क्यों खास है गणगौर? शिव-पार्वती के प्रेम से जुड़ा ये पर्व बदल देता है जीवन का अर्थ
July 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

क्यों खास है गणगौर? शिव-पार्वती के प्रेम से जुड़ा ये पर्व बदल देता है जीवन का अर्थ

गणगौर का नाम ही अपने भीतर एक दिव्य अर्थ समेटे हुए है ‘गण’ अर्थात् भगवान शिव और ‘गौर’ अर्थात् माता पार्वती। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि शिव-पार्वती के आदर्श दांपत्य, प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक है।

Written byश्वेता गोयलश्वेता गोयल — edited by Mahak Singh
Mar 20, 2026, 03:57 pm IST
in भारत
Gangaur 2026

Gangaur 2026

भारतीय संस्कृति में पर्व केवल तिथियों का क्रम नहीं होते, वे जीवन के सूक्ष्मतम भावों, रिश्तों की गरिमा और प्रकृति के साथ मनुष्य के आत्मीय संबंध का जीवंत उत्सव होते हैं। इन्हीं उत्सवों की श्रृंखला में ‘गणगौर’ एक ऐसा लोकपर्व है, जिसमें आस्था के साथ-साथ प्रेम, समर्पण, सौंदर्य और सामाजिक संवेदनशीलता का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पावन पर्व इस वर्ष 21 मार्च को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि का प्रारंभ प्रातः 2 बजकर 30 मिनट पर होगा और इसका समापन रात्रि 11 बजकर 56 मिनट पर होगा, अतः इसी दिन गणगौर व्रत एवं पूजन किया जाएगा।

शिव-पार्वती के अटूट प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक

गणगौर का नाम ही अपने भीतर एक दिव्य अर्थ समेटे हुए है ‘गण’ अर्थात् भगवान शिव और ‘गौर’ अर्थात् माता पार्वती। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि शिव-पार्वती के आदर्श दांपत्य, प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी और इसी तपस्या के दौरान उन्होंने गणगौर व्रत का पालन किया। उनकी निष्ठा और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया और उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान दिया। तभी से यह व्रत स्त्रियों के लिए सौभाग्य, सुख-समृद्धि और पारिवारिक मंगलकामना का प्रतीक बन गया।

स्त्रियों की आस्था, परंपरा और उल्लास का पर्व

गणगौर का उत्सव विशेष रूप से स्त्रियों के जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है। विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना से यह व्रत करती हैं, वहीं अविवाहित युवतियां एक योग्य, स्नेही और आदर्श जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए माता गौरी की पूजा करती हैं। इस दिन स्त्रियां पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर, हाथों में मेहंदी रचाकर और लोकगीतों की मधुर स्वर लहरियों के साथ गणगौर माता का स्वागत करती हैं। उनके गीतों में केवल भक्ति ही नहीं, जीवन की अनुभूतियों, आशाओं और संबंधों की मिठास भी झलकती है। राजस्थान में गणगौर का उत्सव मानो रंगों, परंपराओं और लोकजीवन की जीवंत झांकी बन जाता है। यहां यह पर्व होली के अगले दिन से आरंभ होकर लगभग सोलह दिनों तक चलता है। शहरों और गांवों की गलियों में सजी-धजी स्त्रियां सिर पर कलश रखकर, ईसर-गणगौर की प्रतिमाएं लेकर निकलती हैं। ढोल, नगाड़ों और लोकगीतों के बीच जब शोभायात्राएं निकलती हैं तो पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर उठता है। विशेष रूप से जयपुर, उदयपुर और बीकानेर में गणगौर की छटा देखते ही बनती है, जहां यह उत्सव एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन का रूप ले लेता है।

मालवा-निमाड़ में गणगौर

मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ अंचल में गणगौर का स्वरूप और भी अधिक भावनात्मक और पारिवारिक हो जाता है। यहां माता पार्वती को ‘रणुबाई’ और भगवान शिव को ‘धनीयर राजा’ के रूप में पूजा जाता है। यह परंपरा केवल देवी-देवताओं की पूजा तक सीमित नहीं बल्कि बेटी और दामाद के सम्मान की भी प्रतीक है। निमाड़ में गणगौर के अवसर पर भगवान शिव को दामाद और माता पार्वती को बेटी मानकर उनका स्वागत किया जाता है। यह परंपरा भारतीय समाज में बेटियों के प्रति आदर और सम्मान की उस गहरी भावना को प्रकट करती है, जो सदियों से हमारी संस्कृति की आधारशिला रही है। यहां गणगौर के नौ दिनों तक विशेष उत्सव का आयोजन होता है। माता की बाड़ी में ज्वारे बोए जाते हैं, जो उर्वरता, नवजीवन और समृद्धि के प्रतीक होते हैं। प्रतिदिन महिलाएं वहां एकत्रित होकर लोकगीत गाती हैं ‘गौर-गौर गोमती, ईसर पूजे पार्वती’, इन गीतों में भक्ति के साथ-साथ जीवन की सहजता और सांस्कृतिक स्मृतियां भी जीवंत हो उठती हैं।

रथ परंपरा और गणगौर की भावभीनी विदाई

गणगौर से दो दिन पूर्व बांस से बने रथ तैयार किए जाते हैं, जिनमें ज्वारे रूपी माता गौरी और भगवान शिव के प्रतीकों को स्थापित किया जाता है। गणगौर के दिन इन रथों को गाजे-बाजे के साथ घर लाया जाता है। मार्ग में नवविवाहित जोड़े श्रद्धा से रथ को प्रणाम करते हैं और उसे सिर पर धारण करने वाली महिलाओं के चरण धोकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह दृश्य केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। घर पहुंचने पर विधिपूर्वक पूजन किया जाता है और तीन दिनों तक रथ को घर में स्थापित रखकर पूजा-अर्चना की जाती है। तत्पश्चात ज्वारों का विसर्जन कर माता गौरी को भावभीनी विदाई दी जाती है।

लोककथाओं में स्त्री शक्ति और समृद्धि का संदेश

गणगौर से जुड़ी लोककथाएं इस पर्व को और अधिक अर्थपूर्ण बना देती हैं। एक प्रचलित कथा के अनुसार, एक किसान की पुत्री ने अपने ससुराल में पड़े अकाल के समय ज्वारे बोकर और कठिन परिश्रम से पूरे गांव को संकट से उबारा था। उसके प्रयासों से वर्षा हुई और गांव में पुनः समृद्धि लौट आई। तभी से ज्वारे बोने और गणगौर मनाने की परंपरा का आरंभ हुआ। यह कथा केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि स्त्री शक्ति, धैर्य और जीवनदायिनी ऊर्जा का भी संदेश देती है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी इस पर्व के विविध रूप देखने को मिलते हैं। कहीं इसे चैत्र गौरी व्रत के रूप में मनाया जाता है तो कहीं सौभाग्य गौरी व्रतम के रूप में। हर क्षेत्र में इसकी अभिव्यक्ति भिन्न हो सकती है लेकिन इसका मूल भाव एक ही है, स्त्री की शक्ति, प्रेम और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना।

आधुनिक दौर में परंपरा, सम्मान और रिश्तों का संदेश

आज के समय में जब समाज में रिश्तों की संवेदनशीलता और स्त्री सम्मान जैसे मूल्य चुनौती के दौर से गुजर रहे हैं, गणगौर का यह उत्सव और भी अधिक प्रासंगिक हो उठता है। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि परिवार केवल संबंधों का ढांचा नहीं बल्कि विश्वास, सम्मान और प्रेम की नींव पर टिका एक जीवंत संसार है। विशेष रूप से निमाड़ की परंपरा, जहां बेटी के साथ दामाद की भी पूजा की जाती है, हमें यह संदेश देती है कि बेटियां केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि सम्मान और गौरव की प्रतीक हैं। आज जब आधुनिकता की दौड़ में कई परंपराएं पीछे छूटती जा रही हैं, तब गणगौर जैसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। यह पर्व केवल पूजा और व्रत तक सीमित नहीं बल्कि सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक निरंतरता और मानवीय मूल्यों का उत्सव है। जब हर आंगन में गौरी का स्वागत होता है और हर घर में शिव का आगमन माना जाता है, तब यह केवल धार्मिक आस्था का क्षण नहीं होता बल्कि जीवन के हर रिश्ते में प्रेम, सम्मान और विश्वास के पुनर्जागरण का अवसर बन जाता है। गणगौर वास्तव में उस भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक है, जहां देवी केवल पूजनीय नहीं, जीवन की प्रेरणा हैं; जहां स्त्री केवल संबंधों की धुरी नहीं, सृजन और संवेदना की आधारशिला है और जहां हर पर्व हमें यह सिखाता है कि आस्था और प्रेम के संगम से ही जीवन में सच्ची समृद्धि और सौंदर्य का उदय होता है।

Topics: Gangaur puja methodGangaur festivalIndian culture and festivalsGangaur 2026 dateGangaur processionGangaur fast methodHindu festival 2026Shiva Parvati love storyfestivals of Chaitra monthIndian folk festivalsGangaur festival of Rajasthanimportance of Gangaurwomen's faith and traditionSaubhagya Gauri fast
श्वेता गोयल
श्वेता गोयल
शिक्षाविद्, डेढ़ दशक से अधिक समय से शिक्षण क्षेत्र में सक्रिय [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

Suvendu Adhikari derected fir against police atrocities

पश्चिम बंगाल में गुंडा दमन एक्ट: अपराधियों की संपत्ति कुर्की से लेकर 12 माह की हिरासत तक और भी बहुत कुछ

दिल्ली दंगा: ‘हिन्दू था मेरा बेटा इसलिए उसकी हत्या की’, IB अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों की पीड़ा

Racism with indian trucker in austrelia

“भारतीयों को मार डालो, बच्चों को डुबो दो…औरतों को गुलामी में बेंचो”– ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के साथ हिंसक नस्लवाद

होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी ब्लॉकेड: ईरान पर तीसरी रात हमला, ट्रंप का 20% टैरिफ ऐलान; तेल की कीमतें 7.8% बढ़ी

Donald trump marco rubio cuba president

ट्रंप प्रशासन ने ICC को पूरी तरह खत्म करने की मुहिम शुरू की, मार्को रुबियो बोले- अमेरिकी संप्रभुता पर खतरा

trump Administration returns 81 billian dollor tarrifs

ट्रंप के टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध करार देने के बाद, अमेरिका को 81 अरब डॉलर वापस करने पड़े

मूर्खों की संगति, टॉक्सिक कल्चर और झूठे दोस्तों से परेशान हैं? मानसिक शांति का अचूक मंत्र है यह श्लोक

समान नागरिक संहिता के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतिवेदन सौंपा।

MP में लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन

सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

मुंबई आतंकी हमले को कांग्रेस हिंदू टेरर का रंग देना चाहती थी, ISI और कांग्रेस के बीच फिक्स्ड मैच था : सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी

वायनाड में आपदा और सांसद देश से गायब, घोर असंवेदनशीलता दर्शाने वाला गांधी परिवार माफी मांगे : भाजपा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies