| दिंनाक: 10 Feb 2005 00:00:00 |
|
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ:निर्विघ्नं कुरूमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।प्रतिनिधिपूजन में विराजे गणपतिगत दिनों कैन्टन स्थित हिन्दू मंदिर एवं बालगोकुलम द्वारा अमरीका के डेट्राइट (मिशीगन) शहर में गणेश पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 160 बच्चों ने जब अपने अभिभावकों के साथ मिलकर मंत्रजाप प्रारम्भ किया तो उपस्थित अमरीकी हिन्दू समुदाय हर्ष-विभोर हो गया। दस दिन तक चले इस गणेश पूजनोत्सव में विविध प्रकार से गणेश प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना, आरती के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रम एवं प्रस्तुतियां की गयीं ताकि सहज रूप से अमरीकी हिन्दू युवा पीढ़ी गणेश-पूजन के आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक कारणों को समझ सके। गणेश पूजनोत्सव का समापन 16 सितम्बर को गणेश चतुर्दशी के दिन हुआ।समापन दिवस की पूर्वसंध्या पर नाटकला अकादमी की श्रीमती वेंकटलक्ष्मी द्वारा सुन्दर भजनों का गायन हुआ। इस अवसर पर बालगोकुलम के अध्यापक श्री विकास पोन्नूरू ने भगवान गणेश के बारे में “स्लाइड-शो” के माध्यम से रोचक प्रस्तुति की। गणेश जी के सम्पूर्ण शरीर के विभिन्न अंगों के प्रतीकात्मक अर्थ तथा विश्व में गणेश जी से जुड़ी परम्पराओं का उन्होंने विस्तार से वर्णन किया।गणेशोत्सव में शामिल अमरीकी हिन्दू समाजइस प्रकार गणेश पूजनोत्सव ने जहां बड़े-बुजुर्गों को अपनी परम्परा से जोड़ने की अभिनव कोशिश की, वहीं अमरीकी हिन्दुओं की नई पीढ़ी ने भी गणेश-महात्म्य को जाना। अमरीका में किसी मन्दिर द्वारा इस प्रकार से सामूहिक गणेश-पूजनोत्सव प्रारम्भ करने का यह पहला अवसर है। लोगों ने आयोजकों की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे अगले वर्ष से और भी भव्य रूप में मनाने का संकल्प लिया।प्रतिनिधिNEWS