मध्य प्रदेश

Ghar Wapsi News: बचपन से भगवान गणेश में आस्था, अब महादेवगढ़ मंदिर में अनीश ने अपनाया सनातन धर्म

सनातन धर्म स्वीकार करने के बाद अनीश ने बताया कि उन्हें बचपन से ही भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा रही है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में गणेश उत्सव के दौरान पंडाल लगाए जाते थे।

Published by
Mahak Singh

मध्य प्रदेश के खंडवा में स्थित अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खनिज कारोबारी अनीश ने इस्लाम मत  छोड़कर सनातन धर्म स्वीकार किया। घर वापसी के इस कार्यक्रम में पूरे विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। इस दौरान अनीश का नया नाम गणेश रखा गया। पुरोहितों की मौजूदगी में दशविधि स्नान कराया गया और इसके बाद प्रायश्चित हवन संपन्न हुआ।

बचपन से भगवान गणेश में आस्था

सनातन धर्म स्वीकार करने के बाद अनीश ने बताया कि उन्हें बचपन से ही भगवान गणेश के प्रति श्रद्धा रही है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में गणेश उत्सव के दौरान पंडाल लगाए जाते थे। वहां होने वाली गणेश आरती और धार्मिक कार्यक्रमों को वह बचपन से देखते और उनमें शामिल होते रहे हैं। अनीश ने बताया कि इसी आस्था के चलते गणेश महोत्सव के दौरान उन्होंने सनातन धर्म अपनाने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने महादेवगढ़ मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ घर वापसी का कार्यक्रम कराया। कार्यक्रम के दौरान पुरोहितों ने सबसे पहले अनीश का नामकरण कर उन्हें गणेश नाम दिया। इसके बाद दशविधि स्नान कराया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार गंगाजल और मिट्टी से शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में प्रायश्चित हवन हुआ। मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां दी गईं और सुख-शांति की कामना की गई। सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने के बाद महादेवगढ़ मंदिर में महाआरती भी हुई।

यह भी पढ़ें- Ghar Wapsi: अलाउद्दीन ने अपनाया सनातन धर्म, जनेऊ धारण कर बने अखिलेश

महादेवगढ़ मंदिर में घर वापसी का यह पहला मामला नहीं है। मंदिर से जुड़े लोगों के अनुसार, इससे पहले भी यहां कई मुस्लिम युवक और युवतियां सनातन धर्म अपना चुके हैं। उनका दावा है कि अब तक 100 से ज्यादा लोगों की घर वापसी कराई जा चुकी है। अनीश की घर वापसी के दौरान भी मंदिर में धार्मिक माहौल रहा। कार्यक्रम के बाद मौजूद लोगों ने गणेश को आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। महाआरती में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव की पूजा की और सुख-शांति की कामना की।

Share