| दिंनाक: 10 Feb 2005 00:00:00 |
|
ज्योतिष महामहोपाध्याय सौ. नीलिमा प्रधान2 से 8 अक्तूबर, 2005 तकमेष: (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,आ) इस सप्ताह शुक्र अष्टम स्थान में तथा बुध भार्या स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। सप्ताह के शुरू में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को यात्रा में सतर्क रहें। नौकरी में वरिष्ठ नए काम की जिम्मेदारी सौंपेंगे। दाम्पत्य जीवन में मामूली वैमनस्यता हो सकती है।शुभ दिनांक-4, 5वृषभ: (इ,उ,ए,ओ,वा,वू,वी,वे,वो) राशि का स्वामी शुक्र भार्या स्थान में प्रवेश कर रहा है। मंगलवार-बुधवार को दूसरों की गलतियां सुधारने में भागदौड़ करनी पड़ेगी। नवरात्रोत्सव में मित्रों के साथ भ्रम की संभावना है।शुभ दिनांक-5, 6मिथुन: (का,की,कू,के,को,की,घ,ड़,छा,हा) राशि का स्वामी बुध पंचम स्थान में प्रवेश कर रहा है। इस सप्ताह घरेलू मतभेद उग्र न होने दें। कला से सम्बंधित लोगों के लिए प्रगति का अच्छा अवसर है। अगले सप्ताह से प्रतिकूलताएं दूर होंगी तथा जीवन में अनुकूलता प्रकाशमान होगी।शुभ दिनांक-4, 5, 6कर्क: (ही, हू,हे,हो,डा,डे,डी,डू,डो) इस सप्ताह शुक्र पंचम स्थान में तथा बुध सुख स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्रों में हो रही कमियों का सही विश्लेषण कर लें। बुधवार-बृहस्पतिवार को सभी विषयों में तनाव की संभावना है।शुभ दिनांक-7, 8सिंह: (मा,मी,मू,मे,मो,ट,टा,टी,टे,टु) इस सप्ताह शुक्र तथा बुध आपकी योजनाओं को सफल बनाएंगे। आप यदि दृढ़ निश्चय व बुद्धि से काम करें तो सफल हो सकते हैं। भागदौड़ के कारण अस्वस्थ रहेंगे और स्वभाव खिन्न रहेगा। घरेलू मतभेद उग्र न होने दें। शुक्रवार-शनिवार को नवरात्रोत्सव में तनाव की संभावना है।शुभ दिनांक-5, 6कन्या: (टो,पा,पी,पु,पे,पो,षा,णा,ठा) इस सप्ताह राशि का स्वामी बुध धन स्थान में तथा शुक्र पराक्रम स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। भू-सम्पत्ति के व्यवहार में वृद्ध मदद करेंगे। आपका अपमान करने वालों को आपके मित्र सबक सिखाएंगे। अब आपकी बढ़ती ताकत को कोई नियंत्रित नहीं कर सकता। नए कारोबार की रूपरेखा भी बनेगी।शुभ दिनांक-4,5,6तुला: (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) बुध तुला राशि में तथा शुक्र धन स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। गलत लगने वाला काम किसी के भी आग्रह पर न करें। सप्ताह के शुरू में भ्रम से तनाव रहेगा और मामूली वैमनस्यता हो सकती है। बुधवार से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नवरात्रोत्सव में समय-सारणी बनाकर समय तय करने की कोशिश करें।शुभ दिनांक-6, 7वृश्चिक :(तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) इस सप्ताह शुक्र अपनी राशि में तथा बुध हानि स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल-बुध को राजनीति में स्पष्ट कहने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय तथा राजनीति में कुशल रणनीति का सहारा लेना चाहिए।शुभ दिनांक-7, 8धनु: (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे) इस सप्ताह शुक्र हानि स्थान में तथा बुध लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। सप्ताह के अंत में कुछ लोग गुप्त तरीके से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलू मतभेद उग्र न होने दें। नवरात्रोत्सव में दूसरों की गलतियां सुधारने में भागदौड़ होगी।शुभ दिनांक-4, 6मकर: (भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी) इस सप्ताह शुक्र लाभ स्थान में तथा व्यापार का ग्रह बुध अपने व्यवसाय के स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। अब आप नौकरी-व्यवसाय में दृढ़ निश्चय व बुद्धि से काम करें तो लाभान्वित हो सकते हैं। कला-गायन में अनकूल समय रहेगा। ग्रहस्थिति आपकी योजनाओं को सफल बनाएगी।शुभ दिनांक-5,6,7कुंभ: (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा) इस सप्ताह शुक्र नौकरी-व्यवसाय तथा बुध भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। ग्रहस्थिति आपकी चिंताएं मिटाने में सहायक होगी। कला-गायन में अनकूल समय रहेगा। सप्ताह के शुरू में तनाव की संभावना है।शुभ दिनांक-5,6मीन: (दी,दू,झा,ञा,था,दे,दो,चा,ची) इस सप्ताह शुक्र वृश्चिक राशि में तथा बुध अपने अष्टम स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। परिवार और समाज के बीच नवरात्रोत्सव में सामंजस्यता ला सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठों से प्रोत्साहन मिलेगा।NEWS