
नई दिल्ली: थाईलैंड के मुकदाहान प्रांत में 11 साल के एक बच्चे ने पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं को कुचल दिया। इस हादसे में 10 भिक्षुओं की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय 35 बौद्ध भिक्षु और पांच श्रद्धालु धार्मिक पदयात्रा पर निकले थे। वे सड़क किनारे चल रहे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप ट्रंप ने अनियंत्रित होकर उनको कुचल दिया।
पांच भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि 11 साल का बच्चा बिना किसी की अनुमति के अपने माता-पिता की पिकअप ट्रक लेकर घर से निकला था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चा स्पेशल चाइल्ड है। पुलिस घायल बौद्ध भिक्षुओं की गवाही ले रही है। वाहन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
TW/kecelakaan
Bocah 11 Tahun Tabrak Rombongan Biksu di Thailand, Delapan Tewas
Tragedi maut terjadi di Provinsi Mukdahan, Thailand timur laut, Kamis (2/7/2026). Seorang bocah laki-laki berusia 11 tahun diduga mengemudikan truk pikap milik keluarganya dan menabrak rombongan…
— suaradotcom (@suaradotcom) July 3, 2026
हादसे में बच गए भिक्षु फ्रा सोमपोंग का कहना है कि सभी बौद्ध भिक्षु जाप करते हुए पदयात्रा कर रहे थे। तभी एक बच्चा पिकअप चलाते हुए तेजी से आया और सभी को कुचल दिया। मुकदाहान प्रांत के गवर्नर वोरायन बुन्नारात का कहना है कि यह हादसा केवल उनके प्रांत ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए चेतावनी है। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाती है लेकिन अभिभावकों को भी ध्यान रखना होगा कि बिना परमिशन के बच्चों को वाहन न चलाने दें। बता दें कि थाईलैंड में 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर कोई आपराधिक जिम्मेदारी नहीं होती।