हुड़का की थाप और चिर परिचित अंदाज : उत्तराखंड में माहौल बना गए पीएम मोदी, कहा- देवतुल्या जनता का आशीर्वाद ही मेरी ऊर्जा
October 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

हुड़का की थाप और चिर परिचित अंदाज : उत्तराखंड में माहौल बना गए पीएम मोदी, कहा- देवतुल्या जनता का आशीर्वाद ही मेरी ऊर्जा

-उत्तराखंड में पहले से मजबूत भाजपा को पीएम मोदी की सभा से मिली और ऊर्जा

Written byदिनेश मानसेरादिनेश मानसेरा
Apr 11, 2024, 04:11 pm IST
inभारत, उत्तराखंड

देहरादून । इसे भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व का जादू ही कहेंगे कि ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में उन्हें सुनने के लिए गुरुवार को लोग खिंचे चले आए। यहां पर भारी भीड़ जुटी, भाजपा और उसके उम्मीदवारों की मुराद पूरी हो गई। कभी हुड़के पर थाप देकर, तो कभी धारी, चंद्रबदनी और ज्वालपा देवी का खास जिक्र कर मोदी ने देवभूमि की भावनाओं को अंदर तक छू लिया। चिर परिचित अंदाज में देशव्यापी और स्थानीय, सभी तरह के मुद्दों पर मोदी बोलते गए और लोगों के बीच माहौल बनता चला गया।

हुडके में नाद

योग नगरी ऋषिकेश में तीन लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां मुझे हुड़का दिया गया, हुडके में नाद से यहां के देवी देवताओं का आहवान किया जाता है, ये मेरा सौभाग्य है कि मैने यहां आकर हुड़का बजाया है। उन्होंने कहा कि इस नाद से ही हमें देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलेगा और एक बार फिर देश में सरकार बनाने का मौका मिलेगा।

युवा काल की यादों को किया ताजा

पीएम मोदी ने ऋषिकेश के अपने युवा काल की यादों को ताजा किया और कहा यहां बहुत से लोग हमारे अपने बैठे हुए है जिनसे में परिचित हूं और मेरी राम राम हो रही है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा एक पर्सनल काम है जब भी आप अपने घर जाओ अपने बुजुर्गो से अपनी माताओं बहनों से कहना कि मैंने उन्हें राम राम बोला है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के देवी देवताओं के मंदिर में जाकर मेरी तरफ से शीश झुका कर मेरी लिए आशीर्वाद लेना, उनके आशीर्वाद से ही मुझे मां भारती की सेवा करने के लिए ऊर्जा मिलती है।

विकास के पथ पर उत्तराखंड

पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटन को लेकर बड़ी योजनाएं चल रही है, सीमा पर सड़के रेल मार्ग हवाई मार्ग पहुंच रहे है। चार धाम के अलावा मानसखण्ड में आदि कैलाश की हवाई पर्यटन यात्रा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मेरे मुंह से बाबा केदार के प्रांगण से अनायास ही ये निकला था कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। यहां अब चारधाम में 52 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री आ रहे है। केदारनाथ और हेमकुंड में रोपवे बन रहे है। स्टार्ट अप खुल रहे है उन्होंने महिलाओ के स्टार्ट अप की प्रशंसा की और ये भी कहा होम स्टे से पर्यटन को नए पंख मिल रहे है।

उत्तराखंड देव भूमि ही नही वीर भूमि भी है

पीएम मोदी ने कहा सीमांत के गांवों को प्रथम गांव का दर्जा हमारी सरकार ने दिया है इन गांवों में रिवर्स पलायन हो रहा है। उत्तराखंड को हम विकसित भारत में  सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में देख रहे है। सैनिक परिवारों के बीच अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी ने एक रैंक एक पेंशन को पूर्व सैनिकों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय बताया और कहा कि उत्तराखंड देव भूमि ही नही वीर भूमि भी है। कांग्रेस ने  ड्यूटी में तैनात हमारे जवानों की सुविधाओ का ध्यान नहीं रखा, जबकि आज हमारी सेना आज आधुनिक सैन्य साजो समाज से लैस है।

सीएम धामी की पीठ थप थपाई

श्री राम मंदिर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कांग्रेस के नेताओ के लोकार्पण समारोह में न आने पर उन्हे राम विरोधी बताया और कहा जो श्री राम का नही उन्हे कभी माफ नहीं करना है। पीएम मोदी ने राज्य की राज्य सरकार के लाभार्थी कार्यों की भी प्रशंसा कर सीएम पुष्कर सिंह धामी की पीठ थप थपाई। इस अवसर पर पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी, टिहरी प्रत्याशी महारानी  माला राज लक्ष्मी और हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को मतदाताओं के बीच खड़ा कर उन्हे जीताने की अपील करते हुए जीत मार्जन के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का आह्वान किया।

सीएम धामी का संबोधन

पीएम जनसभा में सीएम धामी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में इशारों-इशारों में विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और या अन्य दूसरे दल ये देश को तोड़ने में लगे हुए है। उन्होंने कहा  जातियों में बांटने वाली विपक्ष की स्लीपर सेल से जनता को सावधान रहना होगा।

सीएम ने कहा मोदी जी जोड़ने की बात करते हैं, जबकि विपक्ष देश को बांटने पर आमादा है। पीएम मोदी अटक से कटक तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहे हैं, जबकि विपक्ष उत्तर और दक्षिण के नाम पर देश का बंटवारा कर रहा है। भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए सीएम धामी ने कहा  मोदी जी की ना खाऊंगा ना खाने दूँगा की नीति से परेशान होकर  इंडी एलाइंस बनाया है।

रैली से घर-घर पहुंचा खास सन्देश

मोदी की यह रैली खास तौर पर हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट के वोटरों तक संदेश पहुंचाने के लिए थी। इन लोकसभा क्षेत्रों से जो आईडीपीएल मैदान ऋषिकेश तक पहुंचने में सफल रहे। उनसे तो मोदी सीधे मुखातिब हुए, मगर उनके जेहन में ये बात भी अच्छे से थी कि वोटरों की बहुत बड़ी संख्या पहाड़ में है। उन तक संदेश पहुंचाने के लिए भी मोदी ने एक अनूठा अंदाज अपनाया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से घर-घर जाकर उनकी राम राम लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया। देवभूमि में सभा थी, तो राम मंदिर का जिक्र अपरिहार्य सा था। लगे हाथ, कांग्रेस को आडे़ हाथों भी लिया। विरासत और विकास की बात समान रूप से की। साथ ही, पंचकमल उन्हें देने को कहा। पंचकमल यानी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें।

कमल की जीत ही सर्वोच्च प्राथमिकता

मोदी के मंच पर आज सभी दिखाई दिए। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल और तीरथ सिंह रावत भी। संदेश ये ही दिया गया कि सिर्फ कमल की जीत ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार की तारीफ करने के पीछे भी मोदी का यही मकसद रहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रहे और पार्टी का प्रदर्शन चुनावी स्कोर बोर्ड पर वो ही नजर आए, जो पिछले दस सालों से नजर आ रहा है। यानी पांच-शून्य। भाजपा इस बात से भी खुश है कि प्रमुख विरोधी दल कांग्रेस के किसी बडे़ नेता की उत्तराखंड में अभी तक एक भी सभा नहीं हो पाई है, जबकि मतदान के लिए बहुत कम समय बचा है। प्रियंका गांधी की सभा जरूर 13 अप्रैल को उत्तराखंड के दो स्थानों पर प्रस्तावित की गई है। पार्टी के देरी से उठ रहे कदमों के बीच ये सभा कार्यकर्ताओं का मनोबल कितना बढ़ा पाएगी, ये देखने वाली बात होगी। मगर उत्तराखंड में मोदी की दो-दो सभाओं के बाद भाजपा का हौसला सातवें आसमान पर है।

Topics: Modi in Uttarakhandउत्तराखंड में माहौलऋषिकेश में मोदीहुड़का पर नादऋषिकेश समाचारऋषिकेश में मोदी जनसभा का विश्लेषणrishikesh newsAtmosphere in UttarakhandUttarakhand NewsModi in Rishikeshउत्तराखंड समाचारSound on Hudkaउत्तराखंड में मोदीAnalysis of Modi public meeting in Rishikeshलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Elections 2024
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Rampur Tiraha Kand CM Pushkar Singh Dhami Tributes Uttarakhand State Activists Statue Panchjanya

रामपुर तिराहा सभा में CM धामी का बड़ा ऐलान: गांवों में लगेंगी आंदोलनकारियों की मूर्तियां, ई-लाइब्रेरी का होगा निर्माण!

Uttarakhand Religious Tourism Record Pilgrims Badrinath Kedarnath Kainchi Dham CM Dhami Panchjanya

देवभूमि में टूटा रिकॉर्ड: उत्तराखंड में 1.16 करोड़ से अधिक पहुंचे श्रद्धालु, CM धामी बोले- अर्थव्यवस्था को मिली ताकत!

Uttarakhand Chief Secretary Anand Bardhan UIIDB Meeting Sharda Riverfront Corridor Panchjanya

उत्तराखंड में प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त: अधिकारियों को फटकार, शारदा रिवरफ्रंट पर दिए कड़े निर्देश!

wildlife week 2026 cm dhami dehradun 18 bravery award

उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह 2026 का आगाज: CM धामी ने 18 वीरों को दिया सम्मान, मुआवजे की राशि बढ़कर ₹10 लाख हुई!

रूपकुंड का रहस्य आज भी बरकरार: 5000 मीटर की ऊंचाई पर हजारों नरकंकाल, लोककथाओं में भी छिपे हैं कई जवाब

Mata Bhagwati Devi Sharma 100th Jayanti Shantikunj

शांतिकुंज हरिद्वार में माता भगवती देवी की 100वीं जन्म जयंती: 12 घंटे अखंड जप के बाद उतरीं दीपमालाएं, भावुक क्षण!

Load More

ताज़ा समाचार

‘मुस्लिम को पायलट ने पहले पढ़ी नमाज…कर दिया हमला’: स्मित मच्छार ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को बताई उस दिन की घटना

उत्तराखंड चुनाव: सुशासन की रणनीति से भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक – राम माधव

मिग-21 रिटायरमेंट के बाद गैप भरने के लिए हर साल 36-40 विमान जरूरी: वायुसेना प्रमुख

एनसीईआरटी ने सिलेबस में किया बदलाव। दिल्ली सल्तनत और मुगलों की जगह भारतीय नायकों को दिया स्थान।

NCERT में दिल्ली सल्तनत और मुगलों का इतिहास घटा, भारतीय स्वाभिमान बढ़ा: क्यों तिलमिलाया लेफ्ट-लिबरल इकोसिस्टम?

बांग्लादेश: तंगेल के मिर्जापुर में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच मां दुर्गा समेत सात मूर्तियां तोड़ी गईं

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताया, इजरायल स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया निमंत्रण

कैप्टन स्मित मछार

बड़ा खुलासा: फ्लाईदुबई को-पायलट ने कैप्टन पर क्रैश एक्स से हमला कर विमान गिराने की कोशिश की

आज का श्लोक : आत्म साक्षात्कार करना क्यों है जरूरी?

RSS Akhil Bharatiya Sampark Pramukh Ramlal Speech Aligarh Keshav Seva Dham Northeast Children Panchjanya

“संघ ने पूर्वोत्तर को मुख्यधारा से जोड़ने में निभाई प्रमुख भूमिका”: रामलाल जी

मैड संधू (फाइल फोटो)

कमल कौर भाभी के बाद पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मैड संधू की हत्या

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies