाहर क्यों नहीं गए? पीछे हटे तो क्या भारत ने चौथी फ्लैग मीटिंग में उनकी शर्त मान ली? खबर है कि भारत ने चुमार में रणनीतिक नजरिए से अहम जगह बने अपने सैन्य ठिकाने को हटा लिया है। सेना वहां से हटकर बर्स्ते के आधार शिविर पर लौट आई है।

उल्लेखनीय है कि कराकोरम दर्रे के पास दौलत बेग ओल्दी में भारत की हवाई पट्टी है, जिसके नजदीक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की चौकी है और दूसरी तरफ सेना की निगरानी चौकी है। उसके दाईं तरफ राकी नाला के पास, चीन ने 1993 के सीमा पर यथास्थिति बनाए रखने के करार को धता बताते हुए, 15 अप्रैल को चार तंबू लगाए थे। उपग्रह से मिलीं तस्वीरें बताती हैं कि उनको वहां गाड़ियों से रसद और बाकी चीजें पहंुचाई जाती थीं।

इधर चीन की इस अतिक्रमण की हरकत पर साउथ ब्लॉक बगलें झांक रहा था तो लगभग उसी दौरान चीन के दोस्त ओर उसके इशारों पर चलने वाले पाकिस्तान ने भारतीय कैदी सरबजीत पर जेल में जानलेवा 'हमले' की खबर भिजवाई। भारत का सरकारी अमला सकते में आ गया। चीन पर टिकी निगाहें बंटकर पाकिस्तान के अस्पताल पर जा टिकीं जहां सरबजीत जीवन-मरण के बीच झूल रहा था और आखिरकार 2 मई को उसकी मौत हो गई। 5 मई को चीनी मैदान खाली कर गए। क्या दोनों घटनाक्रमों के बीच कोई तार नहीं जुड़ता?

इस मई महीने की 20 तारीख को चीन के प्रधानमंत्री ली कीकियांग भारत आने को 'आतुर' हैं। मार्च 2013 में कुर्सी संभालने के तुरंत बाद अपने कुटनीतिक अभियान के लिए उन्होंने भारत को पहली पसंद माना! भारत में उनके कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने की गरज से सलमान 9 मई को बीजिंग गए। वहां चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बात करते हुए उन्होंने इस चीनी घुसपैठ की वजह नहीं पूछी। क्यों? साथ ही, सलमान खुश थे कि चीनियों ने इस मसले पर भारत के 'शांतिपूर्ण प्रयासों' पर शाबाशी दी।

लेकिन चीनियों के सीमा पार करके हमारी जमीन पर जमकर बैठ जाने की वजह बहुत उलझनभरी नहीं दिखती। चीन लंबे अर्से से सीमा को विवादित और अस्पष्ट बताता आ रहा है और इसके जल्दी 'निपटारे' की आवाज उठाता रहा है। इसी 'अस्पष्टता' की आड़ में उसके सैनिक 4057 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा को पिछले तीन साल में 600 से ज्यादा बार लांघ चुके हैं। लद्दाख से छूते हुए कराकोरम राजमार्ग को ग्वादर बंदरगाह तक बढ़ाते हुए चीन पीओके में अपनी मौजूदगी पुख्ता करना चाहता है। इसके लिए जरूरी है कि उसकी गतिविधियों पर भारत की नजर न पड़ेे, जो चुमार में ऊंची चौकियों से राजमार्ग को देख सकता है। इसके लिए जरूरी है कि भारत को चुमार से हटाया जाए। इसके लिए जरूरी है कि चुमार और आसपास के इलाके पर अपना दावा जताया जाए। इसके लिए जरूरी है कि मौजूदा नियंत्रण रेखा से आगे बढ़कर लद्दाख के हिस्से कब्जाए जाएं। इसमें भारत कोई तीन-पांच न करे, इसके लिए जरूरी है कि भारत से मनमाफिक नक्शे पर दस्तखत कराए जाएं। इसके लिए  जरूरी है कि रेखा पर 'अस्पष्टता' की बात पुख्ता तौर पर उछाली जाए ताकि चंद दिनों में ली के नई दिल्ली आने पर सीमा का निर्धारण बाकी मुद्दों पर हावी रहे और 'शांति' को आतुर रहने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अक्साई चिन को भुलाकर, नक्शों की उधेड़बुन में उलझकर लद्दाख का एक बड़ा हिस्सा चीन के हवाले कर दें।

पाञ्चजन्य से बातचीत में मूलत: लद्दाख के फुंसोक स्तोब्दान ने इसी बात की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चीन सीमा के मुद्दे को हवा देकर मनमानी कराना चाहता है। चीनी मामलों के गहन जानकार फंुसोक कहते हैं कि अगर भारत लद्दाख की अनदेखी करेगा, अपना ध्यान हटाएगा तो वहां चीन जमकर बैठेगा ही। उसे रणनीतिक महत्व के उस इलाके की जरूरत है। अगर हमने ढीला रवैया दिखाया तो चीन की घुसपैठ आगे भी होगी। (देखें, बाक्स) वरिष्ठ रक्षा विश्लेषक मेजर जनरल (सेनि) गगनदीप बख्शी मानते हैं कि चीन शातिर दिमाग है। उसने सरहद पर अपना तो पूरा ढांचा खड़ा कर लिया, लेकिन भारत का एक टीन शेड भी उसे बर्दाश्त नहीं है। ऐसे चीन का सामना करने के लिए हमारी सेना को नए हथियारों की सख्त जरूरत है। लेकिन सरकार के पास इस सबके लिए वक्त नहीं है। उसे कुर्सी की राजनीति से फुर्सत कहां है। (देखें, बाक्स) देश की रक्षा उसकी सोच में शायद सबसे नीचे है तभी तो वह इधर पाकिस्तान तो उधर चीन की शरारतों का करारा जवाब देने की बजाय चुप्पी ओढ़ लेता है। ली आएं तो मनमोहन सिंह के दिमाग में सवा सौ करोड़ के भारत का स्वाभिमान सबसे ऊपर होना चाहिए। देश की भौगोलिक अखंडता से किसी तरह की सौदेबाजी स्वीकार्य नहीं होगी। प्रस्तुति : आलोक गोस्वामी

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

आज का श्लोक : वाचा मित्रत्वमायाति वाचैवायाति शत्रुताम्

आज का राशिफल

20 सितंबर राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि की चमकेगी किस्मत

NEET UG Fake Certificate CM Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Medical Admission Panchjanya

NEET UG में फर्जीवाड़े पर CM धामी सख्त: 8 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र निरस्त, होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई!

Nandigram Bypoll Milan Pradhan Arrest Mamata Banerjee Congress TMC Politics Panchjanya

Nandigram Bypoll Analysis: जानिए मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस-ममता समीकरण और सियासी दावों की पूरी कहानी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

DUSU चुनाव में एबीवीपी ने लहराया भगवा, बोली – भारत का Gen-Z संस्कारवान, राष्ट्रवादी और समरसता में विश्वास रखने वाला

mathura rss paryavaran sanrakshan gatividhi kund pujan water conservation

राधाष्टमी पर RSS स्वयंसेवकों की सराहनीय पहल: मथुरा में जलाशयों और कुंडों हुआ पूजन, लोगों ने ली अनोखी शपथ

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : वाचा मित्रत्वमायाति वाचैवायाति शत्रुताम्

आज का राशिफल

20 सितंबर राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि की चमकेगी किस्मत

NEET UG Fake Certificate CM Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Medical Admission Panchjanya

NEET UG में फर्जीवाड़े पर CM धामी सख्त: 8 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र निरस्त, होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई!

Nandigram Bypoll Milan Pradhan Arrest Mamata Banerjee Congress TMC Politics Panchjanya

Nandigram Bypoll Analysis: जानिए मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस-ममता समीकरण और सियासी दावों की पूरी कहानी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

DUSU चुनाव में एबीवीपी ने लहराया भगवा, बोली – भारत का Gen-Z संस्कारवान, राष्ट्रवादी और समरसता में विश्वास रखने वाला

mathura rss paryavaran sanrakshan gatividhi kund pujan water conservation

राधाष्टमी पर RSS स्वयंसेवकों की सराहनीय पहल: मथुरा में जलाशयों और कुंडों हुआ पूजन, लोगों ने ली अनोखी शपथ

narendra modi satta darshan seva sankalp parivartankari netritva

नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष : ‘सेवा’ से परिवर्तनकारी नेतृत्व तक की राजनीतिक यात्रा

IIT BHU University of Michigan MoU EV Research Prof Amit Patra Panchjanya

IIT रुड़की दीक्षांत समारोह 2026: 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री, अजीत डोभाल रहे मुख्य अतिथि

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तान से आई ₹119 करोड़ की हेरोइन जब्त: पंजाब में 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

bhopal shram sadhak sangam dattatreya hosabale ravidas jayanti

भोपाल में ‘श्रम साधक संगम’ का भव्य आयोजन: दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा- “श्रम साधकों के मजबूत होने से सुदृढ़ होगा समाज”

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies