उत्तर प्रदेश

कानपुर : ‘दिनेश’ बनकर रह रहा था शफीक! केशवपुरम सेक्स रैकेट में बड़ा खुलासा, अपराधी ने विधवा से शादी कर छिपाई पहचान

कानपुर के केशवपुरम में पुलिस द्वारा पकड़े गए सेक्स रैकेट में बड़ा खुलासा हुआ है। खुद को दिनेश अग्निहोत्री उर्फ पंडित बताने वाला संचालक असल में शफीक निकला, जिसने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अपराधी की पत्नी सुनीता से निकाह कर अपनी पहचान छिपाई थी।

Published by
सुनील राय

कानपुर के केशवपुर में किराए के मकान में  पुलिस ने देह व्यापार का रैकेट पकड़ा था। इस मामले में चार महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में लिया  गया था और पूछताछ के बाद एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।  35 दिन पहले दिनेश और सुनीता ने मकान किराए पर लिया था। इस मामले एक नया खुलासा हुआ है कि शफीक , अपनी पहचान छिपा कर दिनेश बना हुआ था।

उल्लेखनीय है कि सुनीता के घर में संदिग्ध प्रकार के महिलाओं और पुरुषों का आना जाना रहता था। इस प्रकार की गतिविधियों को देखकर के आसपास के लोगों को सेक्स रैकेट चलने की आशंका हई। गत रविवार को दिन में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सुनीता के घर पर स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। संचालक दंपति सुनीता, दिनेश और दो ग्राहकों राजू और मोहित यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद मकान में ताला लगाकर मकान को  सीज कर दिया गया और उसकी  रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई।

सेक्स रैकेट चलाने वाली  सुनीता का पति पूती पंडित रावतपुर का कुख्यात अपराधी था। वह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। उसके मारे जाने के बाद सुनीता ने शफीक  से शादी कर ली थी। शफीक ने अपनी

पहचान छिपाते हुए लोगों का अपना नाम  दिनेश अग्निहोत्री उर्फ पंडित बताया था। कानपुर के केशवपुरम में मकान किराए में लेकर वहां पर अपना जाल फैलाना शुरू किया था।

Share

Recent News