आपदा से निपटने की ठोस नीति बने
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

आपदा से निपटने की ठोस नीति बने

Written byPanchjanyaPanchjanya
Feb 10, 2021, 07:33 am IST
in भारत

यदि बाढ़ केवल पर्यावरणीय कारणों एवं बांध आदि बनाने के कारण आ रही हैं, तो फिर इस प्रकार की आपदाएं अधिकतर उत्तराखंड, वह भी केवल गढ़वाल के क्षेत्र विशेष में ही क्यों आती हैं? जरूरी है, ऐसे हादसों का ठीक से अध्ययन कर ऐसी ठोस नीति बनाई?जाए ताकि बाढ़ से पूर्व नदियों का सुचारू रवाह सुनिश्चित हो सके

वैसे तो पहाड़ी नदियों में छोटे-मोटे सैलाब निरंतर आते रहते हैं, परंतु उनमें से कुछ ऐसे प्रलयकारी होते हैं, जो इतिहास के पन्नों में अंकित हो जाते हैं। इनमें से उत्तराखंड के जिला चमोली में ही केवल गत सवा सौ साल में पांच ऐसी बाढ़ आई हैं, जिन्होंने उत्तराखंड में जन-धन का काफी नुकसान किया है। इनमें से सात वर्ष पूर्व 16-17 जून 2013 को आई केदारनाथ की तबाही की याद अभी ताजा ही है। पहले जो बाढ़ आती थीं, उनमें प्राकृतिक संसाधनों की भले ही हानि होती रही हो, लेकिन उस समय जन-धन का इतना नुकसान नहीं होता था, क्योंकि तब मनुष्य विकास से पहले अपनी सुरक्षा, प्रकृति की पूजा और नियमों का पालन करता था। वैसे भी पहले पहाड़ों में गांव अधिकतर पहाड़ों की चोटियों पर ही बसे होते थे। लेकिन जैसे-जैसे गांव व नगर आदि नदियों के निकट बसने लगे तो नुकसान बढ़ने लगा। गत 7 फरवरी को जोशीमठ में बाढ़ आई तो उसकी जानकारी तुरंत ही समस्त विश्व को हो गयी और सरकार बचाव कार्य में जुट भी गई। लेकिन सवा सौ साल पहले 1894 में जब विरही की बाढ़ आई थी, उसकी जानकारी तत्कालीन अंग्रेज अधिकारियों को केवल एक तार से मिल पाई थी।

हुआ यह था कि 1893 में चमोली के निकट विरही नदी में एक चट्टान आने के कारण वहां पानी ठहर गया, जिससे एक ताल बनता गया, जिसे गौणा ताल कहते थे। अंग्रेजों को यह ताल बहुत पसंद आया और उन्होंने इसे पर्यटक स्थल बनाना प्रारंभ किया, यहां एक तारघर भी खोल दिया। लेकिन ताल में पानी भरता गया और एक साल बाद 1894 में ताल कुछ टूट गया, जिससे वहां भयंकर बाढ़ आ गई। लेकिन तारघर होने के कारण यह सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को पहुंचा दी गई, जिससे हरिद्वार के बाद मैदानी क्षेत्र तो बचा लिए गए, परंतु एक समय गढ़वाल की राजधानी श्रीनगर गढ़वाल का महल और नगर बाढ़ में स्वाहा हो गए। बाद में श्रीनगर शहर मैदानी स्थल में बसाया गया था। 1894 में गौणा ताल केवल एक चौथाई ही फूटा था, जबकि शेष ताल 1970 में बहा। इसके ठीक सात साल बाद एक बार फिर, लेकिन अंतिम बार 1977 में यहां भयंकर बाढ़ आई थी, जिसमें बाकी बचा सारा ताल फूट गया था। पर्यावरणविद अनुपम मिश्र ने 1977 में इस विरह की बाढ़ का विस्तृत लेखा-जोखा प्रकाशित किया था। इस क्षेत्र में उसके बाद 2013 में केदार घाटी में मन्दाकिनी गंगा और अब जोशीमठ के पास रैणी गांव के पास धौली गंगा में ग्लेशियर फटने से बाढ़ आई है। यह ग्लेशियर तपोवन स्थित ऋषि गंगा बांध परियोजना को भी बहा ले गया, जिसमें अनेक लोगों के मरने और लगभग 175 के अभी तक लापता होने का समाचार है।

ज्ञात हो कि रैणी गांव विश्वविख्यात चिपको आंदोलन की प्रणेता श्रीमती गौरा देवी का गांव है। 1970 के आसपास श्रीमती गौरा देवी अपने गांव के जंगल के पेड़ों को कटने से बचाने हेतु गांव की महिलाओं के साथ पेड़ों से चिपक कर खड़ी हो गई थीं। बाद में यही अभियान चिपको आंदोलन के नाम से विश्वविख्यात हो गया। गौरा देवी जंगल को अपना मायका मानती थीं। उनका कहना था कि जैसे हम ससुराल आकर भी मायके की चिंता करते हैं, वैसे ही हमें अपने जंगल मायका समझकर बचाने होंगे। चूंकि गौरा देवी अनपढ़ व साधारण ग्रामीण महिला थीं, इसलिए उन्हें वह मान-सम्मान नहीं मिल पाया, जिसकी वह हकदार थीं। लेकिन कई सामाजिक संस्थाओं के साथ ही अब उत्तराखंड राज्य बनने के बाद गौरा देवी के नाम से कई सरकारी सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं।

