नैनीताल: शहर में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों ने बैठक कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान के खिलाफ सामाजिक निर्णय लिया है।
मुस्लिम समुदाय से बाहर उस्मान खान
नैनीताल के मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों ने बड़ा फैसला लेते हुए 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ठेकेदार मोहम्मद उस्मान खान को समुदाय से निष्कासित कर दिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उस्मान को कड़ी सजा देने की मांग की, सरकार मामले की सख्ती से जांच करे, पीड़ित लड़की की शिक्षा और इलाज का सारा खर्च मुस्लिम समुदाय उठाएगा।
अवैध तरीके से रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन की मांग
उल्लेखनीय है कि नैनीताल में हुई उक्त घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई थी और यहां रहने वाले पुराने मुस्लिम परिवार भी इस तनाव के कारण असहज महसूस कर रहे थे। उन्होंने यह बैठक कर शहरवासियों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि वो गलत का साथ नहीं देंगे।

















