|
आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के असमय निधन पर भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक डा. प्रभाकर श्रोत्रिय ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। स्व. शास्त्री भारतीय ज्ञानपीठ न्यास के न केवल न्यासी थे, अपितु मूर्तिदेवी पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष और ज्ञानपीठ पुरस्कार चयन समिति के सदस्य भी थे। स्व. शास्त्री के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय ज्ञानपीठ परिवार ने हिन्दी व संस्कृत के इस मूर्धन्य साहित्यकार के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।-प्रतिनिधिNEWS










