हाल ही में श्रीलंका की नौसेना ने दो दिन के अंदर करीब 55 भारतीय मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित गिरफ्त में लिया है। पकड़े गए मछुआरों पर श्रीलंका के समुद्र में गैरकानूनी तरीके से मछलियां पकड़ने का आरोप लगाया है। 20 दिसम्बर को एक बयान जारी करके श्रीलंका की ओर से कहा गया है कि 12 मछआरों की गिरफ्तारी श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मन्नार के दक्षिण में हुई। इससे एक दिन पहले श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के पास से 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
श्रीलंका की नौसेना ने दो दिन के अंदर
- 55 भारतीय मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित गिरफ्त में लिया
- 2 मछआरों की गिरफ्तारी श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मन्नार के दक्षिण
- 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के पास
- 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है
- 8 भारतीय मछुआरों की नावों को जब्त किया गया है
श्रीलंका की नौसेना के बयान में कहा गया है कि श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों की नावों को आने से रोकने तथा गैरकानूनी तरीके से मछलियां पकड़ने से रोकने के लिए श्रीलंका की नौसेना द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। उत्तरी तथा उत्तर मध्य नौसेना कमानों ने 18—19 दिसंबर को चलाए गए अभियान में कुल 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है, उनकी आठ नावों को जब्त किया गया है।
बताते हैं कि कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन करते हुए यह अभियान चलाया गया था। बयान के अनुसार, भारतीय मछुआरों की ‘रैपिड एंटीजेन’ जांच की गई। इसके बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के मछुआरे आएदिन गलती से एक-दूसरे की समुद्री सीमा में दाखिल होते रहे हैं। इस चूक के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जाता है। बता दें कि दोनों देशों की सरकारों के संबंधों में मछुआरों का यह मुद्दा एक बड़ी बाधा के तौर पर देखा जाता है।











