फिर लाई पास, कुर्सी की आस
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

फिर लाई पास, कुर्सी की आस

Written byArchiveArchive
Mar 12, 2018, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 12 Mar 2018 15:43:41


उत्तर प्रदेश में लोकसभा उपचुनावों ने सपा और बसपा की सत्ता लोलुप राजनीति का घिनौना चेहरा एक बार फिर से उजागर कर दिया है। इससे जहां अखिलेश यादव के अपने पिता मुलायम सिंह यादव के प्रति अनादर का भाव प्रकट होता है, वहीं मायावती की राजनीतिक अवसरवादिता को गले लगाने की मानसिकता जाहिर होती है

  सुनील राय

लोलुपता में अखिलेश यादव  अपने पिता मुलायम सिंह को और क्या-क्या दिखाएंगे, यह कह पाना शायद मुश्किल होता जा रहा है। उधर अपनी ‘दलित राजनीति’ के अस्तित्व पर खतरा भांपते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी 23 वर्ष पुरानी दुश्मनी भुलाकर सपा का दामन थामने को आतुर हैं। बुआ-भतीजे के बीच हुए ‘समझौते’ से राजनीतिक गलियारों में खासी हलचल है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कहते हंै, ‘‘राज्यसभा की सीट के  लिए मायावती ने दलित वोटों का सौदा कर लिया।’’
पाठकों को याद होगा, जब 2 जून 1995 को हुए गेस्ट हाउस काण्ड में मायावती ने आरोप लगाया था कि सपा के गुंडे उनकी हत्या करने के लिए आये थे, तब 24 से ज्यादा बसपा विधयाकों को जबरन उठवा लिया गया था। अब उसी बसपा की मायावती ने इलाहाबाद जनपद की फूलपुर लोकसभा सीट एवं गोरखपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के लिए सपा को समर्थन दिया है। बसपा नेताओं ने बाकायदा सपा का प्रचार भी शुरू किया है।
दिलचस्प तथ्य है कि सपा की कमान  संभालने के बाद 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने कांग्रेस से समझौता करके जबरदस्त हार का मुंह देखा था। उसी कांग्रेस के साथ जिसके खिलाफ लड़कर मुलायम सिंह ने समाजवादी पार्टी को खड़ा किया था। उस चुनाव के समय  मुलायम ने समझौते  पर  ऐतराज जताया। मगर अखिलेश ने अपनी जिद के आगे पिता की एक नहीं सुनी। अखिलेश को लग रहा था कि कांग्रेस से समझौता करके वोटोें का बिखराव रोका जा सकता है। मगर जब चुनाव परिणाम जब आये तो सपा को  ऐतिहासिक हार का मुंह देखना पड़ा। उसे 50 से भी कम सीटें मिलीं। मुलायम सिंह अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयं को रोक नहीं पाए, उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने अयोध्या में गोली चलवाई, लोग कहते थे हिन्दू वोट नहीं देगा, उस समय भी इतनी बड़ी हार नहीं हुई थी।’’ मुलायम अक्सर कहा करते थे, ‘‘जब तक मेरे पास मेरा ‘माई’ (एम और वाई, एम-मुसलमान, वाई-यादव) है तब तक मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।’’ मुसलमान वोट बैंक खिसक जाने से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कमजोर पड़ गयी। 1993 के आस-पास मुलायम ने महसूस किया कि अगर बसपा का वोट बैंक उनके साथ जुड़ जाए तो उत्तर प्रदेश में बहुमत से सरकार बनाई जा सकती है। उस समय तक बसपा के पास दलित वोट तो था, मगर बसपा ने भी सत्ता का स्वाद नहीं चखा था। मायावती ने अपनी किताब के विमोचन के समय यह कहा भी था, ‘‘बसपा जब तक सत्ता में नहीं आयी थी तब तक काफी कमजोर थी, उसको शेर बनाने का काम मुलायम सिंह ने ही किया था। अगर 1993 में समझौता न होता तो बसपा इतनी ताकतवर न हो पाती।’’
उस समझौते के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने चुनावों में सभी राजनीतिक दलों के समीकरण को बिगाड़ दिया। सपा-बसपा गठबंधन सत्ता में आया। 4 दिसंबर, 1993 को मुलायम सिंह यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। कुछ दिन बाद से ही बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। हर महीने की एक तारीख  को बसपा के पार्टी  कार्यालय पर सरकार के कार्यों की समीक्षा होती थी और उसके बाद प्रदेश सरकार  के खिलाफ बयान जारी होता था। 1 जून, 1995 को बसपा की मासिक बैठक में समर्थन वापसी का निर्णय लिया गया। समर्थन वापसी की घोषणा होते ही मुलायम सिंह तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल वोरा से मिले और भरोसा दिलाया कि वे विधायकों की सूची पर दस्तखत करा कर उन्हें जल्द ही सौंप देंगे। 2 जून, 1995 को बसपा विधायकों को उनके सरकारी आवासों से उठा लिया गया और उनसे जबरन समर्थन वाली सूची पर दस्तखत कराये गये। सभी बसपा विधायकों के जबरन दस्तखत हासिल कर, मुलायम सिंह ने वह कथित सूची राज्यपाल वोरा को सौंप दी। इस घटना की खबर प्रमुखता से प्रसारित हुई और अखबारों में बसपा विधायकों के अपहरण की तस्वीरें छपीं। उधर स्टेट गेस्ट हाउस में सपाइयों ने मायावती को घेर लिया था। मायावती ने आरोप लगाया था कि उनकी हत्या के इरादे से सपा के गुंडों ने गेस्ट हाउस को घेरा था। गेस्ट हाउस की बिजली-पानी आपूर्ति काट दी गई। 2 जून, 1995 के उस काण्ड को गेस्ट हाउस काण्ड के नाम से जाना जाता है।
इस कदर खुलेआम गुंडई से केंद्र सरकार भी हिल गयी।  रात में ही मुलायम सिंह सरकार बर्खास्त कर दी गयी। इधर भाजपा ने मायावती को समर्थन दिया, उस समय कांशीराम बीमार चल रहे थे। 2 जून की ही रात में मायावती ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गेस्ट हाउस काण्ड के बाद से मुलायम और मायावती के बीच राजनीतिक दुश्मनी काफी हद तक व्यक्तिगत हो गयी। इतनी कट्टर शत्रुता के बाद अब अखिलेश और मायावती साथ मिलकर दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इसी तरह से जब अटल बिहारी वाजपेयी की 13 महीने की सरकार  गिरी तब वामपंथी चाहते थे कि मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाया जाए और कांग्रेस बाहर से समर्थन दे, मगर सोनिया गांधी चाहती थीं कि कांग्रेस सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, इसलिए सपा और वामपंथी उनका समर्थन करें। उस समय सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहती थीं, मगर बात बनी नहीं। राष्ट्रपति ने किसी दल की बात न बनते देख लोकसभा भंग कर दी। सोनिया की वजह से मुलायम सिंह प्रधानमंत्री नहीं बन पाए और मुलायम की जिद से सोनिया प्रधानमंत्री नहीं बन पार्इं। इस वजह से दोनों में राजनीतिक तल्खी बहुत ज्यादा बढ़ गई। लेकिन सपा की कमान संभालने के बाद अखिलेश ने अपने पिता के दोनों विरोधियों से बारी-बारी से समझौता कर लिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस तालमेल पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘कह रहीम कैसे निभे केर बेर के संग! सपा-बसपा का गठबंधन सांप-छछूंदर के मेल जैसा है। बरसात  में सांप और छछूंदर एक जगह बैठ जाते हैं और बरसात खत्म होते ही फिर दुश्मनी शुरू हो जाती है।’’
बहरहाल, हालत यह है कि बसपा से दोस्ती के चक्कर में अखिलेश का कांग्रेस से तालमेल खटाई में पड़ता दिख रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने कहा था, ‘‘हम लोग दोस्ती इतनी जल्दी खत्म नहीं करते हैं।’’ मगर इस उप चुनाव में कांग्रेस अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार चुकी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने सपा-बसपा के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यह गठबंधन महज स्वार्थ के लिए है।’’
कोई कुछ भी कहे, सत्ता के लिए अखिलेश यादव अपने पिता के दुश्मनों को गले लगाने को तैयार हंै। तो मायावती अपने ऊपर हुआ जानलेवा हमला भूलने को तैयार हो चुकी हैं। सपा का कांग्रेस से समझौता लगभग टूट चुका है। बसपा इसके पहले एक बार सपा से और एक बार कांग्रेस से समझौता करके चुनाव लड़ चुकी है। मगर किसी से बहुत देर तक नहीं निभ पायी। अब देखने वाली बात होगी कि सपा और बसपा की नयी दोस्ती की डोर कब तक साबुत रहती हैै।

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

50 Years of Emergency India Sunil Ambekar Ram Bahadur Roy Patna Seminar RSS

आपातकाल की सबसे बड़ी सीख : जागरूक समाज ही लोकतंत्र का वास्तविक प्रहरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जबलपुर एयरपोर्ट का नाम, केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

maharashtra government considers printing bride groom dob on wedding cards

महाराष्ट्र में बाल विवाह पर कड़ा प्रहार: शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि! सरकार ला रही नया नियम

israel will not withdraw from southern lebanon defence minister israel katz

‘अमेरिका कहेगा, तब भी नहीं हटेंगे’ : दक्षिणी लेबनान पर इज़राइल का बड़ा एलान

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन; पुलिस की बदनामी करने का आरोप!

Load More

ताज़ा समाचार

50 Years of Emergency India Sunil Ambekar Ram Bahadur Roy Patna Seminar RSS

आपातकाल की सबसे बड़ी सीख : जागरूक समाज ही लोकतंत्र का वास्तविक प्रहरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जबलपुर एयरपोर्ट का नाम, केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

maharashtra government considers printing bride groom dob on wedding cards

महाराष्ट्र में बाल विवाह पर कड़ा प्रहार: शादी के कार्ड पर छपेगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि! सरकार ला रही नया नियम

israel will not withdraw from southern lebanon defence minister israel katz

‘अमेरिका कहेगा, तब भी नहीं हटेंगे’ : दक्षिणी लेबनान पर इज़राइल का बड़ा एलान

rashtra sevika samiti praveen shiksha varg concludes nagpur shanta kumari

“वैश्विक संघर्षों के बीच हिंदू जीवन-दृष्टि ही दिखाएगी शांति का मार्ग” : प्रमुख संचालिका शांता कुमारी

AAP MLA Chaitar Vasava Bharuch Court Summons Bharuch Police Case Investigation

जेल में बंद AAP विधायक चैतर वसावा की मुश्किलें और बढ़ीं: अब भरूच कोर्ट ने भेजा समन; पुलिस की बदनामी करने का आरोप!

howrah shibpur tmc leader attacks-bjp supporting locality manoj khan

हावड़ा: शिवपुर में TMC नेता की अगुवाई में हुई भारी बमबाजी और फायरिंग, भाजपा नेता थे निशाना, जमकर लगे मजहबी नारे

Moga RSS Shakha Massacre 1989 Punjab Terrorism 25 Swayamsevak Balidan

25 जून 1989 : जब मोगा में 25 स्वयंसेवकों ने बलिदान देकर भी बचाई हिंदू-सिख एकता

आपातकाल का सच

हिटलर गांधी : स्वयंसेवकों का बलिदान, बचा संविधान

Mahrang Baloch Sentenced to Life Imprisonment Pakistan Army Balochistan Protest

पाकिस्तान में तानाशाही हावी: बलूच एक्टिविस्ट डॉ. महरंग बलोच को उम्रकैद, उबाल पर बलूचिस्तान, सड़कों पर उतरा जनसैलाब!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies