पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की आंधी आ गई है। 294 सीटों वाली राज्य विधानसभा के रिजल्ट में इस बार भाजपा की सुनामी आ गई है। रुझानों की इस सुनामी में पार्टी ने 185 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है।
कोलकाता में जश्न
शुरुआती रुझानों में भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की वापसी होती देख पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। भाजपा कार्यकर्ता खुलकर जश्न मना रहे हैं। इसी क्रम में कुछ भाजपा समर्थकों ने सीएम ममता बनर्जी के घर के सामने ‘जय श्री राम’ का जयघोष करके अपनी खुशी का इजहार किया। अकेले कोलकाता ही की बात करें तो बंगाल प्रेसिडेंसी छेत्र में भाजपा 55 सीटों तक पहुंच गई है।
दिल्ली में टीएमसी के दफ्तर के बाहर पसरा सन्नाटा
बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत होती देख ममता की अगुवाई वाली टीएमसी सकते में हैं। इसका असर दिल्ली में भी दिख रहा है। दिल्ली स्थित टीएमसी दफ्तर के बाहर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।
वाराणसी में बंटी झालमुड़ी
वहीं इस जीत की खुशी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी देखी गई। जहां बंगाली समाज की महिलाओं ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के गंगा घाटों पर उन्होंने शंख बजाकर पूजा की और झालमुड़ी बांटकर खुशी मनाई। अभी अंतिम नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन शुरुआती रुझान देखकर इन महिलाओं ने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से भाजपा की जीत की कामना की।
चौसठी घाट पर खास नाश्ता
सुबह-ए-बनारस आमतौर पर कचौड़ी-जलेबी के लिए जाना जाता है, लेकिन आज गंगा घाट के चौसठी घाट पर माहौल कुछ और ही था। बंगाली महिलाएं वहां इकट्ठी हुईं और झालमुड़ी बनाकर नाश्ता किया। उन्होंने इसे आपस में बांटा भी। इससे पहले इन्होंने शंखनाद किया। महिलाओं ने मां गंगा और भोलेनाथ से प्रार्थना की कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो। वे कह रही थीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में गरीबों के साथ झालमुड़ी खाकर संदेश दिया था, उसी को याद करते हुए आज वे भी यही कर रही हैं।

















