पंजाब में नए और बेदाग उम्‍मीदवारों से भाजपा की उम्‍मीदें
July 31, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पंजाब में नए और बेदाग उम्‍मीदवारों से भाजपा की उम्‍मीदें

Written byराकेश सैनराकेश सैन
Jan 27, 2022, 06:30 am IST
in भारत, पंजाब
पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुत सोच-विचार कर उम्‍मीदवारों का चयन किया है। इसमें न केवल सभी वर्गों, पंथकों और दूसरे दल से आए साफ छवि वाले नेताओं को टिकट दिया है, बल्कि युवाओं और पार्टी के दिग्‍गज नेताओं को भी निराश नहीं किया है। इसका फायदा भाजपा को मिल सकता है।  

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते साल नवंबर में तीनों कृषि सुधार कानून वापस लेने और कथित किसान आंदोलन की समाप्ति के बाद पंजाब में भाजपा बैकफुट पर चली गई थी। कुछ दिन पहले तक गांवों में पोस्टर चिपकाए जा रहे थे कि ‘इस गांव में भाजपाइयों का आना सख्त मना है।’ लेकिन जिस तरह से भाजपा ने टिकट बंटवारे में हर वर्ग का ख्‍याल रखा है और नए व स्‍वच्‍छ छवि वाले उम्‍मीदवारों को टिकट दिया है, उसके बाद से लोगों की एक भ्रांति भी दूर हुई है कि यह वर्ग विशेष की पार्टी है। यही नहीं, नए व पंथक चेहरों को भी मौका देकर भाजपा अब फ्रंट फुट पर खेलती दिखाई दे रही है। 
इस बार भाजपा पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब लोक कांग्रेस व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव ढींढसा के अकाली दल संयुक्त के साथ गठजोड़ कर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने अपने कोटे के तहत जिन 34 उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें 12 किसान हैं, जबकि अनुसूचित जाति आठ व 13 सिख उम्‍मीदवारों को टिकट दिया है। सूची में डॉक्टर, वकील, खिलाड़ी, युवा, महिलाएं और पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। भाजपा ने पहली सूची में कांग्रेस छोड़कर आए अधिकांश नेताओं को जगह दी है, जिसमें  विधायक राणा गुरमीत सोढी व निमिषा मेहता के नाम शामिल हैं। नए चेहरों के लालच में भाजपा ने अपने दिग्गजों को नहीं छोड़ा। इनमें भाजपा के मनोरंजन कालिया को जालंधर, तीक्ष्ण सूद को होशियारपुर, दिनेश सिंह बब्बू को सुजानपुर, सुरजीत कुमार ज्याणी को फाजिल्का और अरुण नारंग को अबोहर से टिकट दिया है।

पहली बार 65 सीटों पर लड़ रही चुनाव

1996-97 के राजनीतिक अस्थिरता के दौर में जब देश में थोड़े-थोड़े समय पर लोकसभा चुनाव हो रहे थे, उस समय अकाली दल बादल और भाजपा गठजोड़ हुआ और तब से भाजपा राज्य में लोकसभा की 13 में से 3 व विधानसभा की 117 सीटों में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ती आ रही थी। 2007 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 23 में से 19 सीटों पर जीत हासिल की। कहने का भाव यह है कि भाजपा राज्य में अभी तक कुछ सीटों पर ही चुनाव लड़ रही थी, जिससे इसके बहुत कम विधायक विधानसभा पहुंच पाते थे। आज भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने जिन नए चेहरों को उम्‍मीदवार बनाया है, उनसे काफी उम्‍मीदें हैं। महत्‍वपूर्ण बात यह है कि अकाली दल (बादल) की गठबंधन सरकार में भागीदार होने के बावजूद भाजपा के किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। वहीं, अकाली नेताओं पर भ्रष्‍टाचार व मादक पदार्थों की तस्‍करी जैसे गंभीर आरोप लगे। पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता विरोधी लहर का खामियाजा भुगतना पड़ा। उस समय तत्कालीन प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष विजय सांपला ने साफ कहा था कि जनता का आक्रोश अकाली दल के खिलाफ था, भाजपा के नहीं। भाजपा को तो अकालियों का साथी होने का दुष्परिणाम भुगतना पड़ा। 

मोदी का नेतृत्‍व लुभा रहा 

पंजाब में विपक्षी दलों के नेताओं और मीडिया, विशेषकर पंजाबी मीडिया में बैठे वामपंथियों ने हमेशा ही सिख समाज को रा.स्‍व.संघ व भाजपा के साथ लड़ाने व भड़काने की कोशिश की जिसमें वे काफी हद तक सफल भी रहे। लेकिन अब पुरानी भ्रांतियां टूटती दिख रही हैं। सिख समाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्‍व पसंद आ रहा है। भले ही मुट्ठी भर लोगों ने कथित किसान आंदोलन की आड़ में पंजाब का माहौल विषाक्‍त बना दिया, जिसके कारण सिख किसान व बुद्धिजीवी कृषि सुधार कानूनों के पक्ष में अपने विचार नहीं रख पाए, पर दबे स्‍वर में यह स्‍वीकार करते थे कि किसी सरकार ने किसानों की सुध तो ली। किसान इन कानूनों के पक्ष में तो थे, लेकिन दंगाई यूनियनों के भय के चलते मौन रहे। अब प्रधानमंत्री का वही प्रयास सिख समाज में विशेषकर किसानों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाता दिखाई दे रहा है। 

रही बात पंथक नेताओं की तो लगातार पांच बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष रहे पंथरत्‍न जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहरा के दोहते कंवरवीर सिंह टोहड़ा भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबन्धक समिति के मनजिन्दर सिंह सिरसा भी भाजपा में आ चुके हैं और एक अन्य पन्थक नेता सुखदेव सिंह ढींढसा भाजपा के साथ गठजोड़ कर चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त भी पन्थक क्षेत्रों से जुड़े लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

अकाली-कांग्रेस के दामन पर भ्रष्‍टाचार के दाग 

ड्रग्‍स तस्‍करी मामले में फंसे पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के कारण अकाली दल को काफी नुकसान हुआ है। अकाली दल बादल अभी तक पंजाब सरकार पर हमलावर था, लेकिन मजीठिया के कारण वह बचाव की मुद्रा में आ गया है। सत्ताधारी कांग्रेस व अकाली दल के बीच मजीठिया को लेकर आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर चरम पर है। वहीं, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं।  इसी तरह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार व राज्‍य के पूर्व पुलिस महानिदेशक मोहम्मद मुस्तफा का हिंदू विरोधी बयान भी पार्टी के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। हिन्दू विरोध के चलते पहले से ही हिंदू समाज का आक्रोश झेल रही कांग्रेस के लिए यह कोढ़ में खाज के समान है। 

आआपा की दुविधा 

वहीं, आम आदमी पार्टी दूसरी बार 117 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पिछली बार इसने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी और इस बार भी पुराने चेहरों पर ही विश्‍वास जताया है। पार्टी में असंतोष भी है, जिसके कारण अब तक 6 विधायक व बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। दूसरी ओर, आआपा ने अपने एकमात्र सांसद भगवंत मान को मुख्‍यमंत्री का चेहरा घोषित किया है, जिन पर संसद में भी शराब पीकर जाने के आरोप लगते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी अपने भाषण में एक बार इस पर परोक्ष रूप से टिप्‍पणी कर चुके हैं। एक तरफ पार्टी नशाखोरी खत्म करने का वादा कर रही है, वहीं मान को मुख्‍यमंत्री का चेहरा घोषित करना समझ से परे है। पार्टी ने पहले दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आगे किया, फिर अपने कदम खींच लिए। इससे साफ पता चलता है कि पार्टी दुविधा में है। 

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Mohammad Shaji Abreco Freight Dubai Jantar Mantar CJP Protest MHA Money Trail Panchjanya

CJP प्रदर्शन के पीछे ‘विदेशी फंडिंग’? : दुबई के कारोबारी की गृह मंत्रालय में शिकायत, NIA और ED जांच की मांग

Jantar Mantar Student Protest Foreign Connection Shaji Nilambur Dubai Agrico Freight

जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के पीछे विदेशी कनेक्शन? मलयाली कारोबारी शाजी निलंबुर ने दुबई से भेजे थे 23 कर्मचारी

प्रियंका गांधी ने प्रोफेसर कामकोटि को निशाना बनाते हुए गौमूत्र पर की टिप्पणी।

गाय से जुड़े इस सच को कैसे नकारेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ?

VHP Dr Surendra Jain Parliament Opposition Sant Dress Protest Panchjanya

“छद्म वेश धारण कर हिंदू आस्था पर किया प्रहार”: संसद में ‘संत वेश’ प्रदर्शन पर VHP की चेतावनी- हमें मजबूर न किया जाए

एआई द्वारा निर्मित चित्र

Gen Z को बरगलाता वामपंथी एजेंडा

“सहमति की कानूनी उम्र 18 साल ही रहे”: जजों और डॉक्टरों का बड़ा फैसला, POCSO में ढील का कड़ा विरोध!

Load More

ताज़ा समाचार

Mohammad Shaji Abreco Freight Dubai Jantar Mantar CJP Protest MHA Money Trail Panchjanya

CJP प्रदर्शन के पीछे ‘विदेशी फंडिंग’? : दुबई के कारोबारी की गृह मंत्रालय में शिकायत, NIA और ED जांच की मांग

Jantar Mantar Student Protest Foreign Connection Shaji Nilambur Dubai Agrico Freight

जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के पीछे विदेशी कनेक्शन? मलयाली कारोबारी शाजी निलंबुर ने दुबई से भेजे थे 23 कर्मचारी

प्रियंका गांधी ने प्रोफेसर कामकोटि को निशाना बनाते हुए गौमूत्र पर की टिप्पणी।

गाय से जुड़े इस सच को कैसे नकारेंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ?

VHP Dr Surendra Jain Parliament Opposition Sant Dress Protest Panchjanya

“छद्म वेश धारण कर हिंदू आस्था पर किया प्रहार”: संसद में ‘संत वेश’ प्रदर्शन पर VHP की चेतावनी- हमें मजबूर न किया जाए

एआई द्वारा निर्मित चित्र

Gen Z को बरगलाता वामपंथी एजेंडा

“सहमति की कानूनी उम्र 18 साल ही रहे”: जजों और डॉक्टरों का बड़ा फैसला, POCSO में ढील का कड़ा विरोध!

Suresh Soni RSS Seva Bharti Tribal Empowerment Center Meghnagar Panchjanya

“योजनाओं से नहीं, शिक्षा व संस्कार से होगा जनजातीय विकास”: मेघनगर में बोले सुरेश सोनी जी

Dr Hedgewar Niwas Special Cover India Post Mohan Bhagwat RSS Nagpur Panchjanya

डॉ. हेडगेवार निवास पर भारतीय डाक विभाग का विशेष आवरण जारी: सरसंघचालक जी बोले- ‘संघ और राष्ट्र कार्य ही था उनका जीवन’

ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

अंकित शर्मा हत्या मामला: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट बोला- धर्म की वजह से बनाया निशाना, बेहद क्रूरता

1 अगस्त का पंचांग

1 अगस्त का पंचांग: जानें कल की तिथि, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies