हिमाचल में बारिश से भारी तबाही, बादल फटा, 24 घंटे में 18 की मौत, राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी
September 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

हिमाचल में बारिश से भारी तबाही, बादल फटा, 24 घंटे में 18 की मौत, राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी और अब तक वर्षा से जुड़ी आपदाओं में 72 लोगों की मौत हुई है।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jul 10, 2023, 11:15 pm IST
inभारत, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन की भी घटनाएं सामने आई हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन की भी घटनाएं सामने आई हैं।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीते 24 घण्टे प्रदेश के लिए बहुत भारी रहे। इस दौरान वर्षा से जुड़ी आपदाओं में 18 लोगों की जान गई। इनमें भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है। हादसों में चार लोग लापता हैं। भूस्खलन के कारण अलग-अलग जगह 27 मकान धराशायी हुए।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी और अब तक वर्षा से जुड़ी आपदाओं में 72 लोगों की मौत हुई है। इनमें 16 लोगों की मौत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की वजह से हुई जबकि सड़क हादसों व अन्य वर्षा जनित घटनाओं में 55 लोग मारे गए। विभिन्न हादसों में आठ लोग लापता हैं। इसके अलावा 92 लोग घायल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार मानसून सीजन में 73 मकान ध्वस्त हुए हैं जबकि 163 मकानों को आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा सात दुकानें और 191 पशुशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। मानसून के दौरान 366 मवेशी भी मारे गए। रिपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानसून सीजन में अब तक भूस्खलन की 39, बाढ़ की 29 और बादल फटने की एक घटना सामने आई है।

मानसून सीजन में अब तक करीब 785 करोड़ की संपति की क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग को 355 करोड़ की क्षति हुई है, जबकि जलशक्ति विभाग को 350 करोड़ और बागबानी विभाग को 70 करोड़, बिजली बोर्ड को 92 लाख और शहरी विकास विभाग को 41 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

राजस्थान में बारिश का दौर जारी, सोलह ट्रेनें रद्द

राजस्थान कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर सहित अजमेर, सीकर, माउंट आबू में रविवार रात से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे ने 16 ट्रेनों का संचालन रद्द किया है। जालोर और सिरोही में मंगलवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

भारी बारिश के कारण जयपुर में टोंक रोड, सीकर रोड, परकोटे सहित कई सड़काें पर दो से चार फीट तक पानी भर गया है। तेज बारिश के कारण जयपुर में 6 साल के मासूम की नाले में डूबने से मौत हो गई। वहीं अजमेर में आरपीएससी के सेक्शन ऑफिसर पैर फिसलने से बह गए, सुबह नाले में उनका शव मिला। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा समेत उत्तरी भारत के राज्यों में हो रही भारी बारिश का असर राजस्थान से चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। अजमेर के रेलवे स्टेशन पर पानी में पटरियां डूब गईं और अस्पताल में भी पानी भर गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, यहां 9 इंच बरसात रिकॉर्ड की गई। इस कारण वेस्ट बनास बांध के जल स्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है। बांध का गेज 23 फीट से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जयपुर, टोंक, सीकर, पाली, करौली, अजमेर और जालोर में भी कई जगहों पर 90 से लेकर 120 एमएम (4 इंच से ज्यादा) तक बरसात हुई है। मानसून की ट्रफ लाइन राजस्थान के मध्य से होकर मध्य प्रदेश के शिवपुरी, सीधी होते हुए बंगाल की खाड़ी की तरफ गुजर रही है। राजस्थान के ऊपर भी सिस्टम एक्टिव है। इसके अलावा दोनों तरफ से नमी आ रही है। इस वजह से राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है।

जयपुर में रविवार शाम से हो रही तेज बारिश से पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया है। अजमेर रोड, सीकर रोड, टोंक रोड समेत सभी प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जगतपुरा, टोंक रोड सहित कई सड़कों पर सुबह 10 बजे के आसपास लंबा जाम लग गया। जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में 6 वर्षीय बच्चे की नाले में डूबने से मौत हो गई। रोड नंबर 6 पर सड़क पर पानी में बहता हुआ एक बच्चा लोगों को दिखा। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर तेज बरसात के दौरान नाले में बहने से राजस्थान लोक सेवा आयोग के सेक्शन ऑफिसर की मौत हो गई। शव नाले में मिला। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

उदयपुर में 13 फीट क्षमता वाली फतहसागर झील का जलस्तर 12.5 फीट हो गया है। अब शहरवासियों को फतहसागर के गेट खोलने और ओवरफ्लो होने का इंतजार है। फतहसागर में पानी की आवक मदार नहर के जरिए हो रही है। कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश से थूर की पाल से मदार होकर पानी सीधे फतहसागर पहुंच रहा है। 24 फीट वाले उदयसागर में 22 फीट पानी है। दो दिन पहले इसके दो गेट खोले गए थे।

जयपुर मौसम केंद्र ने आज 11 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बारां, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सिरोही और उदयपुर में तेज बारिश होने की संभावना है। 11 जुलाई को बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और सवाई माधोपुर में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर और गंगानगर में मौसम साफ रहने और धूप निकलने का फोरकास्ट जारी किया है। जबकि पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर छुटपुट बारिश हो सकती है। वहीं 12 जुलाई को राज्य में मानसूनी सिस्टम का असर कम होगा।

(सौजन्य सिंडिकेट फीड)

Topics: राजस्थानहिमाचल प्रदेशभूस्खलनभारी बारिशहिमाचल प्रदेश हालातहिमाचल प्रदेश मौसम
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Uttarakhand Disaster Management Plan 2026 CM Pushkar Singh Dhami Mock Drill IT Park Dehradun

उत्तराखंड के हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, बच्चों की सुरक्षा के लिए होंगी 6 विशेष टीमें

त्रिशूली और भोटेकोशी नदी में अचानक आई
बाढ़ से नेपाल के कई इलाके तबाह हो गए

नेपाल की बाढ़ : पिघलता हिमालय बढ़ता खतरा

बहन को पीठ पर उठाए माता-पिता को खोज रहा बच्चा और मलबे से जिंदा निकली बच्ची।

60 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची, बहन को पीठ पर उठाए घायल बच्चे का भी वीडियो आया सामने

कोर्ट का फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

हिमाचल: कांग्रेस सरकार ने विश्वविद्यालय से जुड़े मामले पर नहीं बुलाई बैठक,  हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, 5 लाख का जुर्माना

राजस्थान: स्कूल निरीक्षण करने आए CJP कार्यकर्ताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने लगाए नारे, आशुतोष रांका को निकाला गांव से बाहर

राजस्थान में 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां

Load More

ताज़ा समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गणेश जोशी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाते हुए

उत्तराखंड: धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी, 8 सदस्यीय दल रवाना

mukhyamantri yuva vidyarthi manthan 140 students tab dbt

उत्तराखंड: युवाओं के विचार विकसित उत्तराखंड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – सीएम धामी

CCTNS में उत्तराखंड की रैंकिंग में सुधार, राष्ट्रीय स्तर पर 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

Radha Ashtami

Radha Ashtami: बरसाना में राधा अष्टमी पर उमड़ेंगे 25 लाख श्रद्धालु, योगी सरकार की भव्य तैयारियां, जानें व्यवस्थाएं!

यूपीआई : डिजिटल भुगतान पर पूरा ज्ञान

19 सितंबर का पंचांग

19 सितंबर पंचांग: शनिवार को बन रहे खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

प्रतीकात्मक चित्र

DU Election Result: ABVP ने कई कॉलेजों में किया क्लीन स्वीप, कहीं 6-0 तो कहीं 8-0 से जीत

Gold Silver Price Today

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 18 सितंबर के लेटेस्ट रेट

प्रतीकात्मक तस्वीर

DU चुनाव में फर्जी ID से वोट डालने की कोशिश! छात्रा हिरासत में, ABVP ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

पंजाब में नशा मुक्त यात्रा से पहले बवाल! रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले का आरोप, टूटे गाड़ियों के शीशे

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies