नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने वाले अयान तनवीर के घर पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चला दिया है। यह कार्रवाई मोहम्मद अयान तनवीर के परतवाड़ा स्थित घर पर हुई है। आरोपी अयान AIMIM से जुड़ा है। उसके मोबाइल से 350 से अधिक अश्लील वीडियो मिले हैं। मोहम्मद अयान लंबे समय से नाबालिगों को ब्लैकमेलिंग कर उनका शोषण कर रहा था।
यह मामला भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे की शिकायत के बाद सामने आया था। उनका कहना था कि आरोपी अयान नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। उसने नाबालिग लड़कियों को वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेलने की कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की और आरोपी अयान तनवीर को पकड़ा था।
#WATCH | Maharashtra | Amravati District Administration, in the presence of police, conducts bulldozer action against the illegal construction at the property of the primary accused in the minor girls’ abuse and blackmail case in Paratwada pic.twitter.com/xiLyu1FstT
— ANI (@ANI) April 15, 2026
आरोपी अयान तनवीर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का पदाधिकारी भी रह चुका है। उसके AIMIM पार्टी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। एक वायरल वीडियो में वह AIMIM के शहर अध्यक्ष हाजी इरफान खान से नियुक्ति पत्र लेते हुए दिख रहा है। इसके अलावा वह असदुद्दीन ओवैसी की सभाओं में मंच पर रील बनाते हुए दिख रहा है। कोर्ट ने आरोपी अयान को 21 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेजा है। उससे पूछताछ जारी है।











