दिल्ली

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 16 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एहतियात के तौर पर चार प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

Published by
Mahak Singh

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एहतियात के तौर पर चार प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इस फैसले से रोजाना मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

सुरक्षा कारणों से चार मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

डीएमआरसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट फिलहाल पूरी तरह बंद कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। हालांकि, डीएमआरसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। यानी जिन यात्रियों को केवल एक मेट्रो लाइन से दूसरी लाइन में बदलना है, वे इन स्टेशनों का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति फिलहाल नहीं होगी।

राजीव चौक दिल्ली का सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन माना जाता है। यहां हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। ऐसे में स्टेशन बंद होने का असर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों पर साफ देखने को मिल रहा है। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मेट्रो स्टेशन या बस और टैक्सी जैसी दूसरी सुविधाओं का सहारा लेना पड़ रहा है। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर देख लें। यदि किसी को इन स्टेशनों के आसपास जाना है, तो वह पहले से अपनी यात्रा की योजना बना ले और जरूरत पड़ने पर दूसरे मार्गों का इस्तेमाल करे। यात्री वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें ताकि समय और परेशानी दोनों बच सकें। सुरक्षा के लिए इलाके में पुलिस तैनात है। हालात सामान्य होने के बाद ही मेट्रो स्टेशन दोबारा खोले जाएंगे। डीएमआरसी नए अपडेट जारी करता रहेगा।

Share