| दिंनाक: 02 May 2006 00:00:00 |
|
कोई बाधा स्वीकार नहींएक ओर जहां शबरी कुंभ को लेकर कुछ दुर्भावना प्रेरित तत्वों ने दुष्प्रचार प्रारंभ किया है वहीं दूसरी ओर डांग जिले के पांच राजाओं ने गत दिनों एक पत्रकार वार्ता कर शबरी कुम्भ के आयोजन को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की है। दहेर के राजा श्री तपतराव पवार, गाढ़वी के श्री करण सिंह राव, पिंपरी के श्री त्रिकमराव पवार, वसुर्ला के राजकुमार श्री धनराज सिंह तथा लिंगा के राजा भंवर सिंह सूर्यवंशी ने समवेत स्वर में कहा है कि, “शबरी कुंभ में किसी भी व्यवधान को स्वीकार नहीं किया जाएगा।” इन सभी राजाओं ने जनजातीय समाज का आह्वान किया है कि वह निर्भय होकर शबरी कुंभ में भाग लें।48