गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पापड़ गाड के समीप एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। गंगोत्री कि और जा रहा था पिकअप. पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर नीचे गंगा नदी की ओर स्लीप हुआ। गनीमत यह रही कि वाहन खाई के मुहाने पर अटक गया और सीधे उफनती गंगा नदी में गिरने से बच गया। वाहन में सवार सभी कांवड़ यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
रेस्क्यू टीम ने खाई से वाहन सुरक्षित निकाला
घटना की सूचना मिलते ही पास मौजूद स्थानीय निवासी, पुलिस प्रशासन और सीमा सड़क संगठन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मुस्तैदी और बीआरओ के भारी उपकरणों की मदद से एक संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई की ओर लटके वाहन को सुरक्षित सड़क पर खींच लिया गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की कांवड़ियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने सराहना की है।
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा और मानसूनी मौसम के दौरान गंगोत्री हाईवे पर यात्रा कर रहे सभी चालकों से सतर्कता बरतने और वाहनों की गति सीमित रखने की अपील की है। डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि सभी कांवड़ यात्री सुरक्षित हैं और गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं।
















