क्या मैक कंप्यूटरों में वायरस नहीं आते?
September 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

क्या मैक कंप्यूटरों में वायरस नहीं आते?

Written byबालेन्दु शर्मा दाधीचबालेन्दु शर्मा दाधीच
Oct 19, 2021, 03:29 pm IST
inभारत, विज्ञान और तकनीक, दिल्ली
अमूमन कहा जाता है कि मैक कंप्यूटर के आपरेटिंग सिस्टम में वायरस नहीं आ सकते। जबकि स्थिति यह है कि विंडोज के अब तक तमाम संस्करणों में कुल मिलाकर जितना जोखिम है, उससे ज्यादा अकेले मैक ओएस-एक्स में है

 

जिन लोगों के पास मैक कंप्यूटर हैं, वे अक्सर यह दावा करते हुए पाए जाते हैं कि इस आॅपरेटिंग सिस्टम में वायरस नहीं आ सकते। खुद ऐप्पल कंपनी भी कहती रही है कि उसके कंप्यूटरों में एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर इन्स्टॉल करने की कोई जरूरत नहीं है।

पहली नजर में आपको इन बातों पर यकीन भी हो सकता है क्योंकि जहां विंडोज में वायरसों के हमले की खबरें यदा-कदा आती रहती हैं, वहीं मैक कंप्यूटरों के वायरस से प्रभावित होने की खबरें दुर्लभ हैं। तो क्या इसका मतलब यह हुआ कि मैक कंप्यूटर वायरसों से पूरी तरह सुरक्षित हैं?

जी नहीं। सच्चाई यह है कि विंडोज की ही तरह मैक आॅपरेटिंग सिस्टम भी वायरस-फ्री नहीं है। बल्कि एंटी-वायरस कंपनी बिट-डिफेंडर के विशेषज्ञ बोगदान बोटेजाटू का तो दावा है कि विंडोज के अब तक के तमाम संस्करणों में कुल मिलाकर जितनी जोखिम भरी संवेदनशीलताएं या कमजोरियांहैं, अकेले मैक ओएस एक्स में उनसे ज्यादा संवेदनशीलताएं मौजूद हैं। कुछ साल पहले जावा नामक कंप्यूटर लैंग्वेज में बनाए गए फ्लैशबैक मैलवेयर ने छह लाख से ज्यादा मैक कंप्यूटरों को प्रभावित किया था।

मगर खबरें तो विंडोज के बारे में ही सुनने को मिलती हैं, आप कहेंगे। तो इसके कारणों पर गौर कीजिए। पहली बात तो यह है कि मैलवेयर बनाने वाले विंडोज को ज्यादा निशाना बनाते हैं क्योंकि दुनिया में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोग विंडोज का ही इस्तेमाल करते हैं। और अपराधियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का मौका चाहिए। दूसरी बात यह है कि वायरस बनाने के साधन भी विंडोज के लिए ज्यादा संख्या में उपलब्ध हैं, यानी उन्हें विकसित करने के सॉफ्टवेयर आदि। मैक के लिए वायरस विकसित करने में ज्यादा श्रम लगेगा और वह महंगा भी पड़ेगा। तीसरे, मैक में गेटकीपर सब-सिस्टम की मौजूदगी के कारण ऐसी फाइलों को इन्स्टॉल करना मुश्किल है जो ऐप्पल के द्वारा डिजिटली साइन न की गई हों। फिर वहां पर सिस्टम को रि-कन्फिगर करने के लिए पासवर्ड डालने की भी जरूरत पड़ती है। ऐसा इसलिए कि मैक आॅपरेटिंग सिस्टम यूनिक्स पर आधारित है जिसमें बड़ी संख्या में बिल्ट-इन सिक्यूरिटी फीचर्स उपलब्ध हैं।

मगर इसका मतलब यह नहीं है कि मैक में वायरस पहुंचाना असंभव है। वास्तव में मैलवेयरबाइट्स की मार्च 2018 की रिपोर्ट कहती है कि सन 2017 में मैक के वायरसों की संख्या में 270 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। मैलवेयर बाइट्स नामक सुरक्षा कंपनी की वेबसाइट पर मैक कंप्यूटरों को संक्रमित करने वाले वायरसों की सूची प्रकाशित हुई है। इनमें से कुछ के नाम हैं- मैक आटो फिक्सर, एमएसहेल्पर, क्रॉसराइडर, ओएसएक्स मामी, मेल्टडाउन, स्पेक्टर, डोक, एक्स एजेंट, मैक डाउनलोडर, फ्रूटफ्लाई, पिरिट, के-रेंजर, सफारीगेट, गोटूफेल, हाईसिएरा रूट बग आदि।

