चीन अपनी चालाकियों को नहीं छोड़ने वाला, यह उसने नए साल के पहले दिन नई शैतानी हरकत करके साफ कर दिया है। ड्रैगन ने गलवान घाटी को लेकर एक भड़काने वाला वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में चीनी सैनिक बोलते दिख रहे हैं कि वे 'वहां की एक इंच जमीन नहीं देंगे'।
चीन ने 2022 के पहले दिन ये उकसाने वाली कार्रवाई करके शायद अपने मंसूबे साफ किए हैं। उसने भारत को उकसाने की ऐसी ओछी हरकत की है कि विशेषज्ञ इसे भारत के लिए एक नफरत भरा जहरबुझा संदेश मान रहे हैं। अपने इस संदेश में चीन के सैनिक 'देश की सरहदों की रक्षा करने की कसम' खाते दिख रहे हैं।
दो दिन पहले चीन ने भारत के अभिन्न अंग अरुणाचल प्रदेश, जिसे ड्रैगन षड्यंत्र के तहत 'दक्षिणी तिब्बत' कहता है, के 15 स्थानों के चीनी नाम रखने की शैतानी की है। अब उन्हीं कामरेडों ने पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में भारतीय सीमा के निकट से चीनी सैनिक कह रहे हैं कि वे 'चीन की सीमाओं की हिफाजत करेंगे। एक इंच जमीन नहीं देंगे'। यानी भारत की धरती पर कब्जे की उनकी मंशा साफ झलक रही है।
चीनी कामरेडों ने पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में भारतीय सीमा के निकट से चीनी सैनिक कह रहे हैं कि वे 'चीन की सीमाओं की हिफाजत करेंगे। एक इंच जमीन नहीं देंगे'। यानी भारत की धरती पर कब्जे की उनकी मंशा साफ झलक रही है।
वीडियो में चीन की सेना पीएलए के सैनिक नए साल की बधाई देते दिखते हैं। भारतीय सीमा से सटकर खड़े चीनी सैनिकों के जहरबुझे संदेश वाले वीडियो के अलावा, ड्रैगन द्वारा एक और वीडियो जारी किया गया है। इसमें तिब्बत के बर्फीले क्षेत्र में एक ड्रोन के जरिए चीनी झंडा फहराते दिखाया गया है।
उल्लेखनीय है कि गलवान घाटी में जून 2020 में भारत के वीर जवानों को हथियारबंद चीनी सैनिकों शरारत रचते हुए घेर लिया था। लेकिन जांबाज भारतीय वीरों ने वहीं चीन के दांत खट्टे करके उसे कदम लौटाने को मजबूर किया था। भारत और चीन के बीच तबसे इस सीमा पर तनाव बना हुआ है। गलवान में हुई उस हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे, जबकि चीन को कहीं ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा था।
उस झड़प में चीन के वहां के कमांडर सहित अनेक जवानों को भारतीय सैनिकों के घेर लिया था। भारत के वीरों ने करीब 40 चीनी सैनिकों को हलाक किया था। ताजा जानकारी के अनुसार, आज भी दोनों पक्षों के करीब 50 हजार सैनिक उस एलएसी पर मौजूद हैं।











