उत्तराखंड

देहरादून में नकली दवाओं की बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़, सिप्ला-लुपिन समेत 12 नामी ब्रांड्स की दवाइयां बरामद

देहरादून के परवाल इलाके में खेतों के बीच चल रही नकली दवाओं की अवैध फैक्ट्री पर गाजियाबाद पुलिस और FSDA की संयुक्त टीम ने छापा मारा। सीप्ला, लुपिन, डॉ. रेड्डीज, सन फार्मा समेत कई कंपनियों की नकली दवाइयां और पैकिंग मटेरियल बरामद।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

देहरादून: देहरादून ग्रामीण इलाके में हरे भरे खेतों के बीच एक आलीशान कोठी के भीतर नकली दवाओं की फैक्ट्री चलाई जा रही थी।जिसे पुलिस और ड्रग विभाग ने अधिकारियों ने छापा डाल कर सील कर दिया है। गाजियाबाद पुलिस ने एक सूचना पर कारवाई करते हुए नकली दवाओं के काले कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है l देहरादून में खेतों के बीच चल रहीं इस अवैध दवाओं की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया हैl

FSDA की टीम के साथ स्वाट टीम क्राईम ब्रांच गाजियाबाद की संयुक्त कार्रवाई में उत्तराखण्ड के देहरादून में देवीपुर न्यू हाईवे रोड,परवाल में चल रही नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाइयाँ जिनमें Cipla, Lupin, DR. Reddys, Elder, Micro, Mankind, Intas, Abbott, Sun Pharma, Aristo, Macleods और Zydus जैसी नामी ब्रांड कंपनियों की दवाईयां बरामद की हैl

इस मामले में गहराई से जाँच की जा रही हैl इससे संबंधित एक मामला लखनऊ के अमीनाबाद थाने में दर्ज हैl जिसके एक आरोपी राजेंद्र के गाजियाबाद में होने की खबर थीl उसी की तलाश के दौरान पुलिस को इस फैक्ट्री की जानकारी हुईl जब वहां छापा मारा गया तो ये नकली दवाओं का ज़खीरा मिलाl वहीं नामी गिरामी कंपनियों के रेपर और मशीनें मिलीl

देहरादून पुलिस कप्तान परमेंद्र डोभाल ने बताया कि यूपी पुलिस के टीम और देहरादून जिले की पुलिस टीम के साथ ड्रग्स विभाग के अधिकारियों ने मिलकर उक्त फैक्ट्री को सील कर दिया है और नकली दवाओं को भी जब्त कर उन्हें परीक्षण के लिए भेज दिया है।

Share