सीएम धामी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा, कैंडल मार्च निकालने वाले कहां छुप गए?
July 9, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत उत्तराखंड

सीएम धामी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कहा, कैंडल मार्च निकालने वाले कहां छुप गए?

धर्म के आधार पर देश का विभाजन कर दिया गया। देश को दिए गए भेदभाव और दुर्भावना के इस ज़हर की वजह से लाखों भाई-बहनों को विस्थापित होना पड़ा और हज़ारों लोगों को अपने प्राण गंवाने पड़े।

Written byदिनेश मानसेरादिनेश मानसेरा
Aug 14, 2024, 08:24 pm IST
in उत्तराखंड

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देश के बंटवारे के दौरान विस्थापित होकर आए लोगों को सम्मानित किया और कहा कि आपके त्याग बलिदान और राष्ट्र के प्रति सेवा भाव का सर्वत्र सम्मान है। सीएम ने कहा हमारे इतिहास का वह काला अध्याय है, जब भारत माता के गोद में बसे हुए करोड़ों लोग, विभाजन की विभिषिका से गुजरते हुए, अपने घरों, गाँवों, और बस्तियों से उजड़ गए। विभाजन स्मृति दिवस महज एक तारीख नहीं, बल्कि कड़वी यादें हैं, जिनमें लाखों परिवारों का दर्द, आंसू और संघर्ष छिपा है।

उन्होंने कहा यह केवल सीमाओं का बंटवारा नहीं था, यह दिलों का बंटवारा था, जिसमें हम सबने अपनों को खोया, अपने सपनों को टूटते देखा, जिसने लाखों लोगों को अपने घर-बार, ज़मीन और अपने प्रियजनों से बिछड़ने पर मजबूर किया, को हम कभी भुला नहीं सकते। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विभाजन के दर्द को महसूस करते हुए समाज में एकता और सहिष्णुता की भावना की मजबूती हेतु कई पहलें की हैं और प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हम आने वाली पीढ़ियों को यह याद दिला सकें कि हमें कभी भी ऐसे हालातों को पैदा नहीं होने देना है जो समाज को विभाजित कर सके।

सीएम धामी ने कहा कि आजादी के बदले किया गया हिंदू समाज का ये त्याग हिमालय सा विराट है और उनके इस बलिदान की भरपाई किसी भी प्रकार के सम्मान से नहीं की जा सकती है। बंटवारे के दंश को झेलने वाले लाखों ऐसे लोग हैं जिनके दर्द का कभी कहीं उल्लेख नहीं किया गया और बीते 77 सालों से ये लोग उस दर्द को अपने सीने में दबाए बैठे हैं। सीएम पुष्कर धामी ने कहा भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इनके दर्द को अपना दर्द माना और 14 अगस्त के दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाए जाने का निर्णय लेकर, राजनीतिक महत्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए विभाजन का विष पीने को मजबूर हुए लाखों लोगों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की है।

सीएम ने कहा इतिहास में उल्लेख मिलता है कि 1947 में जब विभाजन हुआ तो बारह लाख से ज्यादा हिंदुओं की हत्या हुई, उनका भारत मां के लिए बलिदान हुआ। लाखों हिंदू परिवारों को अपनी बेशकीमती संपत्ति छोड़ अपने ही देश में पलायन करना पड़ा, अपनी जान को संकट में डाल हिंदुस्तान आना पड़ा। विपरीत हालातों में भारत पहुंचे इन लोगों ने शून्य से शुरुआत की और विषम परिस्थितियों में अपने परिवार का जैसे तैसे भरण-पोषण किया।

सीएम धामी ने कहा आज ये पंजाबी समाज भारत की गतिशीलता का प्रमुख कारक है और मैं व्यक्तिगत रूप से हिंदू पंजाबी समाज को उनकी राष्ट्रसेवा के लिए आदर पूर्वक नमन करता हूं। साथ ही मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी हृदय से आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने हमारे हिंदू पंजाबी समाज के पुरुषार्थ का उचित सम्मान किया है। हम और हमारी सरकार, आजादी के 77 वर्ष पूर्ण होने के अमृत काल में ऐसे लोगों का सम्मान कर रहे हैं जिन्होने अविभाजित भारत में जन्म लिया था और विभाजन के कोप को झेला था। मुख्यमंत्री ने कहा हमने अपने बुजुर्गो से वो सच्ची और दर्दनाक घटनाएं सुनी हैं जो बंटवारे के दौरान घटित हुईं और जिन्हें आज भी याद कर के सिरहन पैदा हो जाती है… डर हमारे मस्तिष्क पर हावी हो जाता है।

श्री धामी ने कहा कि उस वेदना के साक्षी रहे अपने सभी बुजुर्गों और उनके संघर्ष के ऋणी हैं। आज हमारे द्वारा दिया जा रहा ये सम्मान आपके बलिदान के सम्मुख कुछ नहीं है। आप में से ही किसी के पिता, किसी के भाई, किसी की बहन, किसी की मां, किसी के अबोध बच्चों के साथ जो कुछ भी बीता, उसे ना तो भुला जा सकता है और ना ही उसकी किसी भी रूप में कोई भरपाई की जा सकती है। सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड में बसे उन पंजाबी परिवारों का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने इस देवभूमि को अपनी मेहनत से सींचा और कारोबारियों ,उद्योगपतियों पर गर्व महसूस करता हूं जिन्होंने उत्तराखंड के विकास में अपना तन मन धन से सेवा की।

उन्होंने कहा हम विभाजन के दौरान अपनी शहादत देने वाले अपने सभी हिंदू पंजाबी जनों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं… आप सभी के बलिदान को हम याद कर उन्हें नमन करते है।

हमारी सरकार ने ये घोषणा की हुई है कि हम उत्तराखंड में एक ऐसा स्मारक बनाएंगे जिसमे बंटवारे के दौरान बलिदान होने वालों को सम्मान दिया जायेगा। उधम सिंह नगर जिले में ये स्मारक बनेगा। इसके लिए भूमि तलाशी जा रही है।

सीएम धामी ने कहा कि हाल ही में बांग्लादेश में जो कुछ हिंदुओ के साथ बीता वो हमने देखा और बताते है इससे भी बुरे हालात 1947 में थे, हिंदुओ पर होने वाले अत्याचार से सबक लेने की जरूरत है, बांग्लादेश में भी ये पहली बार नहीं हो रहा है वहां 47 में भी हुआ 71 में भी हुआ ,वहां से लाखों हिंदुओ को भारत में आकर शरण लेनी पड़ी। हम आप सभी को सजग,जागरूक रहना है। हमें बंगलादेश में रहने वाले हिंदुओं की चिंता है।

एनडीए सरकार ने अपनी चिंताओं से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अवगत कराया है। पूरी दुनिया में हिंदू संगठन प्रोटेस्ट कर रहे हैं किंतु भारत में कैंडल मार्च निकालने वाले वो मानव अधिकार के लिए रोना रोने वाले संगठन कहां छुपे बैठे हैं जरा उन्हें ढूंढिए तो सही। फिलिस्तीन में कुछ होता है ईरान में कुछ होता है, यहां उनके लिए सड़कों पर लोग शांति मार्च निकालते हैं अब कहां खामोश हो गए हैं?

सीएम धामी ने कहा सनातन परंपराओं और मूल्यों ने विभाजन की पीड़ा से जूझ रहे लोगों को एकजुट रखने और नई राह खोजने में मदद की। हम कभी भी उस दर्द और संघर्ष को भूल नहीं सकते, हम उनके सम्मान और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। हमें अपने अतीत से सीखते हुए, एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ हर व्यक्ति को सम्मान, सुरक्षा, और अवसर मिले।उन्होंने कहा यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी पीड़ा को समझें और उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करें। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा, सविता कपूर, खजान दास, पूर्व विधायक दिनेश अग्रवाल, डा देवेंद्र भसीन, विश्वास डाबर, बीजेपी के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल डा कुलदीप दत्ता, बलदेव पराशर,विजय कोहली, राकेश ओबेरॉय आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर विभाजन पूर्व भारत में जन्मे बुजुर्गो को मुख्यमंत्री धामी ने सम्मानित किया। ये वो बुजुर्ग थे जोकि अपना घरबार छोड़ कर अपने ही देश से जोकि वर्तमान में पाकिस्तान है, वहां से पलायन कर देहरादून आकर बसे।

 

Topics: Bangladesh NewsBangladesh ViolenceUttarakhand NewsCM Pushkar Singh Dhamiपुष्कर सिंह धामी
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर बड़ा बदलाव! 754 पेड़ों का होगा ट्रांसप्लांट, एलीफेंट अंडरपास भी बनेंगे

प्रतीकात्मक तस्वीर

बद्री-केदार मंदिर के चढ़ावे पर बड़ा विवाद, FIR दर्ज; जांच शुरू

Amarnath yatra

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ₹50 हजार की जाली करेंसी और उपकरण बरामद

प्रतीकात्मक तस्वीर

नंदा देवी राजजात की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम ने यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी का अपहरण

बांग्लादेश: ढाका में हिंदू पुजारी को अगवा कर मांगी फिरौती, मारपीट के बाद सड़क पर फेंका

Load More

ताज़ा समाचार

NIA

गोरखपुर के तिवारीपुर में NIA का छापा: छात्र के लैपटॉप-मोबाइल जब्त, फॉरेंसिक जांच शुरू

प्रतीकात्मक तस्वीर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 78 वर्षों की गौरवगाथा: छात्रशक्ति से राष्ट्रशक्ति की यात्रा

ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी

12 साल बाद मेलबर्न पहुंचे PM मोदी, आज प्रधानमंत्री अल्बनीज से करेंगे मुलाकात

US Strike Iran

खाड़ी संकट फिर भड़का: अमेरिका ने ईरान पर किए नए हमले, इजरायल अलर्ट पर

ABVP का 78वां स्थापना दिवस: राष्ट्रनिर्माण में छात्रशक्ति की यात्रा, शिक्षा-समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण के 7 दशक

ABVP Foundation Day National Students Day Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad History

ABVP Foundation Day: अल्प बीज से विशाल वटवृक्ष तक… जानिए राष्ट्र-जागरण की अलख जगाने वाले एबीवीपी की गौरवगाथा!

आज का श्लोक : राष्ट्र आराधना में लगे हर व्यक्ति के लिए एक दीपस्तंभ की तरह है ये सूत्र

आज का राशिफल

आज का राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन?

9 जुलाई का इतिहास

9 जुलाई का इतिहास: ABVP की स्थापना से राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस तक, जानें इस दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

Moga Police Station Attack Punjab Sader Thana Hand Grenade Blast Forensic Team Investigation

पंजाब के मोगा में पुलिस स्टेशन पर बम से हमला: तड़के तबाही मचाने की साजिश, बाइक सवार हमलावरों ने फेंका हैंड ग्रेनेड!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies