बच्चा गोद लेने वालों ने साझा किए अनुभव
|
'मातृछाया' रायपुर का स्थापना दिवस कार्यक्रम
गत दिनों रायपुर (छ.ग.) में सेवा भारती द्वारा संचालित 'मातृछाया' प्रकल्प का स्थापना दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वामी सत्यस्वरूपानंद ने श्रीकृष्ण और यशोदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्रकल्प के संरक्षक श्री सुधाकर कांशोडापुरकर ने 'मातृछाया' के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ऐसे लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए जिन्होंने प्रकल्प से बच्चा गोद लिया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी सत्यस्वरूपानंद ने अपने संबोधन में कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। विशिष्ट अतिथि श्री शैलेश वर्मा ने कहा कि ऐसी सामाजिक संस्थाओं को दिल खोलकर दान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक अग्रवाल ने की। प्रतिनिधि











