| दिंनाक: 06 Dec 2005 00:00:00 |
|
इन दिनों जापान बुजुर्गो की बढ़ती जनसंख्या से त्रस्त है। पिछले एक दशक से जापान में बुजुर्ग लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। जापान में अगर इसी तरह जनसंख्या दर में कमी आयी तो प्रत्येक 30 वर्ष में जापान की जनसंख्या 38 प्रतिशत की दर से कम हो सकती है। जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के अनेक प्रयासों के बावजूद जापान की प्रजनन दर में वृद्धि नहीं हो सकी है। जापानी जनसंख्या विशेषज्ञ रॉबर्ट रेदरफोर्ड के अनुसार जापान में अविवाहित रहने वाले पुरुषों एवं महिलाओं की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2000 में अविवाहित पुरुषों की संख्या 19 प्रतिशत पायी गयी थी।NEWS