दिल्ली

कांग्रेस को 48 साल पुराने अकबर रोड मुख्यालय को खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक मोहलत

कांग्रेस का 24 अकबर रोड मुख्यालय लगभग 48 साल तक पार्टी का केंद्रीय कार्यालय रहा है। हालांकि, पिछले साल पार्टी ने अपना नया मुख्यालय इंदिरा भवन, ITO क्षेत्र में खोल लिया था। इसके बावजूद पुराने दफ्तर में पार्टी की कुछ गतिविधियां चल रही थीं।

Published by
Mahak Singh

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को उसके पुराने केंद्रीय मुख्यालय, 24 अकबर रोड, और भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यालय 5 रायसीना रोड को खाली करने का नोटिस मिला है। एस्टेट विभाग ने पार्टी को 28 मार्च तक इन परिसरों को खाली करने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस का 24 अकबर रोड मुख्यालय लगभग 48 साल तक पार्टी का केंद्रीय कार्यालय रहा है। हालांकि, पिछले साल पार्टी ने अपना नया मुख्यालय इंदिरा भवन, ITO क्षेत्र में खोल लिया था। इसके बावजूद पुराने दफ्तर में पार्टी की कुछ गतिविधियां चल रही थीं। 1978 से अकबर रोड कार्यालय कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है। यहां से कई चुनावी रणनीतियां और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, नोटिस मिलने के बाद पार्टी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि उन्होंने समय मांगा है और अब पार्टी अदालत जाने और अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है।

Share