पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कुल 56 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 18 सितंबर तक उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 25 पद ड्राइवर के और 31 पद फ्रेश के भरे जाएंगे। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का बारहवीं पास होना चाहिए। साथ ही दसवीं में पंजाबी या हिंदी एक विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए।
अभ्यर्थियों के पास वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। साथ ही कार चलाने का कम से कम 2 साल का अनुभव मांगा गया है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 सितंबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। ड्राइवर पद फ्रेश पद के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को छोड़कर अन्य राज्यों के सामान्य व आरक्षित वर्ग के लिए ड्राइवर पद के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये और फ्रेश के लिए 700 रुपये रखा गया है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी/एसटी/अन्य आरक्षित वर्ग के लिए ड्राइवर पद के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये और फ्रेश के लिए 600 रुपये रखा गया है। ड्राइवर पद पर चयन प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पहले परीक्षण अवधि में काम करना होगा। इस दौरान उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन की तय दैनिक मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा। फ्रेश पद के लिए 50 अंकों का इंटरव्यू होगा। इसमें नौकरी के लिए योग्यता और आचरण के आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। इन नौकरियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

















