| दिंनाक: 12 Nov 2005 00:00:00 |
|
एन.एस.सी.एन.(आई.एम.) के अध्यक्ष इसाक स्वू का कहना है -“10 हजार ईसाई मिशनरी तैयार हैं”बिक्रम बहादुर जमातिया29 अगस्त, 2005 को दीमापुर से प्रकाशित ईस्टर्न मिरर-नामक अंग्रेजी दैनिक में इसाक स्वू का बयान छापागया है कि नागालैण्ड में 10 हजार ईसाई मिशनरी आस-पास के क्षेत्रों में ईसाई मतान्तरण के लिए तैनात किए गए हैं। यह बात इसाक ने 23 अगस्त को बेवरली हिल्स (अमरीका) में अपने 85वें जन्मदिवस समारोह के दौरान साक्षात्कार में बताई थी। उन्होंने कहा, “हम चीन, कम्बोडिया, बर्मा, वियतनाम, लाओस और नेपाल में पैठ बनाना चाहते हैं जिसके लिए हमारे पास 10 हजार मिशनरी तैयार हैं।” फिलहाल, स्वू के अनुसार, वे भारत सरकार और 40 लाख नागाओं के बीच शांति वार्ता के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। वे भारत से आजादी नहीं बल्कि अपनी पहचान चाहते हैं। बातों-बातों में उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता नागालैण्ड के पहले मतान्तरितों में से एक थे।NEWS