भारत

PM मोदी का वीडियो ए़डिट कर फैलाई गई फर्जी खबर, PIB फैक्ट चेक में झूठा निकला दावा

न्यूजीलैंड दौरे पर PM मोदी का फर्जी वीडियो वायरल! 'गेहूं' की जगह 'बीफ' डालकर फैलाई गई गलत जानकारी। PIB ने किया खुलासा।

Published by
कुलदीप सिंह

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे। लेकिन, कुछ विरोधी लगातार पीएम मोदी के दौरे को लेकर गलत जानकारियां फैला रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ (गोमांस) उत्पादक देश है। हालांकि, जब PIB फैक्ट चेक की जांच में यह पोस्ट पूरी तरह से फर्जी निकला।

तथ्य क्या है

पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, यह दावा पूरी तरह गलत है। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा कुछ नहीं कहा। असल में उन्होंने ऑकलैंड के उस कार्यक्रम में कहा था कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। वायरल वीडियो को बहुत ही चालाकी से एडिट किया गया है, जिसमें “गेंहू” की जगह “बीफ” डाल दिया गया है।

मूल वीडियो

PIB फैक्ट चेक ने मूल, बिना एडिट वाला वीडियो शेयर किया है। उसमें साफ सुनाई देता है कि मोदी जी गेहूं की बात कर रहे थे, बीफ की नहीं। इस तरह के एडिटेड क्लिप अक्सर लोगों को भ्रमित करने के लिए बनाए जाते हैं।

क्यों फैलाया जा रहा है

ऐसी खबरें धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने या सरकार की छवि खराब करने के मकसद से चलाई जाती हैं। भारत में गाय और गोमांस को लेकर संवेदनशीलता है, इसलिए इस तरह के फेक क्लेम आसानी से वायरल हो जाते हैं। एजेंसी ने लोगों को सलाह दी है कि अगर आपको कोई सरकारी कार्यक्रम या नेता का वीडियो संदेहास्पद लगे तो उसे पूरा देखें, ऑफिशियल सोर्स से क्रॉस-चेक करें।

Share

Recent News