तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनते की टीवीके के चीफ थलापति विजय (सी जोसेफ विजय) ने अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर मुफ्तखोरी वाली सियासत शुरू कर दी है। इसी के तहत उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसे अलावा ड्रग्स से लड़ने के लिए टास्क फोर्स और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम भी शामिल हैं।
शपथ ग्रहण के बाद विजय ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोगों को झूठे वादों से नहीं धोखा देंगे। उन्होंने कहा, “ये नई शुरुआत है। असली, धर्मनिरपेक्ष सामाजिक न्याय का नया युग अब शुरू होता है।” विजय ने लोगों से वादा किया कि वे उन्हें कुछ उचित समय देंगे ताकि वे अपने वादों को पूरा कर सकें।
पिछली सरकार पर उठाए सवाल
इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती डीएमके सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य को 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आगे पारदर्शिता के लिए राज्य की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने पर विचार कर रहे हैं।
शपथ ग्रहण समारोह
आज सुबह तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। यह समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। मौजूद लोगों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, विजय के माता-पिता, अभिनेत्री तृषा कृष्णन और कई अन्य शामिल थे। विजय के अलावा नौ अन्य टीवीके नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन नामों में एन आनंद, आदव अर्जुन, केए सेंगोट्टैयन, केजी अरुणराज, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, टीके प्रभु और एस कीर्तना शामिल हैं।
चुनावी नतीजे
2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने पहली बार चुनाव लड़ा और 234 सीटों में से 108 सीटों पर जीत हासिल की। यह राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ जब दोनों बड़ी द्रविड़ पार्टियां (डीएमके और एआईएडीएमके) सत्ता से बाहर हो गईं। टीवीके को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, इसलिए कांग्रेस (5), सीपीएम (2), सीपीआई (2), वीसीके (2) और आईयूएमएल (2) के समर्थन से सरकार बना रही है। समारोह से पहले विजय ने गवर्नर का स्वागत किया और उन्हें मंत्रियों से परिचय कराया।

















