| दिंनाक: 12 Nov 2005 00:00:00 |
|
जनता हिसाब लेगीअपने प्रिय साथी कृष्णानंद राय की हत्या से पूर्व भाजपा सांसद मनोज सिन्हा को काफी ठेस पहुंची है। प्रतिक्रिया मांगने पर उन्होंने कहा, “हमें कुछ नहीं कहना है, किसी कार्रवाई की मांग नहीं करनी है, अब जनता को तय करना है कि इन माफियाओं से कैसे निपटा जाए।”गाजीपुर भाजपा अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने पाञ्चजन्य से बातचीत में कहा, “यह गैंगवार नहीं है क्योंकि राय का कोई गैंग नहीं था, वह समाज की रक्षा के लिए एक माफिया के विरुद्ध लड़ रहे थे, पुलिस कुछ भी प्रयास करे लेकिन उनके विरुद्ध किसी आपराधिक मामले का कोई साक्ष्य पुलिस के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तो हम लोग लोकतांत्रिक ढंग से अपनी लड़ाई लड़ेंगे लेकिन सरकार नहीं चेती तो कुछ भी कर गुजरने से पीछे नहीं हटेंगे। एक अन्य कार्यकर्ता राजेश्वर कहते हैं कि गाजीपुर का दुर्दिन आ गया है। जनता के सम्मान की लड़ाई लड़ने वाला हमारा नायक चला गया।भाजपा महामंत्री कृष्ण बिहारी राय कहते हैं कि हम लोग एक लम्बे अर्से से राय की सुरक्षा की मांग करते रहे हैं लेकिन शासन द्वारा सब कुछ जानते हुए भी उन्हें सुरक्षा नहीं दी गयी।NEWS