प्रकृति का साज-संभाल ही शिवत्व
June 21, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

प्रकृति का साज-संभाल ही शिवत्व

प्रकृति के साथ साहचर्य और सामाजिक समरसता का विस्तार— यही सनातन धर्म का मूल है...! हम कहते हैं कि संपूर्ण प्रकृति, संपूर्ण संसार शिवमय है। संसार पंच महाभूतों से बना है- पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि और आकाश। और इन पंच महाभूतों के नाथ हैं शिव। इसलिए संपूर्ण संसार और प्रकृति का संरक्षण ही वास्तविक शिवभक्ति है। वस्तुत: कांवड़ यात्रा एक सोपान है इस तपश्चर्या को जानने एवं समझने का

Written byअजय विद्युतअजय विद्युत
Aug 2, 2022, 11:29 am IST
in भारत, धर्म-संस्कृति

श्रावण मास में भगवान् शिव का जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा। यह विदेशियों को ही नहीं, अपने देश के रहवासी कुछ लोगों को भी समझ में नहीं आती। प्रकृति के साथ साहचर्य और सामाजिक समरसता का विस्तार— यही सनातन धर्म का मूल है…!

‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ की गूंज। दुनिया के तमाम देशों में रहने वाले लोग सदियों से इस बात पर आश्चर्यचकित हैं कि हम इतने उत्सवधर्मी क्यों हैं- कैसे हैं? ऐसा कैसे हो सकता है कि लाख समस्याओं से जूझते हैं, पर तमाम कष्ट, अभाव सहते हुए भी हमारी मुस्कान तिरोहित नहीं होती। यहां जीवन तो उत्सव है ही- मृत्यु भी उत्सव है। दरअसल यह सनातन धर्म की महाविशेषता है। श्रावण मास में भगवान् शिव का जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा। यह विदेशियों को ही नहीं, अपने देश के रहवासी कुछ लोगों को भी समझ में नहीं आती। प्रकृति के साथ साहचर्य और सामाजिक समरसता का विस्तार— यही सनातन धर्म का मूल है…! यह कोई सैद्धांतिक व्याख्या या थ्योरी नहीं है- इसे जानने के लिए आपको पीएचडी करने की जरूरत नहीं है। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में आप इसे व्यावहारिक रूप से देख भी सकते हैं और कर भी सकते हैं।

यूं तो पूरा संसार ही शिवमय है – लेकिन शिव के अतिप्रिय श्रावण मास में हम अपनी इस सकारात्मक आध्यात्मिक ऊर्जा को जगाकर एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं। पूरे वातावरण में शिवभक्ति व्याप्त होती है। श्रावण मास शिव को इतना प्रिय क्यों है, इस की बात। लेकिन पहले शिवभक्ति और कांवड़ यात्रा पर बात करते हैं। कांवड़ के साथ तप, कर्म और समर्पण का भाव लिये निकले श्रद्धालुओं के जत्थे स्वत:स्फूर्त एक कठिन यात्रा पर निकल पड़ते हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के शहरों-कस्बों, गांवों से शिवभक्तों के जत्थे के जत्थे कांवड़ लेकर निकल पड़ते हैं। देश के विभिन्न राज्यों से कांवड़ के साथ तप, कर्म और समर्पण का भाव लिये निकले इन श्रद्धालुओं का अभीष्ट होता है हरिद्वार में हर की पैड़ी से गंगाजल लाकर अपने स्थानों पर विराजमान भोले का अभिषेक। इन कांवड़ यात्रियों में ज्यादातर किशोर और युवा होते हैं, लेकिन बूढ़े, बच्चे भी आपको आसानी से मिल जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर अलग अलग पवित्र नदियों से जल लाकर ये शिवभक्त भगवान पूरी श्रद्धा शिव का जलाभिषेक करते हैं।

सामाजिक समरसता की ऐसी मिसाल और कहां मिलेगी जहां बमभोले का नाद करते, भजन गाते नौकर और मालिक एक साथ हों। दोनों को ही भोले के दरबार में जाना है- पवित्र जल लाना है- और उससे उनका अभिषेक करना है। रही जाति की बात? आप जाति पूछेंगे तो हर जाति यहां मिलेगी, ब्राह्मण से लेकर जाटव तक। वंचित से वंचित व्यक्ति के लिए भी सम्राट होने का आश्वासन हैं शिव। सबसे बड़ी बात तो यह कि जिस सामाजिक समरसता के ताने-बाने की फिक्र में हम इतने कार्यक्रम और योजनाएं चला रहे हैं, वह यहां वैसे ही विद्यमान है। भाषा अलग, राज्य अलग, जाति अलग लेकिन भगवा चोला पहने ‘बोल बम’ कहते ही वे आपस में ऐसे जुड़ जाते हैं कि लगता है, देश में लोगों के बीच सौहार्द आज समस्या क्यों है?

हम कहते हैं कि संपूर्ण प्रकृति, संपूर्ण संसार शिवमय है। दरअसल वह शिवमय नहीं- शिव ही है। शिव को हम भूतनाथ कहते हैं। और देवाधिपति भी। भूतनाथ का अर्थ है संसार पंचभूतों से बना है- पृथ्वी, वायु, जल, अग्नि और आकाश। और इन पंच महाभूतों के नाथ हैं शिव। इसलिए संपूर्ण संसार और प्रकृति का संरक्षण ही वास्तविक शिवभक्ति है।

शिव को श्रावण का महीना बेहद प्रिय क्यों?
भगवान को सावन यानी श्रावण का महीना बेहद प्रिय है जिसमें वे अपने भक्तों पर अतिशय कृपा बरसाते हैं। भगवान शंकर ने स्वयं सनतकुमारों को सावन की महिमा बताते हुए कहा है कि मेरे तीनों नेत्रों में दाहिने सूर्य, बाएं चंद्र और मध्य नेत्र अग्नि है। जब सूर्य कर्क राशि में गोचर करता है, तब सावन की शुरुआत होती है। सूर्य गर्म है जो ऊष्मा देता है जबकि चंद्रमा ठंडा है जो शीतलता प्रदान करता है। इसलिए सूर्य के कर्क राशि में आने से झमाझम बारिश होती है। इससे लोक कल्याण के लिए हलाहल को पीने वाले भोले को ठंडक व सुकून मिलता है। इसलिए शिव का सावन से इतना गहरा लगाव है।

एक भ्रांति दूर होनी ही चाहिए
हमारी सनातन आस्थाओं के पीछे सर्वसमावेशी सतत विकास का वैज्ञानिक सोच रहा है। भक्त दूर-दूर से पवित्र जल लाकर शिव का अभिषेक करते हैं। जल समस्त जगत के प्राणियों में जीवन का संचार करता है, वह जल स्वयं उस परमात्मा शिव का रूप है। लेकिन छोटा सोच और सनातन धर्म की आलोचना को ही आधुनिक होने का संस्कार मानने वाले कुछ लोगों की नजर में यह जल का अपव्यय है। वे यह नहीं जानते कि यह जल का अपव्यय नहीं, वरन् उसका महत्व समझकर उसकी पूजा करना है।

पर्यावरण संरक्षण आज सम्पूर्ण मानवता की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रकृति का असंतुलन और पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है। अपनी लालसाओं और सुविधाओं के लिए हम उसके अंग नोचने में भी संकोच नहीं करते। हमारी विलासी लिप्साओं के शिकार हो पहाड़ खिसक रहे हैं, जंगल कट रहे हैं, नदियां सूख रही हैं, पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

जल संरक्षण सबसे बड़ी शिवपूजा
शिवपुराण में उल्लेख है कि भगवान शिव स्वयं ही जल हैं। इसलिए जल से उनका अभिषेक आराधना का उत्तमोत्तम फल है, जिसमें कोई संशय नहीं है।
संजीवनं समस्तस्य जगत: सलिलात्मकम्। भव इत्युच्यते रूपं भवस्य परमात्मन:॥

जल से ही धरती का ताप दूर होता है। जो भक्त, श्रद्धालु भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं, उनके रोग-शोक, दु:ख-दारिद्रय सभी नष्ट हो जाते हैं। भगवान शंकर को इसीलिए महादेव कहा जाता है क्योंकि वे देव, दानव, यक्ष, किन्नर, नाग, मनुष्य सभी द्वारा पूजे जाते हैं।

जल संरक्षण पर ध्यान देना सबसे बड़ी शिवपूजा है। धरती पर कुल जलभंडार का पीने लायक पानी सिर्फ 2.7 प्रतिशत ही है। हमारे हिस्से में दुनिया भर में मौजूद पीने लायक पानी का सिर्फ 4 प्रतिशत ही है जबकि दुनिया की 16 प्रतिशत आबादी हिन्दुस्तान में बसती है। यानी अनुपात तो गड़बड़ाया हुआ है लेकिन अपनी मुश्किलों के लिए हम किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। आकलन है कि 2050 तक दुनिया की एक चौथाई जनसंख्या पानी की गंभीर समस्या का सामना करेगी। पीने के लिए, खेतों के लिए, उद्योगों के लिए, पशु-पक्षियों के लिए- सबके लिए पानी जरूरी है।

शिवभक्ति से सराबोर कांवड़ यात्रा हमें यही संदेश देती है। लोग कितनी कितनी दूर से, कितनी कठिन यात्रा कर के आते हैं पवित्र नदी से थोड़ा सा पवित्र जल लेने। पूरे रस्ते उसका ख्याल रखते हैं कि जल गिरे न। फिर अपने शहर, गांव, कस्बे लौटकर शिव का जलाभिषेक करते हैं। क्या इस तप में आपको जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिखाई नहीं देता।

भक्त दूर-दूर से पवित्र जल लाकर शिव का अभिषेक करते हैं। जल समस्त जगत के प्राणियों में जीवन का संचार करता है, वह जल स्वयं उस परमात्मा शिव का रूप है। लेकिन छोटा सोच और सनातन धर्म की आलोचना को ही आधुनिक होने का संस्कार मानने वाले कुछ लोगों की नजर में यह जल का अपव्यय है। वे यह नहीं जानते कि यह जल का अपव्यय नहीं, वरन् उसका महत्व समझकर उसकी पूजा करना है

प्रकृति की पूजा शिव का आदेश
भारत एक मात्र ऐसा देश है जो पेड़-पौधों की पूजा करता है। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में अलग ही महत्व है। भारत ने पर्यावरण के साथ विकास की यात्रा हजारों वर्ष तक की है और यह कपोल कल्पित नहीं बल्कि वास्तविक इतिहास है। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में हम खुद भी कुछ भूमिका निभा सकते हैं। छोटा-सा काम तो हम सब कर ही सकते हैं। विद्युत के अपव्यय को रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए जाने चाहिए। जैसे एयर कंडीशनर आदि उपकरणों का उपयोग कम किया जाना चाहिए। एसी को 23-24 के तापमान पर चलाकर इससे होने वाले प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

संत एकनाथ अपने साथियों के साथ प्रयाग के संगम से पवित्र गंगाजल लेकर रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक गधा मिला जो प्यास से तड़प रहा था। उन्होंने उस प्यास से तड़पते गधे को अपनी कांवड़ का पूरा जल पिला दिया। मंडली में शामिल तमाम लोगों ने उनसे कहा भी कि आप यह क्या कर रहे हैं। इस पर संत एकनाथ ने जवाब दिया कि गधा भी शिव का ही एक रूप है। कहते हैं कि उधर रामेश्वरम के पुजारी को भगवान की वाणी सुनाई दी- ‘एकनाथ ने जो जल गधे को पिलाया, वह मुझे मिल गया है।’ तो यह कहानी एक प्रकार से हमें शिव का स्पष्ट आदेश है कि प्रकृति में जो कुछ भी है, उसकी सेवा ही वास्तविक शिवपूजा है। कांवड़ यात्रा इसी भावना का जीवंत प्रतीक है।

Topics: श्रावण मास‘हर हर महादेव’‘बम बम भोले’रामेश्वरम ज्योतिर्लिंगकांवड़ यात्रा।
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की श्रावण मास की तीसरी सवारी 2025

“प्रजा का हाल जानेगे महाकाल” : चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे अवंतिकानाथ

Haridwar Guru Purnima

उत्तराखंड: गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पावन गंगा में आस्था की डुबकी

काशी विश्वनाथ पहुंचे नागा साधु! पंचकोशी यात्रा पूरी कर महादेव को चढ़ाई हल्दी

गोला गोकर्णनाथ का त्रेतायुगीन शिव मंदिर जहां औरंगजेब को मुंह की खानी पड़ी

होली पर विशेष : सतरंगी बयार का भीना त्योहार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अमरोहा में श्रावण मास के आखिरी सोमवार को श्रम एवं शक्ति के जरिए पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया।

अमरोहा: संघ ने साइकिल कांवड़ यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर तरफ बरसे पुष्प

Load More

ताज़ा समाचार

Hemkund sahib

श्री हेमकुंड लक्ष्मण मंदिर धार्मिक समन्वय और समत्व का अद्भुत और अलौकिक धाम

21 जून का पंचांग

21 जून का पंचांग: ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी पर जानें सभी शुभ-अशुभ योग

आज का राशिफल

21 जून का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

labour Party Kier Starmer

ब्रिटेन की राजनीति में हलचल: इस्तीफा दे सकते हैं प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

Today Weather

आज का मौसम: दिल्ली-यूपी समेत 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा

International Yoga Day 2026

समग्र स्वास्थ्य की संजीवनी है ‘योग’

संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार

राष्ट्र-चिंतक डॉ. हेडगेवार

Indian Family offices

भारत में तेजी से बढ़ी अमीरों की संख्या, 2030 तक होंगे 26,000 हाई नेटवर्थ परिवार, Gen Z की बढ़ी भूमिका

साइबर अपराध

साइबर ठगों की करतूत, NEET पेपर लीक का झूठा दावा कर मांगे 30 हजार रुपये, पुलिस बोली-ये ठगी

international Yoga Day

International Yoga Day 2026: PM मोदी ने कोलकाता में किया योग, दिया खास संदेश

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies