विपक्ष में मुझ पर हमला करने की हिम्मत नहीं, मैं देश के लिए जीता हूं : प्रधानमंत्री मोदी
October 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Copy
    • Subscribe & Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Copy
    • Subscribe & Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

विपक्ष में मुझ पर हमला करने की हिम्मत नहीं, मैं देश के लिए जीता हूं : प्रधानमंत्री मोदी

- उनकी पीढ़ियों के लोग नेहरू सरनेम क्यों नहीं रखते

Written byPanchjanyaPanchjanya
Feb 9, 2023, 06:51 pm IST
inभारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों की भाषा और व्यवहार को निराशाजनक बताते हुए कहा कि विपक्ष में मुझ पर हमला करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश देख रहा है एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है। मैं देश के लिए जीता हूं और देश के लिए कुछ करने के लिए निकला हूं।

प्रधानमंत्री मोदी आज कुछ विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे थे। अडानी विवाद पर विपक्षी सदस्यों ने इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की है। प्रधानमंत्री ने अपने उत्तर की शुरुआत राष्ट्रपति को उनके संबोधन में ‘विकसित भारत’ का विजन प्रस्तुत करके दोनों सदनों का मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद देते हुए की।

प्रधानमंत्री मोदी ने विरोध कर रहे विपक्षी सदस्यों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके कृत्यों से भाजपा को आगे बढ़ने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, “बीते दशकों में अनेक बुद्धिजीवियों ने इस सदन से देश को दिशा दी है, देश का मार्गदर्शन किया है। इस देश में जो भी बात होती है उसे देश बहुत गंभीरता से सुनता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों का व्यवहार और वाणी न केवल सदन, बल्कि देश को निराश करने वाली है। इस प्रकार की वृत्ति वालों को मैं यही कहूंगा- कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाल, जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल…जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलेगा।”

“तुम्हारे पास कीचड़ था, तुमने कीचड़ उछाला, मेरे पास गुलाल था मैंने गुलाल उछाला” : राज्यसभा में पीएम मोदी

सरकार की तमाम योजनाओं के नामकरण को लेकर कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अखबारों में पढ़ा था कि 600 के करीब योजनाएं गांधी-नेहरू के नाम से हैं। मुझे यह समझ नहीं आता कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू सरनेम रखने से डरता क्यों है? क्या शर्मंदगी है? इतना बड़ा व्यक्ति है तो शर्मंदगी क्या है? और आप हमारा हिसाब मांगते हो। यह सदियों पुराना देश जन-जन की पीढ़ियों की परंपरा से बना हुआ देश है, यह देश किसी परिवार की जागीर नहीं है।

केंद्र और राज्यों के बीच टकराव को लेकर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम पर राज्यों से टकराव के आरोप लगाए जाते हैं, लेकिन ये लोग जब सत्ता में थे तो 90 बार आर्टिकल 356 का इस्तेमाल करके सरकार राज्यों में गिरा दी गई। अकेली इंदिरा गांधी ने ही 50 बार इस नियम का इस्तेमाल करते हुए राज्यों में सरकारों को गिरा दिया। केरल में कम्युनिस्टों की सरकार हो या फिर तमिलनाडु में करुणानिधि और एमजीआर की सरकार इन्होंने उसे हटा दिया।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का खड़गे जी के दावे के अनुसार नींव बनाने का इरादा हो सकता है, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान केवल गड्ढों को खोदा और विकास में अड़ंगा लगाया। इससे देश ने छह दशक गंवाए जबकि छोटे देशों ने तरक्की की। उन्होंने कहा कि केवल मंशा व्यक्त करने से काम नहीं चलता, गति, दिशा और विकास का परिणाम मायने रखता है। उन्होंने कहा, “60 साल कांग्रेस के परिवार ने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे… हो सकता है उनका इरादा न हो, लेकिन उन्होंने किए। जब वो गड्ढे खोद रहे थे, 6 दशक बर्बाद कर चुके थे… तब दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे।”

राज्यसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- “यह देश किसी परिवार की जागीर नहीं है”

प्रधानमंत्री ने कहा पहले के समय के विपरीत हमारी सरकार का उद्देश्य नागरिकों के लिए स्थायी समाधान प्रदान करना और उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पहले के समय में लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी थी, लेकिन उनकी प्राथमिकताएं और इरादे अलग थे। उन्होंने कहा, “आज हम समस्याओं के स्थायी समाधान की ओर बढ़ रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने पानी के मुद्दे का उदाहरण दिया और समझाया कि प्रतीकात्मकता के बजाय, जल अवसंरचना, जल शासन, गुणवत्ता नियंत्रण, जल संरक्षण और सिंचाई नवाचार बनाने का एक समग्र एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया गया है। इसी तरह के उपायों ने वित्तीय समावेशन, जन धन के माध्यम से डीबीटी – आधार- मोबाइल, पीएम गतिशक्ति मास्टरप्लान के माध्यम से बुनियादी ढांचा योजना और कार्यान्वयन में स्थायी समाधान तैयार किए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम आधुनिक भारत के निर्माण के लिए बुनियादी ढांचे, पैमाने और गति के महत्व को समझते हैं।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक की ताकत से देश में कार्य संस्कृति में बदलाव आया है और सरकार का ध्यान गति बढ़ाने और इसके पैमाने को बढ़ाने पर है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “महात्मा गांधी ‘श्रेय’ और ‘प्रिय’ कहा करते थे। हमने ‘श्रेय’ का रास्ता चुना है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने जो रास्ता चुना है वो वह नहीं है जहां आराम करना प्राथमिकता हो, बल्कि वह है जहां हम आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिन-रात काम करते हैं।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार ने आजादी का अमृत काल में संतृप्ति प्राप्त करने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने सरकार के उन प्रयासों को दोहराया जहां देश के प्रत्येक लाभार्थी तक 100 प्रतिशत लाभ पहुंच रहा है। मोदी ने कहा, “यही सच्ची धर्मनिरपेक्षता है। यह भेदभाव और भ्रष्टाचार को समाप्त करता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “दशकों तक हमारे आदिवासी भाई-बहन विकास से वंचित रहे। अगर कांग्रेस ने आदिवासियों के कल्याण के प्रति समर्पण भाव से काम किया होता तो आज हमें इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। हमने उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में आदिवासी कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया गया था और आदिवासी कल्याण के लिए ठोस प्रयास किए गए थे।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि छोटे किसान भारत के कृषि क्षेत्र की रीढ़ हैं। हम उनके हाथ मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक छोटे किसानों की उपेक्षा की गई। वर्तमान सरकार ने उनकी जरूरतों पर ध्यान दिया और छोटे विक्रेताओं और कारीगरों के साथ-साथ छोटे किसानों के लिए कई अवसर पैदा किए। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी विस्तार से बताया और भारत में महिलाओं के जीवन के हर चरण में सशक्तिकरण, गरिमा सुनिश्चित करने और जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार की पहल के बारे में बात की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों और नवोन्मेषकों की विशेषज्ञता के साथ, भारत दुनिया का फार्मा हब बन रहा है। उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर ध्यान आकर्षित किया, जब कुछ लोगों ने भारत के वैज्ञानिकों, नवोन्मेषकों और वैक्सीन निर्माताओं को नीचा दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इनको देश की नहीं बल्कि अपनी राजनीतिक उठा-पटक की चिंता है। प्रधानमंत्री ने अटल इनोवेशन मिशन और टिंकरिंग लैब जैसे उपायों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच विकसित करने की बात कही। उन्होंने युवाओं और वैज्ञानिकों को सरकार द्वारा बनाए गए अवसरों का पूरी तरह से उपयोग करने और निजी उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “हम सफल हुए हैं और आम नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि देश आज डिजिटल लेनदेन में विश्व में अग्रणी बना हुआ है। डिजिटल इंडिया की सफलता ने आज पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। उन्होंने उस समय को याद किया जब भारत मोबाइल फोन का आयात करता था जबकि आज हमें गर्व है कि मोबाइल फोन दूसरे देशों को निर्यात किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह हमारा संकल्प है कि भारत 2047 तक ‘विकसित भारत’ बन जाए।” उन्होंने दोहराया कि सरकार ने उन अवसरों को हथियाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जिनकी हम तलाश कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने निष्कर्ष निकाला, “भारत बड़ी छलांग लगाने और अब पीछे मुड़कर नहीं देखने के लिए तैयार है।”

