नंबर का फेर
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

नंबर का फेर

‘सिबिल’ स्कोर ऐसा नंबर है जो तब बड़ा महत्वपूर्ण हो जाता है, जब ऋण लेने का समय आता है। ‘सिबिल’ खराब हो तो भी  ऋण मिल सकता है, लेकिन तब शर्तें कड़ी होंगी और ब्याज दर भी ज्यादा

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jul 31, 2022, 11:57 am IST
in भारत, बिजनेस

यह वह समय था जब क्रेडिट कार्ड का कारोबार लोकप्रिय हो ही रहा था और बैंक लोगों को पकड़-पकड़कर कार्ड दे रहे थे। आज तो लोगों को बखूबी पता है कि पैसे चुकाने के संबंध में ब्याजमुक्त समय की गणना कैसे होती है और कैसे इससे बचा जा सकता है।

आज के समय में बिना ऋण के किसी का काम नहीं चलता और अगर ऋण लेना है तो ‘सिबिल’ स्कोर ठीक रहना चाहिए। अन्यथा बैंक ऋण देने से इनकार कर देगा। यह बात सब जानते हैं। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का ‘सिबिल’ स्कोर कम हो तो भी क्या उसे ऋण मिल सकता है? अगर मिल सकता है तो कौन देगा और किन शर्तों पर देगा?

इसे एक उदाहरण से समझते हैं। यह वह समय था जब क्रेडिट कार्ड का कारोबार लोकप्रिय हो ही रहा था और बैंक लोगों को पकड़-पकड़कर कार्ड दे रहे थे। आज तो लोगों को बखूबी पता है कि पैसे चुकाने के संबंध में ब्याजमुक्त समय की गणना कैसे होती है और कैसे इससे बचा जा सकता है। लेकिन तब बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जिन्हें नियम-शर्तों का ठीक से पता नहीं था। उसी दौर में नवीन कुमार (बदला हुआ नाम) के पास 4-5 कार्ड हुआ करते थे। क्रेडिट कार्ड आने के बाद एक तो उपभोक्ता के खरीदने की ताकत बढ़ी और दूसरी बारीक नियम-शर्तों को नहीं पढ़ने की भूल।

नतीजा, 35-36 प्रतिशत की दर से ब्याज लगने लगा और एक साल होते-होते वह इतना खर्च कर चुके थे कि पैसे लौटाना उनके बूते में नहीं था। बड़ी मुश्किल से पैसे जोड़-जोड़कर, दोस्तों से उधार लेकर धीरे-धीरे पांच-छह साल में बकाया चुकाया। दो बैंकों से सेटलमेंट किया। लेकिन एक कार्ड के 550 रुपये रह गए। उन्हें अंदाजा भी नहीं रहा और इत्तेफाक देखिए कि वह ऋण लेकर फ्लैट लेते हैं तो वह भी विवादों में फंस जाता है और बैंक की किस्तें जाना बंद हो जाती हैं। मामला डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल में चलता है और अंतत: बिल्डर पैसे जमा करके फ्लैट ले लेता है। काफी साल बाद जब उनकी हालत धीरे-धीरे ठीक होती है तो वह कार खरीदना चाहते हैं। अब यहां से ‘सिबिल’ की कहानी शुरू होती है।

उन्हें यह तो पता था कि उनका ‘सिबिल’ स्कोर ठीक नहीं होगा, लेकिन लगता था कि सब आसानी से हो जाएगा, क्योंकि उन पर सालों से कोई बकाया नहीं रहा, सारे मामले खत्म हो चुके हैं। इसके अलावा वह कार की कीमत का 25 प्रतिशत नकद देने को तैयार थे, जबकि ऋण के लिए तो 15 प्रतिशत नकद भुगतान ही जरूरी था। उन्होंने कई सार्वजनिक बैंकों के चक्कर काटे, लेकिन कोई ऋण देने को तैयार नहीं हुआ। बाद में उन्हें एक निजी बैंक से ऋण लेना पड़ा। बैंक ने शर्त रखी कि वह कार की कीमत का आधा पैसा नकद भुगतान कर दें। इसके बाद भी उन्हें 1.5 प्रतिशत महंगा ऋण मिला। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनकी ‘सिबिल’ रिपोर्ट में बाकी सारे विवाद तो सेटल दिखाए गए हैं, लेकिन 550 रुपये का एक बकाया अब भी बना हुआ है। इससे समझा जा सकता है कि ‘सिबिल’ स्कोर का ठीक रहना कितना जरूरी है।

कितना हो स्कोर: ‘सिबिल’ तीन अंकों का होता है जो 300 से 900 के बीच होता है। जितना ज्यादा स्कोर, ऋण लेने में उतनी ही आसानी। यह स्कोर कितना होगा, यह विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जैसे-कहीं किसी भुगतान में आपने डिफॉल्ट तो नहीं किया, किया तो उसका निपटारा हुआ या नहीं, हुआ तो कैसे हुआ। इसके अलावा ऋण के लिए बार-बार आवेदन करने और इसके खारिज होने से भी स्कोर घटता है। अगर स्कोर 300 से 700 के बीच हो तो ऋण मिलने की संभावना बहुत कम होती है। जैसा कि नवीन कुमार के मामले में हुआ। उनका स्कोर 632 था और सरकारी बैंकों ने ऋण का उनका आवेदन सरसरी तौर पर ही खारिज कर दिया। अगर स्कोर 800 से 900 के बीच होता है तो ऋण मिलने की संभावना अधिक होती है।

क्वालीफाइंग राउंड: क्या ‘सिबिल’ स्कोर अच्छा होना इस बात की गारंटी है कि ऋण मिल ही जाएगा? नहीं। इसे ऐसे समझना चाहिए कि जिस तरह कई परीक्षाओं में क्वालीफाइंग राउंड होता है, जिसमें चुने हुए लोगों को ही आगे की परीक्षा प्रक्रिया में शामिल किया जाता है, वैसे ही ऋण के मामले में भी बैंक सबसे पहले ‘सिबिल’ स्कोर देखते हैं। अगर वह ठीक है तो समझिए कि क्वालीफाइंग राउंड पास। उसके बाद बैंक बाकी कारकों पर विचार करेगा कि ऋण देना सही होगा या नहीं। इस क्रम में देखा जाएगा कि ऋण मांगने वाले की आय कितनी है, उसकी आमदनी में कितनी स्थिरता है, उसकी नौकरी कितने साल की बची है, उसके पास कितने की चल-अचल संपत्ति है, वगैरह-वगैरह।

फिर भी मिल सकता है ऋण : बैंक अगर किसी को ऋण देते हैं तो उसकी जांच-पड़ताल का मुख्य कारण यह देखना होता है कि किसी व्यक्ति की ऋण चुकाने की क्षमता कैसी है और अगर वह इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो जाए कि उसका पैसा डूबने नहीं जा रहा तो बैंक ऋण दे देगा। मान लीजिए कि कोई व्यक्ति किसी बैंक के पास निजी ऋण के लिए जाता है, लेकिन उसका ‘सिबिल’ स्कोर 300 के आसपास है, तो उस स्थिति में अगर उसने ऋण के बराबर राशि की संपत्ति, सोना, एफडी वगैरह गिरवी रख दी तो उसे ऋण मिल सकता है। हां, इस स्थिति में बैंक यह जरूर देखेगा कि जो कुछ भी गिरवी के तौर पर रखा जा रहा है, उसके मालिकाना हक को लेकर कानूनी स्थिति क्या है।

कैसे रखें ध्यान: कई तरह के ऋण असुरक्षित होते हैं जैसे निजी ऋण, क्रेडिट कार्ड इत्यादि। आम तौर पर इनसे जुड़े भुगतान डिफॉल्ट को गंभीरता से ऋण चाहिए और इसके अलावा भी अगर आपकी योजना चार-छह माह बाद ऋण लेने की हो तो एक बार ‘सिबिल’ रिपोर्ट निकलवाना बेहतर होता है। इससे यह तो पता चल सकेगा कि कहीं कोई भुगतान रह तो नहीं गया!

रिपोर्ट निकलवाने का फायदा यह भी होगा कि अगर किसी मानवीय भूल के कारण आपका रिकॉर्ड खराब दिख रहा है तो उसे ठीक कराने का समय मिल जाएगा। अगर किसी को अपनी ‘सिबिल’ रिपोर्ट में कोई चूक दिखती है तो वह ‘सिबिल’ की वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकता है और इसके बाद बैंक से जवाब तलब किया जाएगा।  अगर आपकी शिकायत ठीक साबित होती है तो ‘सिबिल’ स्कोर भी ठीक कर दिया जाएगा। ‘सिबिल’ स्कोर आम तौर पर 90 दिनों में अपडेट होता है, इसलिए अगर 4-6 माह हाथ में लेकर इस ओर से निश्चित हो जाएं तो अच्छा।

कुल मिलाकर ‘सिबिल’ स्कोर एक ऐसा नंबर है, जिसे ठीक रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि कब इसकी जरूरत पड़ जाए, क्या पता। उस स्थिति में सिबिल के ठीक रहने से काम आसान तो हो ही जाएगा।

Topics: ‘सिबिल’ की वेबसाइट‘सिबिल’ रिपोर्टक्वालीफाइंग राउंडऋण लेकर फ्लैटक्रेडिट कार्ड
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

अर्थ जगत: कर्ज न बने मर्ज, लोन के दलदल में न फंस जाये आप; पढ़िये ये जरूरी लेख

विदेश में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल होगा महंगा, एक जुलाई से 20 फीसदी लगेगा टैक्स

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies