| दिंनाक: 06 May 2005 00:00:00 |
|
इस सप्ताह आपका भविष्यज्योतिष महामहोपाध्याय सौ. नीलिमा प्रधान5 जून से 11 जून, 2005 तकमेष: (चू,चे,चो,ला, ली,लू,ले,लो,आ) इस सप्ताह बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। आर्थिक व्यवहार में महत्वपूर्ण निर्णय दूसरों के भरोसे न करें। सप्ताह के अंत में महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है। शुक्रवार को ईष्र्यालु परेशानी पैदा कर सकते हैं।शुभ दिनांक-7, 8वृषभ: (इ,उ,ए,ओ,वा,वू,वी,वे,वो) इस सप्ताह बुध धन स्थान में प्रवेश कर रहा है। राज लक्ष्मी तो सर्प की जिह्वा के समान चंचल होती है, उसे संभालने की कोशिश करें। आज तनाव की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठ नए काम की जिम्मेदारी सौपेंगे। व्यावसायिक वातावरण सुधारने का प्रयत्न सफल होगा।शुभ दिनांक-7,8मिथुन: (का,की,कू,के,को, की,घ,ड़,छा,हा) राशि का स्वामी बुध अपनी राशि में प्रवेश कर रहा है। मंगलवार तक महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आने की संभावना से तनाव भी संभव है। लेकिन सप्ताह के अंत में ग्रहस्थिति कुछ चिंताएं मिटाने में मददगार होगी। यात्रा में सावधान रहें।शुभ दिनांक-8,9कर्क: (ही,हू,हे,हो,डा,डे,डी,डू,डो) बुध हानि स्थान में प्रवेश कर रहा है। दूसरों की बातों पर विश्वास न करें। नौकरी में उच्च पद पर काम करने का अवसर मिलेगा। आपके बारे में गलतफहमी पैदा ने हो, इसका ध्यान रखें। बुधवार-बृहस्पतिवार को सभी व्यवसायों में तनाव की संभावना है।शुभ दिनांक-10, 11सिंह: (मा,मी,मू,मे,मो,ट,टा,टी,टे,टु) बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। भारतीय संस्कृति और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों में आपकी अडिग निष्ठा है, लेकिन ग्रहों की प्रतिकूलताएं आपको आगे नहीं बढ़ने देंगी। परिवार में कुछ मतभेद उत्पन्न होने की आशंका रहेगी। सप्ताह के अंत में सभी क्षेत्रों में तनाव की संभावना है।शुभ दिनांक-7, 8कन्या: (टो, पा,पी,पु,पे,पो,षा,णा,ठा) बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। राजनीतिक-सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा, बड़े लोगों से भेंट तथा सहायता की संभावना है। मुकदमे आदि में आशा बंधेगी। आत्मविश्वास और विश्वास बढ़ेगा।शुभ दिनांक-7, 8तुला: (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) इस सप्ताह बुध अपने भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहा है। कभी-कभी आप अपनी जिद के कारण कठिनाइयां पैदा कर लेते हैं। आर्थिक व्यवहार में सावधान रहें। गलत लगने वाला काम किसी के भी आग्रह पर न करें। सोमवार को तनाव की संभावना है।शुभ दिनांक- 8, 9वृश्चिक : (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) बुध अष्टम भाव में प्रवेश कर रहा है। ग्रहस्थिति अब आपकी योजनाओं को सफल बनाने में सहायक होगी। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्रों में अच्छी प्रगति होगी। राजनीति में दृढ़ निश्चय व बुद्धि से काम लें तो सफलता मिल सकती है।शुभ दिनांक-10, 11धनु: (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे) नौकरी-व्यवसाय में महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय सारिणी बनाकर समय तय करने की कोशिश करें। सप्ताह के अंत में महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है। सोमवार को यात्रा में सावधान रहें। तनाव की संभावना है।शुभ दिनांक-8मकर: (भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी) बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। नौकरी में वरिष्ठों से यश मिलेगा। भू-सम्पत्ति के व्यवहार में बड़े-बुजुर्ग मदद करेंगे। अब अच्छा समय है। अदालती फैसले आपके पक्ष में होंगे।शुभ दिनांक-8, 9कुंभ: (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा) परेशानियों और भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। सोमवार-मंगलवार को सभी क्षेत्रों में तनाव की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठ नए काम की जिम्मेदारी सौंपेंगे। इस सप्ताह घर के शान्त वातावरण के पुन: न बिगड़ जाने की आशंका रहेगी।शुभ दिनांक-8,9मीन: (दी,दू,झा,ञा,था,दे,दो,चा,ची) बुध अपने सुख स्थान में प्रवेश कर रहा है। सप्ताह के शुरू में महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है। बुधवार-बृहस्पतिवार को कठिनाइयों का सामना करने से तनाव की संभावना है। यात्रा पर जाने की भी संभावना है। यात्रा में सावधान रहें। परिवार में मतभेद उपजने की आशंका रहेगी।शुभ दिनांक-7, 10NEWS