Topics: PM Modi in ParliamentPM Modi spoke in Rajya SabhaPM Modi lashed out at Congress in Parliamenton Nehru surname PM ModiPM Modi's target on CongressPM Modi's target on the oppositionपीएम मोदी समाचारmotion of thanks on President's addressmotion of thanks on the President's addressNational Newsराज्यसभा में पीएम मोदी का जवाबPM Modi on the motion of thanksराष्ट्रीय समाचारराज्यसभा में बोले पीएम मोदीmotion of thanks in Rajya Sabhapm modi newsPM Modi's answer in Rajya Sabhaसंसद में पीएम मोदीनेहरु सरनेम पर पीएम मोदीसंसद में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदीपीएम मोदी का विपक्ष पर निशानाकांग्रेस पर पीएम मोदी का निशानाधन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदीराष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्तावराज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

वडोदरा में PM मोदी का मेगा शो, Gen-Z के साथ किया संवाद; विपक्ष को बताया- नाराज फूफा…

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव तरुण चुघ

“कांग्रेस राज में हुए 53 पेपर लीक”: तरूण चुग का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले- बहस से भाग रही कांग्रेस!

Narmada Water Dispute Historic Agreement Amit Shah CR Patil PM Modi Cooperative Federalism

नर्मदा नदी पर ऐतिहासिक समझौता: अमित शाह की मौजूदगी में 4 राज्यों का दशकों पुराना विवाद खत्म, किसानों की बदलेगी किस्मत!

पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर संघ ने जताया गहरा शोक, RSS सरकार्यवाह जी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ABVP and SFI clash at Hyderabad Central University over controversial drama

HCU में हिंदू धर्म का अपमान! : विरोध पर SFI के गुंडों ने ABVP कार्यकर्ताओं पर किया हमला, कैंपस में तनाव

देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश में कांग्रेस : SIR पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा

Load More

ताज़ा समाचार

टाइगर श्रॉफ पर हमला

टाइगर श्रॉफ पर हमला, कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग : लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी! सलमान खान का लिया नाम

अभाविप की लोकतंत्र के समर्थन में लखनऊ में छात्र हुंकार रैली

बांग्लादेश-नेपाल जैसे हालात भारत में नहीं होंगे स्वीकार! लखनऊ में अभाविप की विशाल छात्र हुंकार रैली

दरभंगा में आयोजित सामाजिक सद्भाव विचार गोष्ठी सह संवाद में उद्बोधन देते सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल जी।

सामाजिक-आध्यात्मिक संस्थाओं के बीच नियमित संवाद से सुदृढ़ होगा सामाजिक समन्वय : डॉ. कृष्ण गोपाल जी

राम लला के सम्मुख आते ही भावविभोर हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा। किया साष्टांग प्रणाम।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अयोध्या पहुंचे, रामलला के किए दर्शन, अखिलेश यादव पर सवाल का दिया जवाब

पूर्णिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन। सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल जी ने स्वयंसेवको को किया संबोधित।

​पूर्णिया में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन का महासंगम: विजयादशमी पर निकला भव्य पथ संचलन

राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली

RML अस्पताल में बड़ी उपलब्धि : पार्किंसंस की पहली डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी सफल

सिम्बॉयसिस लॉ स्कूल में शिक्षक पर कन्वर्जन का आरोप। एबीवीपी ने जताया विरोध।

नागपुर के लॉ स्कूल में प्रोफेसर पर छात्राओं को इस्लाम अपनाने, कुरान पढ़ने का मैसेज भेजने का आरोप

सीजेपी का विरोध प्रदर्शन (फाइल फोटो)

दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन से 10 दिनों में व्यापारियों को 4 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान

पी चिदंबरम का बड़ा आरोप: चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में SIR छोड़ दिया, 13.3 करोड़ नाम हटाए गए

Kolkata Durga Puja Stampede reason

Explainer: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़: क्या थी वजह और कैसे बचें इस तरह की दुर्घटना से?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies