उत्तराखंड

नैनीताल में सुरक्षा कड़ी : कैंचीधाम और हाईकोर्ट क्षेत्र में SSB की तैनाती, ड्रोन से होगी निगरानी, जाने क्या है कारण?

उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटन सीजन के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई। कैंचीधाम, हाईकोर्ट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में SSB की तैनाती, ड्रोन से निगरानी और ट्रैफिक प्लान लागू।

Published by
उत्तराखंड ब्यूरो

उत्तराखण्ड के नैनीताल में सरकार ने सीजन की तैयारी को पूरा करते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) को कैंचींधाम और नैनीताल हाईकोर्ट की निगरानी के लिए तैनात किया है। अचानक अर्ध सुरक्षा बलों की तैनाती से स्थानीय लोग भी अचंभित है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत, दो कंपनी एस.एस.बी.अब कैंचीधाम और नैनीताल शहर और हाईकोर्ट में तैनात की गई है।

भीड़भाड़ और सुरक्षा को देखते हुए फैसला

ग्रीष्मकाल के दौरान नैनीताल और आसपास के पर्यटक और धार्मिक स्थलों में अत्यधिक भीड़भाड़ और आतंकवादी घंटनाओं की आशंकाओं के मद्देनजर पैरामिलिट्री फ़ोर्स लगाई गई है। मई माह के प्रथम वीकेंड पर ये फोर्स अपनी वर्दी और शस्त्र के साथ शहर के मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाली जगहों, कैंचींधाम मंदिर, भवाली तिराहा और हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात हो गई।

अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी व्यवस्था

इन क्षेत्रों में इनके अलावा ट्रैफिक पुलिस, सिविल पुलिस समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया हैं और साथ ही गोपनीय तंत्र को चौकन्ना रहने को कहा गया है।

एसपी का बयान

एस.पी. जगदीश चंद्र ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैरामिलिट्री फ़ोर्स को तैनात किया गया है। दो कंपनी एस.एस.बी.नैनीताल पहुँच गई है, जिसमें से एक को नैनीताल के मल्लीताल और एक प्लाटून भवाली और कैंचीधाम में तैनात की गई है।

भीड़ और यातायात प्रबंधन

ये फोर्स, भीड़ और यातायात संभालने में पुलिस की सहायता कर रहे हैं। एस.पी.ट्रैफिक ने यह भी बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही ट्रैफिक और डाइवर्जन प्लान को मीडिया के माद्यम से यात्रीयों और जनता तक पहुँचाया जाएगा।

Share

Recent News