असम के तिनसुकिया से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सेना पर आतंकी हमला किया गया है। इसमें 3 जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घटना बाद सेना ने इलाके की तलाशी शुरू कर दी है। सेना के मुताबिक, ये वारदात जिले के काकोपाथर क्षेत्र स्थित आर्मी कैंप की है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बताया जाता है कि ये वारदात देर रात करीब 12:30 की है, जब जवान काकोपाथर कंपनी के पास गस्त पर थे। उसी दौरान एक गाड़ी से कुछ आतंकी वहां पहुंचे और चलती गाड़ी से ही आर्मी कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी। ऐसे में तुरंत सेना के जवानों ने भी काउंटर अटैक किया। लेकिन चूंकि, आसपास काफी घर भी स्थित हैं, इसलिए लोगों को बचाने के लिए जवानों ने संयम बरता। इसी का फायदा उठाकर आतंकी वहां से फरार हो गए।
गौरतलब है कि तिनसुकिया जिले में स्थित ये कैंप असम और अरुणांचल प्रदेश के बीच का इंटरस्टेट बॉर्डर है। बहरहाल, अभी तक इस मामले डिटेल्स का इंतजार है।











