नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अराजक प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल खड़ा कर रही हैं। वह कहती आई हैं कि CJP सड़क पर बवाल मचाकर सरकार को ब्लैकमेल करने की जगह चुनाव लड़े। कंगना रनौत ने CJP के विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के रूख का भी पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के समय स्थिति इतनी खतरनाक हो गई थी कि संसद के भीतर मौजूद सभी लोग बुरी तरह घबराए हुए थे।
कंगना रनौत ने बताई संसद के अंदर की स्थिति, CJP के हिंसा से हर कोई दहशत में था
सांसद कंगना रनौत ने संसद परिसर के अंदर का आंखों देखा हाल बताया। उन्होंने कहा कि CJP के उग्र और हिंसक प्रदर्शन से संसद के अंदर हर कोई दहशत में था। संसद के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए थे। हम सांसद अंदर ही फंस कर रह गए थे। यहां तक कि सदन स्थगित होने के बाद भी हम बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
सभी इस डर में थे कि हिंसक और उग्र भीड़ हम पर हमला न कर दे
कंगना रनौत ने CJP की उग्र भीड़ के रुख पर चिंता जताई और कहा कि आपने देखा होगा कि कैसे भीड़ हमला करने की कोशिश कर रही थी? एक समय ऐसा भी आया था कि हम सभी इस डर में थे कि CJP के अराजक लोग हीं हम पर हमला न कर दें। प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ और कुछ लोग घायल भी हुए। लेकिन आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त करती हैं कि उन्होंने हमारे लिए एक सुरक्षा ढाल की तरह काम किया।
CJP की उग्र भीड़ ने 118 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया घायल
इससे पहले सोमवार को भी कंगना रनौत ने संसद में विपक्ष के रवैए और CJP के उग्र प्रदर्शन पर जमकर हमला बोला था। उनका कहना था कि सड़कों पर हुड़दंग मचाकर चुनी हुई सरकार को ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता है। बता दें कि CJP के उग्र भीड़ और दिल्ली पुलिस के बीच सोमवार को प्रदर्शन के दौरान तीखी झड़पे हुए। उग्र भीड़ ने दिल्ली पुलिस के 118 से अधिक पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। जिनमें कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकार भी शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान CJP की हिंसक भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड की। इस हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। कई ऐसे वीडियोज भी सामने आए हैं जिनमें CJP की उग्र भीड़ दिल्ली पुलिस को पीटते हुए दिखी। साथ ही मोदी सरकार और पुलिस के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया।

















