स्टारलिंक के सीईओ एलन मस्क स्टारलिंक को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप लगाने पर उतर आए हैं। इसको लेकर उन्होंने राहुल गांधी के साथ भी बातचीत की। इस बीच दोनों के बीच की बातचीत पर अमेरिकी सुप्रसिद्ध गायिका मैरी मिलबेन ने एलन मस्क को आईना दिखाया है। उन्होंने मस्क को सलाह दी कि राहुल गांधी जैसों से बात करने से लाइसेंस नहीं मिलेगा। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही बात करनी होगी।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि मस्क ने एक पोस्ट में लिखा था कि स्टारलिंक 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस ले चुका है। भारत में पांच साल से कंपनी सभी कानूनों और शर्तों का पालन कर रही है, फिर भी लाइसेंस नहीं मिला। उन्होंने पूछा कि क्या अंबानी ही भारत के असली बॉस हैं।दूसरी पोस्ट में मस्क ने कहा कि कुछ शक्तिशाली बिजनेस ग्रुप्स कंपनी को रोक रहे हैं। उनका मकसद अपना एकाधिकार बनाए रखना है। उन्होंने इसे भारत के लोगों के खिलाफ अपराध बताया।
राहुल गांधी का जवाब
बस फिर क्या था मस्क के पोस्ट पर राहुल गांधी ने मौका लपकते हुए तख्तापलट की तरफ इशारा करते हुए लिखा, “भारत में आपका स्वागत है, एलन। ज़रा उस दूसरे व्यक्ति से तो मिलिए।” इसके बाद मस्क ने जवाब दिया, “धन्यवाद, राहुल। यह वाकई चिंताजनक है।”
सरकार का पक्ष
संचार मंत्रालय ने पहले ही इन आरोपों को खारिज कर दिया था। मंत्रालय का कहना है कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन सहित टेलीकॉम सेवाओं का रेगुलेटरी फ्रेमवर्क सभी के लिए समान और निष्पक्ष है। मंत्रालय ने बताया कि तीन ग्लोबल कंपनियों को नॉन-जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट सिस्टम के जरिए मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन सर्विस का लाइसेंस मिल चुका है। सभी को सुरक्षा शर्तों का पालन करना जरूरी है। फिलहाल तीनों कंपनियों की सुरक्षा जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद स्पेक्ट्रम असाइनमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी। मंत्रालय का कहना है कि तीनों कंपनियां लगभग एक ही स्टेज पर हैं, इसलिए भेदभाव का आरोप गलत है।
स्टारलिंक कंपनी की तरफ से जानकारी
स्टारलिंक की वाइस प्रेसिडेंट ऑफ बिजनेस ऑपरेशंस लॉरेन ड्रेयर ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बताया कि कंपनी ने भारत के लिए खास सुरक्षा नियंत्रण तैयार किए हैं। कंपनी ने भारत में 20 गेटवे साइट्स बनाई हैं, जिनमें सैकड़ों एंटीना लगे हैं। कंपनी भारतीय यूजर्स का डेटा देश के अंदर ही रखने की व्यवस्था कर रही है। पिछले पांच साल से कंपनी भारतीय रेगुलेटर्स, इंडस्ट्री और ऑपरेटर्स के साथ काम कर रही है।
मैरी मिलबेन ने मस्क को दिखाया आईना
@elonmusk, dear, because I greatly respect you, let me say this. Cozying up to the likes of @RahulGandhi will not escalate a Starlink license. But further delay it.
Companies all over the world successfully do business with India. As you know, foreign partnership starts with… https://t.co/FnGBq98ecK
— Mary Millben (@MaryMillben) October 8, 2026
गाने वाली मैरी मिलबेन ने मस्क के राहुल गांधी वाले जवाब पर पोस्ट किया। उन्होंने मस्क से कहा कि राहुल गांधी जैसे लोगों से नजदीकी बढ़ाने से लाइसेंस जल्दी नहीं मिलेगा, बल्कि देरी हो सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि मस्क अपनी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ ध्यान दिलाएं। उन्होंने कहा कि “दूसरा व्यक्ति” दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक हैं और लंबे समय तक भारत का शासन करेंगे। मिलबेन ने मस्क को अमेरिका में मिले पुरस्कार की बधाई भी दी।











