दो पाटों के बीच फंसा नेपाल
July 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

दो पाटों के बीच फंसा नेपाल

Written byPanchjanyaPanchjanya
Mar 16, 2022, 04:56 am IST
in विश्व, दिल्ली
बदलती विदेश नीति: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्‍ड लू।

बदलती विदेश नीति: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्‍ड लू।

अमेरिका से मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन के नाम पर 55 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता हासिल करने के लिए नेपाल की संसद में प्रस्‍ताव पारित करने के बाद भी पर्वतीय देश की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। चीन लगातार उसे अपनी महत्‍वाकांक्षी परियोजना बीआरआई का हिस्‍सा बनने के लिए दबाव बना रहा है, जबकि अमेरिका उसे और वित्‍तीय सहायता देने की पेशकश कर रहा है।

 

पंकज दास

नेपाल इन दिनों दो ताकतवर देशों के लिए समर भूमि बनता जा रहा है। क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से नेपाल भले ही बहुत छोटा देश हो, लेकिन विश्व मानचित्र में यह जिस स्थान पर बसा है, वह दुनिया के तमाम देशों के लिए सामरिक और रणनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। एक ओर चीन और दूसरी ओर तीन तरफ से भारत से घिरा होने के कारण दोनों देशों की नेपाल में दिलचस्पी तो स्वाभाविक है। लेकिन इन दोनों देशों से भी अधिक अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित पश्चिमी देशों और संयुक्त राष्ट्र तक, जिस तरह से नेपाल को विशेष महत्व दे रहे हैं, उससे भी पता चलता है कि यह देश उनके लिए भी कितना महत्वपूर्ण है। 

चीन और अमेरिका की जोर-आजमाइश

अमेरिका मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन यानी एमसीसी नाम से दुनिया के करीब 50 देशों में अपनी परियोजना चला रहा है। लेकिन नेपाल भी इसे स्वीकार करे, इसको लेकर अमेरिका ने अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना लिया। इधर, चीन दुनिया के करीब 142 देशों में अपनी महत्वाकांक्षी योजना बीआरआई पर काम कर रहा है। वह नेपाल को भी इसमें शामिल करने के लिए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहा है। उसने पूरा जोर लगा दिया कि नेपाल में अमेरिकी परियोजना एमसीसी लागू न हो। नेपाल में हर हाल में एमसीसी लागू हो, इसके लिए अमेरिका ने अपने सहायक विदेश मंत्री को नेपाल भेजा। साथ ही, अमेरिकी विदेश मंत्री लगातार नेपाल के नेताओं के साथ दूरभाष से संपर्क में रहे। जितनी राजनीतिक और कूटनीतिक ताकत एमसीसी को लागू करने के लिए अमेरिका लगा रहा था, उससे कहीं अधिक कूटनीतिक और राजनीतिक दबाव चीन दे रहा था। खुद चीन के विदेश मंत्री ने नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर सभी दलों के नेताओं को फोन किया और एमसीसी को चीन के खिलाफ अमेरिकी साजिश करार देकर इसे रोकने के लिए दबाव डाला। चीन की कम्युनिष्ट पार्टी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख लगातार नेपाली नेताओं को एमसीसी छोड़कर बीआरआई को आगे बढ़ाने के लिए दबावमूलक आग्रह करते रहे। 

चीनी विदेश मंत्री का दो दिवसीय दौरा

अब जबकि चीन के विरोध के बावजूद नेपाल की संसद ने एमसीसी को पारित कर दिया है, तब भी चीन हर हाल में उसे बीआरआई को आगे बढ़ाने के लिए कह रहा है। अपने नाक के नीचे अमेरिकी प्रभाव बढ़ने से चिंतित चीन अपने विदेश मंत्री को मार्च के आखिरी हफ्ते में नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर भेज रहा है। 2017 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा के दौरान ही नेपाल ने बीआरआई का हिस्सा बनने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया था, लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी यह परियोजना धरातल पर नहीं आ सकी। अब चीन अपने विदेश मंत्री के नेपाल दौरे से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहता है कि नेपाल बीआरआई को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करे। लेकिन नेपाल में अभी तक इस पर आम सहमति नहीं बन पाई है। अमेरिका बिल्कुल नहीं चाहता कि नेपाल बीआरआई के नाम पर चीन के ऋणजाल में फंसे। हालांकि एमसीसी के नाम पर 55 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने वाले अमेरिका ने बीआरआई से दूरी बढ़ाने के लिए नेपाल को 65.9 करोड़ डॉलर का एक और आर्थिक पैकेज देने का प्रस्ताव दिया है। जाहिर है कि अमेरिका नहीं चाहता कि नेपाल में चीन की उपस्थिति और दखलंदाजी रहे। इसी तरह, चीन भी चाहता है कि अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की नेपाल में पकड़ मजबूत हो।

अमेरिका के बढ़ते प्रभाव से चीन चिंतित

चीन को यह अच्छी तरह से मालूम है कि नेपाल की भूमि का प्रयोग अमेरिका सहित पश्चिमी देश क्यों कर रहे हैं? एमसीसी पारित होने के तुरंत बाद अमेरिकी राजदूत सहित करीब आधा दर्जन यूरोपीय संघ के देशों के राजदूत तिब्बती शरणार्थियों के साथ उनका पर्व मनाने के लिए काठमांडू के एक गुम्बा में दिखाई दिए। 
चीन की चिंता भी यही है कि अमेरिका और पश्चिमी देश नेपाल के रास्ते तिब्बत की आज़ादी के लिए चल रहे आंदोलन को बढ़ावा दे सकते हैं। वे नेपाल में तिब्बती गतिविधियों को सहयोग व समर्थन दे सकते हैं। जिस तरह से एमसीसी परियोजना पर संसद में प्रस्तािव पारित करने के बाद नेपाल की विदेश नीति का झुकाव अमेरिका की ओर हो गया है, उससे चीन का चिंतित होना स्वाभाविक है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में अमेरिका का समर्थन

यही नहीं, हाल ही में रूस-यूक्रेन मुद्दे पर नेपाल ने संयुक्त राष्ट्र महासभा और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्तावों का समर्थन किया। इसे यूक्रेन मुद्दे पर अमेरिका का समर्थन माना जा रहा है। हालांकि नेपाल के विकास में रूस काफी सहयोग करता है, जबकि यूक्रेन के साथ उसका नाम मात्र का कूटनीतिक संबंध है। बावजूद इसके, अमेरिकी प्रभाव में नेपाल सरकार पर रूस के खिलाफ मतदान करने के आरोप लग रहे हैं। सरकार भले ही यह तर्क दे कि नेपाल हमेशा छोटे देशों की स्वतंत्रता और संप्रभुता के पक्ष में तथा बड़े देशों द्वारा किए जाने वाले इस तरह के आक्रमण का विरोध करता रहा है। लेकिन नेपाल सरकार के पास कुछ सवालों के जवाब नहीं हैं। जैसे- क्रीमिया को यूक्रेन से अलग किया गया, तब नेपाल चुप रहा। फिर जनमत संग्रह के नाम पर रूस द्वारा क्रीमिया को अपने भूभाग में विलय कराने के बाद जब संयुक्त राष्ट्र में मतदान हुआ, तब भी नेपाल ने यूक्रेन का साथ न देकर तटस्थ रहने का फैसला किया था। उस समय नेपाल ने अपनी असंलग्न विदेश नीति का हवाला देते हुए किसी का साथ नहीं दिया था।   

बहरहाल, चाहे विदेश नीति हो या अंदरूनी राजनीति, नेपाल दो पाटों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर उस पर चीन और अमेरिका का बाहरी दबाव है, तो दूसरी ओर चीन समर्थित सत्तारूढ़ वामपंथी दलों का अंदरूनी विरोध। बात-बात पर सरकार गिराने की धमकी देने वाले वामपंथी दल भी नहीं चाहते कि नेपाल किसी भी सूरत में चीन से दूर जाए। सत्ता में साझीदार माओवादी सहित अन्य कम्युनिस्ट दल एमसीसी को राष्ट्रघाती बता रहे हैं। वामपंथी दलों का कहना है कि एमसीसी के बहाने अमेरिकी सेना नेपाल आ सकती है, जिससे चीन की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है।

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

'सतलुज' पर सरकार का बड़ा फैसला

खालिस्तानी आतंकवाद से लड़ने वाले पुलिसकर्मियों का अपमान क्यों? सतलुज फिल्म और सच्चाई

गुंडिचा मंदिर पहुंचे भगवान जगन्नाथ, बारिश और भारी भीड़ के बीच ऐसे पूरी हुई रथ यात्रा

Kashmir Flood

कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश से बाढ़ औऱ तबाही, दर्जनों गाड़ियां व कब्रिस्तान भी बह गया

19 जुलाई का पंचांग

आज का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, योग, करण, लग्न और ग्रहों की स्थिति का विस्तृत विवरण

आज का राशिफल

आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी?

PM Modi Skyroot

स्काईरूट विक्रम-1 सफल लॉन्च: पीएम मोदी ने टीम को फोन कर कहा – “स्पेस सेक्टर प्राइवेट करने का फैसला सही था”

Load More

ताज़ा समाचार

'सतलुज' पर सरकार का बड़ा फैसला

खालिस्तानी आतंकवाद से लड़ने वाले पुलिसकर्मियों का अपमान क्यों? सतलुज फिल्म और सच्चाई

गुंडिचा मंदिर पहुंचे भगवान जगन्नाथ, बारिश और भारी भीड़ के बीच ऐसे पूरी हुई रथ यात्रा

Kashmir Flood

कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश से बाढ़ औऱ तबाही, दर्जनों गाड़ियां व कब्रिस्तान भी बह गया

19 जुलाई का पंचांग

आज का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, योग, करण, लग्न और ग्रहों की स्थिति का विस्तृत विवरण

आज का राशिफल

आज का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी सफलता और किसे बरतनी होगी सावधानी?

PM Modi Skyroot

स्काईरूट विक्रम-1 सफल लॉन्च: पीएम मोदी ने टीम को फोन कर कहा – “स्पेस सेक्टर प्राइवेट करने का फैसला सही था”

EPFO

PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव हो जाता है यह नियम, जानिए आपको क्या मिलेगा

Today Weather

Today Weather: देशभर में मानसून का असर तेज यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Punjab Khalistan police

चंडीगढ़ पुलिस की चार्जशीट: पंजाब भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमले में पाकिस्तान-फ्रांस-पुर्तगाल आतंकी नेटवर्क शामिल

देहरादून: हरिपुर कालसी में बन रहा उत्तराखंड का पहला जमुना घाट, मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया निरीक्षण

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies