उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा, भगवान श्री राम और माता कौशल्या के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहा है। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके उसको गिरफ्तार किया और विधिक कार्यवाही करते हुए उसको जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, हरदोई जनपद के थाना हरपालपुर अंतर्गत किसी सार्वजनिक सभा में समाजवादी पार्टी के नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने भगवान श्री राम और माता कौशल्या के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। यह वीडियो कब का है, यह अभी नहीं पता लग पाया है। वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया और पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना हरपालपुर के चौकी प्रभारी ने खुद तहरीर देखकर के एफआईआर दर्ज कराई। वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो कितना पुराना है यह अभी नहीं पता चल सका है लेकिन वीडियो में स्पष्ट है कि सपा नेता ने अभद्र टिप्पणी की है। यह भी बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने वर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है और उसके बयान पर कड़ी निंदा की है।











