पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ी, हर नेता खुद को बड़ा दिखाने की मुहिम में जुटा
June 27, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ी, हर नेता खुद को बड़ा दिखाने की मुहिम में जुटा

Written byमनोज ठाकुरमनोज ठाकुर
Mar 26, 2022, 06:03 am IST
in भारत, हरियाणा
हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पंजाब की तरह ही हरियाणा में भी कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्‍यक्ष कुमारी शेलजा के बीच तो बीते कई वर्षों से वर्चस्‍व की लड़ाई चल रही है। हुड्डा नहीं चाहते कि पार्टी में किसी दूसरे नेता का कद उनसे बड़ा हो। अब वे शैलजा को हटाकर अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को प्रदेशाध्‍यक्ष बनाना चाह रहे हैं।    

 

आपसी गुटबाजी और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के चलते पंजाब में हाशिये पर पहुंची कांग्रेस की हरियाणा इकाई भी इसी राह पर चल रही है। स्थिति यह है कि केंद्रीय नेतृत्व के सामने ही पार्टी के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगते हैं। उधर, पंजाब के बाद हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी तेजी से अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी हुई है। इससे भी कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व परेशान है।

हरियाणा में किस तरह से आआपा का मुकाबला किया जाए, इस पर मंथन के लिए शुक्रवार को हरियाणा के नेताओं की एक बैठक कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के बीच चल रहे विवाद पर भी चर्चा हुई। विवाद निपटाने के लिए बुलाई गई इस बैठक का अंत नए विवाद से हुआ। बैठक में ही राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक कुलदीप बिश्नोई एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। विवाद उस वक्त बढ़ गया, जब कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि उनके पिता स्व. भजनलाल जब प्रदेशाध्यक्ष थे तो 2005 में कांग्रेस ने 67 सीट जीती थीं। इसके बाद से कांग्रेस की लगातार सीट कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में गैर-जाट नेताओं को आगे बढ़ाया जाए। 

दीपेंद्र हुड्डा ने कुलदीप बिश्नोई की सलाह का कड़ा विरोध किया। दीपेंद्र हुड्डा ने यहां तक बोल दिया कि आपने तो अलग पार्टी बनाई थी, उसका क्या हुआ? भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रभाव से 2019 में कांग्रेस की 31 सीटें मिलीं। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीच बचाव किया। बताया जा रहा है कि बैठक में कुमारी शैलजा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर खूब आरोप लगाए। उन्होंने यहां तक बोल दिया कि वह विपक्षी की भूमिका भी सही से नहीं निभा रहे हैं। हालांकि हुड्डा ने बैठक में ही इन आरोपों को सिरे से नकार दिया। 

पार्टी सूत्रों की मानें तो भूपेंद्र हुड्डा प्रदेशाध्यक्ष पद से कुमारी शैलजा को हटा कर अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा को इस पद पर बैठाना चाह रहे हैं। इसी क्रम में कई दिनों से वे दिल्ली में डटे हुए हैं। यही वजह है कि कुमारी शैलजा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहते हुए भी न तो संगठन मजबूत होने दिया जा रहा है, न ही टीम बनाने दी जा रही है। हरियाणा के वरिष्‍ठ पत्रकार जगदीश शर्मा ने बताया कि हुड्डा की कोशिश है कि कांग्रेस में उसका वर्चस्व रहे। इसलिए पहले रणदीप सुरजेवाला को प्रदेश की राजनीति में किनारे पर लगाया। अब वह शैलजा को किनारे लगाने की सोच रहे हैं। हरियाणा में स्थिति यह है कि कांग्रेस जाति विशेष की पार्टी बनती जा रही है। 

जगदीश शर्मा बताते हैं कि पंजाब की तरह हरियाणा में भी कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। हर गुट अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन इस सब में जाट लॉबी खासतौर पर हुड्डा लॉबी सबसे ज्यादा प्रभावी है। इसलिए डॉ. अशोक तंवर को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया गया। अब इसी तरह की कोशिश कुमारी शैलजा के प्रति हो रही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि हुड्डा का पूरे प्रदेश में जनाधार है। उनका प्रभाव रोहतक, सोनीपत को छोड़ कर कहीं और ज्यादा नजर नहीं आता। हुड्डा को लगता है कि पार्टी में यदि कोई दूसरा नेता मजबूत होता है, तो इसका सीधा असर उन पर पड़ता है। इसलिए उनकी कोशिश है कि पार्टी के भीतर कोई दूसरा नेता उनके ऊपर न निकल जाए। यह भी एक कारण है कि वह न सिर्फ रणदीप सुरजेवाला बल्कि शैलजा, कुलदीप बिश्नोई सभी को दरकिनार करने की मुहिम में जुटे हैं। 

समस्या यह है कि आलाकमान की लाख कोशिश के बाद भी पार्टी के नेता एकजुट नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि उन सभी का अपना-अपना राजनीतिक स्वार्थ है। वह पार्टी के लिए कम और अपने हित के लिए ज्यादा सोचते हैं। हितों के टकराव की वजह से ही वे एक-दूसरे के साथ नहीं चल पा रहे हैं, जिसका असर पार्टी पर भी स्‍पष्‍ट तौर पर दिख रहा है। प्रदेश में कांग्रेस लगातार अपना जनाधार खो रही है। कुछ जिलों को यदि छोड़ दिया जाए तो बाकी हरियाणा में कांग्रेस बेहद कमजोर है। जानकारों का मानना है कि बैठक तो इस पर मंथन के लिए बुलाई गई थी कि प्रदेश में कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए, लेकिन जिस तरह से राहुल गांधी के सामने ही कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए, इससे नहीं लगता कि पार्टी प्रदेश में ज्यादा कुछ करने की स्थिति में हैं। इससे तो यही लग रहा है कि पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी कांग्रेस अब पूरी तरह से खत्म होने के कगार पर पहुंच रही है।

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

हाईड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन

120 की रफ्तार से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से दिल्ली के बीच 75 किमी प्रति घंटे रही स्पीड

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते मुख्यमंत्री मोहन यादव

MP: लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर होंगे पार्क, मुफ्त इलाज, एयर बस, तीर्थयात्रा के लिए विशेष ट्रेन, CM मोहन यादव का ऐलान

समान नागरिक संहिता पर हुई विस्तृत चर्चा

MP के UCC विधेयक प्रारूप पर दिल्ली में हुई निर्णायक चर्चा, समान नागरिक संहिता की रिपोर्ट एवं ड्रॉफ्टिंग अंतिम चरण में

bhartiya shikshan mandal all india meeting concludes bengaluru vision 2030

बेंगलुरु: भारतीय शिक्षण मंडल की अखिल भारतीय बैठक संपन्न, जानिए क्या है ‘विजन-2030’

PoK Protest Against Reserved Seats Joint Awami Action Committee Banned Pakistan Army Violence

PoJK में दमन और जनांदोलन: दिखावे का ‘खेल’ हुआ बेनकाब, महा-विद्रोह! जानें क्या है पूरा विवाद?

Vande Mataram New Rules Modi Govt Bankim Chandra Chattopadhyay All 6 Stanzas Mandatory Schools

मोदी सरकार ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और वंदे मातरम को दिया असली सम्मान, जारी हुए नए कड़े नियम

Load More

ताज़ा समाचार

हाईड्रोजन ट्रेन का ट्रायल रन

120 की रफ्तार से दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से दिल्ली के बीच 75 किमी प्रति घंटे रही स्पीड

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते मुख्यमंत्री मोहन यादव

MP: लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर होंगे पार्क, मुफ्त इलाज, एयर बस, तीर्थयात्रा के लिए विशेष ट्रेन, CM मोहन यादव का ऐलान

समान नागरिक संहिता पर हुई विस्तृत चर्चा

MP के UCC विधेयक प्रारूप पर दिल्ली में हुई निर्णायक चर्चा, समान नागरिक संहिता की रिपोर्ट एवं ड्रॉफ्टिंग अंतिम चरण में

bhartiya shikshan mandal all india meeting concludes bengaluru vision 2030

बेंगलुरु: भारतीय शिक्षण मंडल की अखिल भारतीय बैठक संपन्न, जानिए क्या है ‘विजन-2030’

PoK Protest Against Reserved Seats Joint Awami Action Committee Banned Pakistan Army Violence

PoJK में दमन और जनांदोलन: दिखावे का ‘खेल’ हुआ बेनकाब, महा-विद्रोह! जानें क्या है पूरा विवाद?

Vande Mataram New Rules Modi Govt Bankim Chandra Chattopadhyay All 6 Stanzas Mandatory Schools

मोदी सरकार ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और वंदे मातरम को दिया असली सम्मान, जारी हुए नए कड़े नियम

Khet Bachao Abhiyan Uttarakhand Rudrapur Shivraj Singh Chouhan CM Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड: कृषि मंत्री शिवराज और CM धामी ने शुरू किया- ‘खेत बचाओ अभियान’

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam Case Tinnu Yadav Arrested CM Yogi Adityanath SIT Investigation

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

Shivraj Singh Chouhan Pantnagar Visit CM Pushkar Singh Dhami Agriculture University Alumni Meet

पंतनगर: कृषि मंत्री शिवराज और CM धामी ने लगाई धान की पौध, बोले- चीन को पछाड़ चावल उत्पादन में नंबर-1 बना भारत!

अशोक गुप्ता महाजन (इमजेंसी फाइल्स-5)

आपातकाल का सच: बात उगलवाने के लिए पायजामे में चूहे छोड़ते थे, 40 लोगों के लिए केवल एक शौचालय था

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies