छाप तिलक सब छीन लीन्हो
June 11, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

छाप तिलक सब छीन लीन्हो

केरल के ईद मुबारक वीडियो में एक हिन्दू लड़की अपने मुस्लिम प्रेमी से मिलने जाती है, तो लड़का उसकी बिंदी हटा देता है और चुन्नी ओढ़ा देता है। इसमें यह दिखाने का प्रयास है कि हिन्दू लड़की अपनी मर्जी से ही अपनी धार्मिक पहचान त्याग रही है।

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
Apr 24, 2023, 09:50 pm IST
in भारत, विश्लेषण, मत अभिमत

छाप तिलक सब छीन लीन्हो: केरल के ईद मुबारक वीडियो में एक हिन्दू महिला की धार्मिक पहचान मिटाते हुए गढ़ा गया प्यार का नैरेटिव एक कव्वाली है, जिसे खूब गाया जाता है, छाप तिलक सब छीन लीन्हो रे तोसे नैना मिलाय के!” अर्थात यह एक प्रेम गीत है, जिसमें खुसरो कह रहे हैं कि इश्क में पड़कर छाप और तिलक सब उसके प्रेमी ने छीन लिया है और प्रेमी के इश्क में गोरी-गोरी बाहों में हरी-हरी चूड़ियां पहन ली हैं। यह गीत न जाने कब से गाते चले आ रहे हैं। मगर जब केरल के एक ईद मुबारक वीडियो में ऐसी ही कहानी कही गई तो ध्यान आया कि तिलक छीने जाने पर क्या होता है ? तिलक अर्थात बिंदी ! प्रेम में तो प्रेमी का हुआ जाता है, फिर तिलक जैसी चीज जो पहचान है, वह कैसे छिन सकती है ? मगर छिनी तो है।

यह वीडियो दिखाता है कि एक हिन्दू लड़की अपने मुस्लिम प्रेमी से मिलने के लिए अपने हिन्दू भेष में जाती है। वह उसे नमाज पढ़ते हुए देखती है और फिर शरमा जाती है। फिर वह आता है और उसे पहले उसके हिन्दू वस्त्रों के स्थान पर कुर्ता पजामी और चुन्नी देता है और उसके बाद जब वह कपड़े बदलकर उसके पास आती है तो उसकी बिंदी हटा देता है और चुन्नी ओढ़ा देता है। इसमें यह दिखाने का प्रयास है कि हिन्दू लड़की अपनी मर्जी से ही अपनी धार्मिक पहचान त्याग रही है।

Love sees no religion yet a religious boy has to convert the girl before accepting her.

Video by Sumi Rashik, Malayalam actress in collab with 'Kcaptures by Kiran' at Instagram with hashtags RamzanMubarak, RomanticVideos, MusIim, etc. pic.twitter.com/bU8hjT7XSM

— The Hawk Eye (@thehawkeyex) April 22, 2023

दरअसल, यह वीडियो वर्ष 2020 में आई एक फिल्म सूफियम सुजातायम के गाने पर बना है। यह फिल्म भी हिन्दू लड़की एवं मुस्लिम युवक के प्रेम प्रसंग पर आधारित थी और इसमें भी इसी गाने में अदितिराव हैदर अपनी बिंदी हटाकर चुन्नी ओढ़कर हरी पहचान में ढलने का प्रयास करती है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया वैसे ही नेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि यह लव जिहाद को प्रचार करने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। प्रेम में लड़की या लड़के को उसके उसी स्वरूप में अपनाया जाता है, यदि लड़के के लिए लड़की को अपनी धार्मिक पहचान छोड़नी पड़े तो वह फिर प्रेम कहां रहा ? ऐसा लोगों ने कहा। यह वीडियो टेलीवीजन कलाकार सुमी राशिक ने सोशल मीडिया पर साझा किया था।

यह वीडियो एक प्रकार से धार्मिक पहचान की हत्या का मामला है। ऐसा नहीं है कि पहली बार ऐसा हो रहा हो कि हिन्दुओं की उस पीड़ा पर नमक छिड़का जा रहा हो, जिससे हिन्दू समाज आज से नहीं बल्कि न जाने कितने दशकों या सदियों से गुजर रहा है। यह पीड़ा है बेटियों की धार्मिक पहचान मिट जाने की। आज जब यह वीडियो साझा हो रहा है, उस समय भी पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों की जबरन धार्मिक पहचान मिटाई जा रही है अर्थात बलात्कार, अपहरण और निकाह हो रहे हैं। मगर कथित रूप से अंतर्धामिक विवाह की पैरवी करने वाले लोग खुसरो की इन्हीं पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि सच्चे प्रेम में तो तिलक खुसरो तक बिसरा बैठे थे, फिर यह तो एकाकार होने की भावना है। मगर हिन्दुओं के लिए यह एकाकार होने की भावना नहीं है, क्योंकि बिंदी मात्र बिंदी नहीं बल्कि उनकी वह पहचान है जो उन्हें और आने वाली पीढ़ियों को उनकी जड़ों से जोड़े रखती है।

हमारी कोई भी देवी बिना श्रृंगार के नहीं है और कोई भी देवी घूंघट में नहीं हैं। हर देवी स्वतंत्र है और बिंदी सहित हर श्रृंगार से परिपूर्ण है। अत: हिन्दू स्त्री का बिंदी वाला स्वरूप एक दिव्य स्वरूप है जिसे वह हर धार्मिक अनुष्ठान पर धारण करती है। इस वीडियो में प्रेम के नाम पर दिव्यता को ही छीनने की बात की गई है। यद्यपि सोशल मीडिया पर ऐसा नहीं है कि पहली बार ही ऐसा अवसर आया है जिसमें हिन्दू महिलाओं के साथ हो रहे पहचान के द्वन्द का उपहास उड़ाया गया हो, यह तनिष्क के विज्ञापन के साथ भी हुआ था और जिस पर शोर मचा था।

आज जब हम देखते हैं कि इसी बिंदी रहित प्यार के चक्कर में श्रद्धा के 35 टुकड़े हो जाते हैं, इसी बिंदी रहित प्यार की जिद्द न मानने पर झारखंड में शाहरुख अंकिता को जलाकर मार डालता है और निकिता तोमर की दिन दहाड़े हत्या हो जाती है। यह गिने चुने मामले हैं, यदि लिखा जाएगा तो न जाने कितने पन्ने तो केवल नाम से ही भर जाएंगे, उनकी दुःख भरी कहानियों के लिए तो कई किताबें कम पड़ेंगी। मगर फिर भी हिन्दुओं को नीचा दिखाने के लिए इस प्रकार के वीडियो बनाए जाते हैं और उन्हें यह कहते हुए उचित भी ठहराया जाता है कि यह प्रेम है।

अपनी धार्मिक पहचान मिटाकर किसी रिश्ते में जाना प्रेम नहीं है, इसे ही कल्चरल जीनोसाइड कहते हैं अर्थात सांस्कृतिक ध्वंस, क्योंकि लड़की ही किसी भी संस्कृति का संवाहक होती है। लड़की की धार्मिक पहचान के मिट जाने का अर्थ होता है आने वाली तमाम पीढ़ियों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान का नष्ट हो जाना। बांग्लादेश, पाकिस्तान एवं भारत तीनों ही देशों में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जब लड़कियों की धार्मिक पहचान को जानबूझते नष्ट किया जा रहा है और भारत में तो नाम बदलकर शादी करने या

Twitter (https://twitter.com/thehawkeyex/status/1649694771135348739)

उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर उनकी धार्मिक पहचान नष्ट करने के नित नए मामले सामने आ रहे हैं, तो ऐसे में ऐसे वीडियो वास्तव में उन घावों पर नमक छिड़कने का कार्य करते हैं, जो घाव पूरी सभ्यता के हैं। हाल ही में राजस्थान में ही एक महिला झाम्मा देवी को एक शकूर खान ने 6 अप्रेल को आग लगाकर मार डाला था। जब यह वीडियो पर्दे को ग्लोरिफाई कर रहा है, तो ऐसे में मुंबई की वह घटना याद आना स्वाभाविक है जिसमें इकबाल शेख ने रूपाली की हत्या कर दी थी, या फिर ऐसा नहीं है कि केरल में ऐसी घटनाएं नहीं हो रही होंगी।

दरअसल, धार्मिक पहचान मिटाकर नई पहचान देने का जो विमर्श आया था, वह केरल से ही ईसाई समुदाय से आया था। यह हिन्दुओं का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि चाहे किसी भी संप्रदाय का कोई भी पर्व हो, निशाना उन्हीं पर साधा जाता है और उनकी धार्मिक पहचानों को मिटाने के नए बहाने खोजे जाते हैं, एवं इस चमक दमक वाले वीडियो में श्रद्धा वॉकर, निकिता तोमर या फिर उमा शर्मा उर्फ अक्सा फातिमा की चीखें दब जाती हैं। उनकी पीड़ा और दर्द विमर्श से एकदम ही गायब हो जाता है।

Topics: छाप तिलक सब छीन लीन्हो रेतोसे नैना मिलाय केएक प्रेम गीतछाप तिलक सब छीन लीन्होकेरल का ईद मुबारक वीडियोवीडियो में एक हिन्दू महिला की धार्मिक पहचान मिटाते हुए दिखाया गयाकव्वाली
Share13TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत पर्वथानेनी हरीश

होर्मुज हमले पर UN में भारत का कड़ा रुख, बोला- भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

अभिषेक बनर्जी का अहंकार अब बर्दाश्त नहीं, कल्याण बनर्जी ने केस लड़ने से किया इनकार; TMC छोड़ने के संकेत

माओवादी-मुक्त घोषित मलकानगिरि में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

प्रतीकात्मक तस्वीर

राष्ट्रपति के देहरादून दौरे को लेकर हाई अलर्ट, शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के 2 हजार रुपये?

PM Kisan 23rd Installment: खाते में पैसे आएंगे या नहीं? मोबाइल से 2 मिनट में करें चेक

ममता बनर्जी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर दिलीप घोष का तंज, बोले- आखिर जाएंगी कहां?

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश : ‘सामने खर-दूषण हों तो शस्त्र भी उठाना होगा!’

भारतीय मजदूर संघ ने कहा- श्रम कोई वस्तु नहीं… मानव पूंजी है

(AI-generated image)

NEET 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! उत्तराखंड रोडवेज बसों में मिलेगी फ्री यात्रा, बस दिखाना होगा एडमिट कार्ड

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies