देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक पॉडकास्ट शो करने जा रही है, जिसे नाम दिया गया है “युवा अग्निवीर संवाद” 17 जुलाई को होने वाले इस संवाद कार्यक्रम में सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भी हिस्सा लेंगे।
इस शो का आयोजक “यूथ फाउंडेशन” है जो कि अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण कैंप आयोजित कराती है। यूथ फाउंडेशन के प्रमुख कर्नल (रि.)अजय कोठियाल ने बताया कि अग्निवीर भर्ती का अभियान देवभूमि उत्तराखंड में अगस्त माह से पुनः शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए युवाओं में जोश है, इन्हीं अभ्यर्थियों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी संवाद करेंगे।
श्री कोठियाल ने बताया कि नए साल में अग्निवीर सैनिक अपनी सेवाएं पूरी करके वापिस आ रहे हैं उनके लिए भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार क्या क्या करने जा रही है ये संवाद का विषय होगा। कर्नल कोठियाल ने बताया कि कुआंवला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की पिछले एक माह से तैयारियां चल रही है, यूथ फाउंडेशन ने इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के लिए उन युवाओं को आमंत्रित किया है जोकि सेना में जाना चाहते है।
उन्होंने बताया कि भारत मां की रक्षा के लिए सबसे आगे उत्तराखंड का नौजवान देश के सीमाओं में मुस्तैद रहता आया है हमारा सौभाग्य है कि भारत मां की सेवा के लिए हमारे हजारों जवान हमेशा तैयार रहते हैं। कर्नल कोठियाल ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं एक सैनिक पुत्र है इसलिए उन्हें इस पॉड कास्ट शो में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक संवाद कार्यक्रम पिछली बार भराड़ीसैंण में आयोजित किया गया था जिसमें अग्निवीर चयनित युवाओं ने हिस्सा लिया था।

