कुकीमाइनर वह ताजातरीन मैलवेयर (अवैध गतिविधियां चलाने वाला सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम) है जो क्रोम ब्राउजर में डाले जाने वाले यूजरनेम और पासवर्ड चुरा सकता है। इतना ही नहीं, वह क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों को अनधिकृत रूप से एक्सेस कर सकता है और लोगों की क्रिप्टोकरेंसी चुरा भी सकता है। लेकिन बात अधूरी रहेगी अगर हम आपको यह न बताएं कि अपने मैक को इन हानिकारक तत्वों से बचाने के लिए आपको करना क्या होगा।

ऐप्पल अपने आॅपरेटिंग सिस्टम को समय-समय पर अपडेट करती है और वायरसों जैसी संवेदनशीलताओं के समाधान करती है। इसलिए अपने कंप्यूटर को सदा अपडेटेड रखिए। अपने कंप्यूटर में एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर इन्स्टॉल करना भी अच्छा आइडिया है। मैक के लिए ऐसे कई सॉफ़्टवेयर उपलब्ध हैं, जैसे- इन्टेगो मैक इंटरनेट सिक्यूरिटी, बिट डिफेंडर एंटी-वायरस, नॉर्टन सिक्यूरिटी, सोफोस एंटीवायरस, अवीरा, जैप, कैस्परस्की, ईसेट, ट्रेंड माइक्रो और टोटल एवी। एवीजी और अवास्ट नामक अच्छे और दमदार फ्री एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर विंडोज के साथ-साथ मैक के लिए भी उपलब्ध हैं। इन्हें डाउनलोड करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए।

कैसे पता चले कि आपके मैक में वायरस आ गया है? इसके कुछ संकेत इस तरह हैं- स्क्रीन पर ऐसे सॉफ्टवेयर दिखाई देना जिन्हें आपने कभी इन्स्टॉल नहीं किया था, कंप्यूटर का बार-बार बंद पड़ जाना, वेब पेजों पर बहुत सारे पॉप अप एक के बाद एक खुलने लगना और किसी सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने की सलाह देना, कंप्यूटर का गर्म हो जाना, कामकाज की रफ़्तार बहुत कम हो जाना, मैक के भीतर तेज रफ्तार से गतिविधियां चलने का आभास आदि-आदि। तो यह तो साबित हो गया कि दूसरे कंप्यूटरों की तरह मैक भी पूरी तरह वायरस-मुक्त नहीं है। उसे वायरस-मुक्त बनाना अब आपके हाथ में है।
(लेखक सुप्रसिद्ध तकनीक विशेषज्ञ हैं)

 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

श्रीजी राधारानी

राधा अष्टमी : भक्ति, प्रेम और समर्पण का दिव्य सार हैं राधा

आज का श्लोक : यथात्मनस्तथान्यस्य रहस्यं न प्रकाशयेत्

आज का राशिफल

19 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन?

सरस्वती शिशु मंदिर योजना : 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में मनेगा अमृत महोत्सव, जानिए कब और कैसे हुई थी शुरुआत?

उत्तर प्रदेश : संघ के पूर्व क्षेत्र संघचालक प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर

IRCTC होटल घोटाला : लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर विशेष अदालत ने तय किए आरोप

Load More

ताज़ा समाचार

श्रीजी राधारानी

राधा अष्टमी : भक्ति, प्रेम और समर्पण का दिव्य सार हैं राधा

आज का श्लोक : यथात्मनस्तथान्यस्य रहस्यं न प्रकाशयेत्

आज का राशिफल

19 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन?

सरस्वती शिशु मंदिर योजना : 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में मनेगा अमृत महोत्सव, जानिए कब और कैसे हुई थी शुरुआत?

उत्तर प्रदेश : संघ के पूर्व क्षेत्र संघचालक प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर

IRCTC होटल घोटाला : लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर विशेष अदालत ने तय किए आरोप

indore rss sangh anubhav shala inaugurated by dr mohan bhagwat

इंदौर में ‘संघ अनुभव शाला’ का लोकार्पण: सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी बोले- गागर में सागर भरने जैसी है यह अनोखी प्रदर्शनी

hyderabad nia court sentences 9 to life imprisonment in human trafficking case

मानव तस्करी और देह व्यापार पर बड़ी कार्रवाई : हैदराबाद NIA कोर्ट ने 8 बांग्लादेशी नागरिकों समेत 9 को सुनाई उम्रकैद

dusu elections abvp clean sweep various colleges delhi university

DUSU Elections : विभिन्न कॉलेजों में ABVP का क्लीन स्वीप, 4-0 से जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा संगठन

‘पाञ्चजन्य की पहचान निर्भीक पत्रकारिता’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies