आज के समय में आधार कार्ड हर जरूरी काम का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंक खाता खुलवाने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, सिम कार्ड खरीदने या पहचान साबित करने के लिए Aadhaar की जरूरत पड़ती है। लेकिन जिन लोगों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होता, उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अब तक आधार डाउनलोड करने या उससे जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए OTP जरूरी होता था। यह OTP सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आता था। अगर नंबर बंद हो जाए, खो जाए या बदल जाए, तो यूजर्स को काफी दिक्कत होती थी। अब UIDAI ने इस समस्या का आसान समाधान निकाल दिया है। नई सुविधा के जरिए अब कुछ जरूरी आधार सेवाएं बिना OTP के भी इस्तेमाल की जा सकती हैं।
Face Authentication से होगी पहचान
UIDAI ने Face Authentication फीचर शुरू किया है। इसमें यूजर को केवल कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाना होता है। सिस्टम आपके चेहरे को Aadhaar में मौजूद फोटो से मिलाकर पहचान की पुष्टि करता है। इस सुविधा से उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या पुराना नंबर बंद हो चुका है। अगर आपको आधार की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करनी है, तो सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप में “Download Aadhaar” विकल्प चुनें। यहां आपको आधार नंबर, VID या EID दर्ज करना होगा। फिर ऐप कैमरा एक्सेस मांगेगी। अनुमति देने के बाद कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाएं। जैसे ही Face Authentication पूरा होगा, आधार पीडीएफ तुरंत डाउनलोड हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Aadhaar Card Update: QR कोड से होगी पूरी जानकारी, जानें कैसे काम करेगा?
UIDAI ने PVC Aadhaar Card ऑर्डर करने की सुविधा भी आसान कर दी है। यह कार्ड ATM कार्ड की तरह मजबूत और टिकाऊ होता है। इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाकर “Order Aadhaar PVC Card” विकल्प चुनना होगा। फिर Aadhaar नंबर या VID दर्ज कर जरूरी जानकारी भरनी होगी। भुगतान करने के बाद कार्ड आपके घर भेज दिया जाएगा। डाउनलोड किए गए Aadhaar PDF को खोलने के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है। यह पासवर्ड आपके नाम के पहले चार बड़े अक्षर और जन्म वर्ष को मिलाकर बनता है। उदाहरण के लिए, अगर नाम Rahul है और जन्म वर्ष 1998 है, तो पासवर्ड होगा- RAH1998। UIDAI की यह नई सुविधा लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इससे अब बिना OTP के भी Aadhaar से जुड़े जरूरी काम आसानी से किए जा सकेंगे।











