हरिद्वार: खानपुर विधानसभा क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग हिंदू लड़की को तीन मुस्लिम जिहादियों द्वारा अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करने की खबर हैं इस मामले को दबाने और गंभीरता न बरतने के आरोप पर कोतवाली प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी बेटी 26 अप्रैल को पशुओं को चारा देने गई थी उसके बाद वो गायब हो गई, 27 अप्रैल को वो बेहोशी की हालत में मिली जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले हुए जनदबाव के बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार है।
जानकारी के मुताबिक, लड़की की हालत इतनी गंभीर हुई है कि उसे 2 दिन बाद उसे होश आया है, जिसके बाद परिवार ने घटना के तुरंत बाद थाने में जाकर तहरीर दी थी, परंतु पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने बजरंग दल को जानकारी दी जिसके दबाव पर तीन दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। खबर है कि 5 दिन होने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी न होने पर और जब लड़की बयान देने गई पुलिस द्वारा कथित रूप से उसे बयान बदलकर आरोपियों को बचाने का प्रयास करने के लिए दबाव डाला।
बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
इसके विरोध में बजरंग दल द्वारा थाने पर भारी संख्या में परिवार के साथ पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर को मिलने पर नाबालिग बच्ची के गैंगरेप मामले में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से खानपुर कोतवाली प्रभारी दिगपाल सिंह कोहली को निलंबित किया गया है।
एसएसपी श्री भुल्लर ने बताया कि खानपुर में हुई घटना की जांच सीओ देवेंद्र नेगी कर रहे हैं और वे स्वयं इस मामले को देख रहे हैं, पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। खानपुर में कोतवाली प्रभारी के पद पर गोविंद कुमार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की विवेचना में प्रथम दृष्टि लापरवाही हुई है जिसका उन्होंने संज्ञान लिया है।

















