देहरादून में प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी में सड़क ने एक बार फिर अपना विरोध दर्ज करा दिया। ये सड़क ऋषिकेश देहरादून चकराता पोंटा साहिब राष्ट्रीय राज मार्ग का हिस्सा है।
कुछ दिन पहले ही जिस पुल पर बड़े उत्साह के साथ आवाजाही शुरू हुई थी, अब उसी के पास सड़क धंस गई। लगता है सड़क ने उद्घाटन तो स्वीकार कर लिया, लेकिन गुणवत्ता स्वीकार नहीं कर पाई।
भारी बारिश के चलते टोंस नदी पर पिछले दिनों बना पुल तो सलामत है लेकिन पुल को जोड़ने वाली सड़क में गहरा खड्डा हो गया है।
इस सड़क के धंसने से एक बार फिर से चकराता देहरादून हाई वे पर आवाजाही बंद हो गई है।
मुखमंत्री कार्यालय ने इस खबर के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर डीएम आशीष चौहान ने जांच बिठा दी है और सड़क निर्माण से जुड़े अभियंताओं को तलब किया है। फिलहाल सड़क को पुनः चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे है।

