इस प्रकार की प्राकृतिक विपदाएं ना आएं, इस संबंध में पर्यावरणविद एवं विशेषज्ञ केवल वन दोहन, बांध और भौतिक विकास आदि को दोषी ठहराकर अपने पारंपरिक कर्तव्य का निर्वाह कर लेते हैं, जबकि विरही और मंदाकिनी में आए प्रलय कहीं और संकेत करते हैं। यह प्राकृतिक दोहन की अपेक्षा नियति का खेल था। कई मौकों पर बांधों ने जल प्रवाह के वेग को विराम भी दिया है। 2013 में ही केदारनाथ के साथ गंगोत्री से भी बाढ़ अपना प्रकोप दिखाना चाह रही थी, परंतु उस समय विश्वविख्यात टिहरी बांध ने उस वेग को अपने में समा लिया था, जिससे काफी नुकसान होने से बच गया था।

सृष्टि का प्रारम्भ ही जल प्रलय के बाद हुआ है। तब से लेकर अब तक बाढ़ व भूकंप आदि नियमित रूप से आते ही रहे हैं। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि बाढ़ केवल पर्यावरणीय कारणों एवं बांध आदि बनाने के कारण आ रही हैं, तो फिर इस प्रकार की आपदाएं अधिकतर उत्तराखंड, वह भी केवल गढ़वाल के क्षेत्र विशेष में ही क्यों आती हैं? जिस प्रकार का विकास कार्य गढ़वाल क्षेत्र में हो रहा है, ठीक वैसा ही विकास उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र तथा हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर या पूर्वोत्तर भारत के पर्वतीय प्रदेशों में भी हो रहा है, फिर ये आपदाएं किसी विशेष क्षेत्र में ही क्यों?

बाढ़ एवं भूकंप आदि सदियों से प्राकृतिक एवं दैविक प्रकोप माने जाते रहे हैं। हां, वन दोहन, बांध और भौतिक विकास आदि के कारण जन-धन का नुकसान अधिक होता है। आप बाढ़ या भूकंप जैसी प्राकृतिक एवं दैविक विपदाओं को रोक नहीं सकते हैं, लेकिन जिस प्रकार से मुंबई महानगरपालिका 2005 के जल प्रलय के बाद प्रत्येक वर्ष बरसात से पहले पूरी मुंबई के गटरों व नहरों आदि की साफ-सफाई कर आपदा के कुप्रभाव को काफी हद तक बचा लेती है, अच्छा हो कि हम भी केवल लोगों व सरकार को कोसने की परंपरा को निभाने के बजाय, पहाड़ों के नदीय तट की साफ-सफाई हेतु कोई ठोस दीर्घकालीन नीति बनाएं। अतएव इस दिशा में हमें भी स्वच्छ गंगा और गंगा स्पर्श जैसी कोई सार्थक एवं रचनात्मक परियोजना चलानी होगी।

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पाकिस्तान और भारत पर रखी राय, PM मोदी की जमकर की तारीफ

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्क सीमा सुरक्षा बल

पश्चिम बंगाल: घुसपैठ जड़ से होगी खत्म, जीरो लाइन से समझौता नहीं, सीमा प्रबंधन में आमूलचूल परिवर्तन

ईटानगर में 15 गैर-कानूनी मस्जिदें सील की गईं

अरुणाचल प्रदेश में बड़ा एक्शन, बिना अनुमति बनी 15 अवैध मस्जिदें सील

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में हथियार लाइसेंस घोटाले का पर्दाफाश, जांच में फर्जी निकले 10 आर्म्स लाइसेंस

आज का मौसम

आज का मौसम: भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम, जानिए किन राज्यों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

आज का श्लोक : न्याय्यात्पथः प्रविचलन्ति पदं न धीराः

Load More

ताज़ा समाचार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पाकिस्तान और भारत पर रखी राय, PM मोदी की जमकर की तारीफ

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्क सीमा सुरक्षा बल

पश्चिम बंगाल: घुसपैठ जड़ से होगी खत्म, जीरो लाइन से समझौता नहीं, सीमा प्रबंधन में आमूलचूल परिवर्तन

ईटानगर में 15 गैर-कानूनी मस्जिदें सील की गईं

अरुणाचल प्रदेश में बड़ा एक्शन, बिना अनुमति बनी 15 अवैध मस्जिदें सील

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में हथियार लाइसेंस घोटाले का पर्दाफाश, जांच में फर्जी निकले 10 आर्म्स लाइसेंस

आज का मौसम

आज का मौसम: भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला मौसम, जानिए किन राज्यों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

आज का श्लोक : न्याय्यात्पथः प्रविचलन्ति पदं न धीराः

आज का राशिफल

5 जून का राशिफल: इन राशियों के लिए बन रहे हैं उन्नति और लाभ के विशेष योग

आज का इतिहास

5 जून का इतिहास: क्या आप जानते हैं? 5 जून को हुई थीं ये बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies