आवरण - समाज के लिए समिधा बने संजीव
July 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम Archive

आवरण – समाज के लिए समिधा बने संजीव

Written byArchiveArchive
Oct 16, 2017, 12:00 am IST
in Archive

दिंनाक: 16 Oct 2017 15:28:17

वह साल 2005 का दिसंबर का महीना था। लोग आते और भोजन करके चले जाते। भोजन के बाद जूठी पत्तलों को एक खाली जगह पर फेंका जाता। पत्तलों को वहां फेंकते ही कुछ लोग, जिनमें कई बच्चे भी थे, उन पर टूट पड़ते। बड़े तो जूठन इकट्ठा करते और बच्चे उन पत्तलों को चाटते। इस नजारे को पहली बार देख रहा एक युवक दंग रह गया। कुछ देर तो वह यह सब कुछ देखता रहा। अंत में उसने अपने परिजनों से पूछा कि ये सब कौन हैं और इस तरह जूठी पत्तल क्यों चाट रहे हैं? उसे बताया गया कि ये लोग डोम हैं और पत्तल चाटना उनकी प्रथा है। यह सुनकर वह युवक और चकित हुआ कि यह प्रथा है…! कुछ देर बाद उसने फिर पूछा कि जब सैकड़ों लोगों को खाना खिला रहे हैं, तो फिर इन लोगों को भी क्यों नहीं खिलाते? जवाब देने से पहले उसे थोड़ी दूसरी नजर से देखा गया और कहा कि ये लोग अछूत हैं, इसलिए उन्हें और लोगों से दूर ही रखा जाता है।
इसके बाद कोई उसे और कुछ बताने के लिए तैयार नहीं हुआ। वह चुप हो गया और उन लोगों को जूठन खाते देखता रहा। वह उन्हें तब तक देखता रहा जब तक कि वे लोग वहां से चले नहीं गए। सूरज ढल चुका था। उनके जाने के बाद उसने अपने को एक कमरे में बंद कर लिया और उन्हीं के बारे में सोचते-सोचते सो गया। रात का खाना भी नहीं खाया। सुबह वह सबसे पहले उस जगह पर गया, जहां वे लोग रहते थे। वहां उसने देखा कि दो बच्चे पत्तलों से जूठन पाने के लिए कुछ कुत्तों से संघर्ष कर रहे हैं। इस दृश्य ने उसे अंदर तक हिला कर रख दिया।
वह युवक है संजीव कुमार और घटना कन्हैयापुर गांव की है, जो बिहार के खगडि़या जिले में परबत्ता के पास है। कन्हैयापुर में संजीव कुमार की बहन की ससुराल है। तब उनकी सास की मृत्यु हो गई थी। उस दिन लोगों को श्राद्ध का भोजन कराया जा रहा था। दिल्ली में जन्मे, पले-बढ़े और पढ़े संजीव उन दिनों गुरुग्राम में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। वे इस तरह के आयोजन में पहली बार बिहार गए थे। श्राद्ध के बाद वे दिल्ली वापस आ गए, पर उस दृश्य को कभी भूले नहीं। वे सोचते रहे कि एक ओर तो हम जैसे लोग ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं और कुछ लोगों को जूठन खाने के लिए भी कुत्तों से संघर्ष करना पड़ता है। यह सोच-सोचकर उनकी नींद गायब हो गई। वे कई दिनों तक सो नहीं पाए।
अंत में उन्होंने नौकरी छोड़ने और उन लोगों के लिए काम करने का निर्णय लिया। एक दिन उन्होंने अपने घर वालों को इसकी जानकारी भी दे दी। उनके इस फैसले से घर वाले हक्के-बक्के रह गए। माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें बहुत समझाया, लेकिन वे अपने निर्णय से टस से मस नहीं हुए। अंत तक पिताजी नहीं माने, लेकिन मां ने दु:खी मन से कहा जाओ, तुम्हें जिस चीज से खुशी मिलती है, वही करो।
इसके बाद वे जून, 2006 में कन्हैयापुर पहंुचे। रात में बहन के घर रहते और दिन में डोम बस्ती में। वह बस्ती प्रखंड कार्यालय के पास है। कई दिनों तक वे वहां एक पेड़ के नीचे बैठकर खेलते हुए बच्चों को निहारते रहे। उन दिनों  प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनिल कुमार सिंह थे। उनकी नजर आते-जाते संजीव पर पड़ती। कई दिनों तक उन्होंने संजीव को वहां बैठा पाया तो एक दिन पूछा, तुम यहां क्यों बैठे रहते हो? संजीव ने कहा, बस्ती के बच्चों को पढ़ाना है। उन्हें संजीव के जवाब से आश्चर्य हुआ। उन्हें लगा कि शहरी युवा है, जब तकलीफें होंगी तो छोड़कर चला जाएगा। लेकिन उनकी धारणा गलत निकली। कुछ दिन बाद उन्होंने देखा कि संजीव एक पेड़ के नीचे 30-35 बच्चों को पढ़ा रहे हैं। कक्षा शुरू करने से पहले संजीव ने अपने नाम के साथ 'डोम' शब्द लगा लिया। यानी उन्होंने अपना नाम संजीव डोम रख लिया। पढ़ाने से पहले वे बच्चों को खुद नहलाते भी थे। जिस बस्ती में लोग जाना भी नहीं चाहते थे, वहां के बच्चों को स्नान कराने के बाद एक अगड़ी जाति का युवा पढ़ाता है, यह खबर बहुत ही तेजी से पूरे क्षेत्र में फैली। आस-पास के गांवों के लोग संजीव को देखने के लिए आते। कोई उनकी सराहना करता, तो कोई कहता, इस लड़के ने अपनी जाति का नाम डुबो दिया। लेकिन संजीव इन आलोचनाओं से डिगे नहीं और अपने काम में लगे रहे। अब बीडीओ अनिल कुमार सिंह को भरोसा हुआ कि संजीव सच में बस्ती के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। वे एक दिन खुद संजीव के पास आए और बोले कि अच्छा काम कर रहे हो, लेकिन पेड़ के नीचे के बजाय पड़ोस के लोहिया भवन में बच्चों को पढ़ाओ। बीडीओ के कहने पर वे बच्चों को लोहिया भवन में पढ़ाने लगे।
दिनभर पढ़ाने के बाद वे शाम को बहन के घर वापस आ जाते। संजीव के ऐसा करने से गांव वाले उनके बहनोई से शिकायत करने लगे कि एक भिूमहार का इस तरह डोम बस्ती में रहना ठीक नहीं है। यह गांव की प्रतिष्ठा के विरुद्ध है। उसे ऐसा करने से रोको। इसके बाद बहन और बहनोई ने संजीव को डोम बस्ती में जाने से मना किया। काफी मनाने के बाद भी वे नहीं माने। अंत में उन्होंेने कहा कि यदि नहीं मानोगे तो वापस घर मत आना। इसके बाद उन्होंने अपनी बहन का घर छोड़ दिया और करीब सात किलोमीटर दूर नया गांव, जहां उनका पैतृक घर है, चले गए। वहीं से वे रोजाना पैदल ही डोम बस्ती आते और बच्चों को पढ़ाते। पढ़ाई के बाद वे परबत्ता के आसपास रहने वाले सभी डोमों से संपर्क करते और उन्हें शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करते। इसी दौरान उन्होंने 'बहिष्कृत हितकारी संगठन' की स्थापना की। उसके सभी प्रमुख पदों की जिम्मेदारी बस्ती के लोगों को ही दी गई। इस संगठन के बैनर तले पूरे क्षेत्र में समाज जागरण का कार्य शुरू किया गया। इन कार्यों की जानकारी उनके घर वाले किसी न किसी तरीके से लेते थे। आखिर में वे लोग भी बेटे के कार्य में सहयोग के लिए तैयार हो गए और उनके खर्च के लिए कुछ राशि हर महीने भेजने लगे।  
 उन्हीं दिनों गांव में किसी ने संजीव के चचेरे भाई की हत्या कर दी। दुर्भाग्य से हत्या का आरोप उन पर लगा। आरोप लगते ही घर वालों और अन्य रिश्तेदारों ने उनसे नाता तोड़ लिया और मदद भी बंद कर दी। लेकिन उन्होंने तो ऐसा कुछ किया नहीं था। इसलिए निश्चिंत रहे और बाद में वह आरोप भी खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने गांव छोड़ दिया और डोम बस्ती में ही रहने लगे।
उन्होंने लोगों से कहा कि जूठा खाना मत खाओ, मरे जानवरों को नहीं उठाओ और सिर पर मैला मत ढोओ। उनके इस आह्वान के बाद लोगों ने इन कामों को छोड़ दिया। समाज के सभी वर्ग के लोग आपस में प्रेम, एकता के साथ रहें, इसलिए उन्होंने सहभोज शुरू करवाया। बहिष्कृत चेतना मेला के जरिए धार्मिक कार्यों में इन लोगों की सहभागिता बढ़ाई। पहले गंगा की मुख्यधारा में इन लोगों को नहाने से रोका जाता था। इसलिए ये लोग उपधारा में नहाते थे। संजीव ने 2006 में छठ पूजा के समय बहिष्कृत चेतना मेला शुरू किया। मेला शुरू करने से पहले इस समाज की महिलाओं ने गंगा स्नान किया और अगवानी घाट से परबत्ता तक कलशयात्रा निकाली। इसमें पहली बार 75 महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह मेला 2012 तक निरंतर लगा। इससे इस समाज के लोगों में एक नई जागृति आई।
कुछ वर्ष पहले भले ही संजीव के घर वालों ने उनसे नाता तोड़ लिया था, लेकिन आखिर मां तो मां ही होती है। उन्होंने अपने बेटे के लिए कई सपने देखे थे। वे सपने उन्हें बेचैन कर देते थे। आखिर में उन्होंने एक दिन संजीव को वापस बुलाने का विचार किया। इसके लिए उन्होंने संजीव के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन वे तैयार नहीं हुए। इसके बावजूद मां जिद पर अड़ी रहीं। इस पर संजीव ने शर्त रखी कि विवाह के बाद भी दिल्ली में नहीं रहना है। अगर लड़की मेरे साथ यहां रहना चाहती है तो फिर ठीक है। मां ने उनकी शर्त यह सोचकर मान ली कि बहू के सामने संजीव की एक नहीं चलेगी और वह एक दिन उसे दिल्ली वापस ले आएगी। इसके बाद विवाह हुआ और दोनों खगडि़या में एक किराए के मकान में रहने लगे। दोनों का सारा खर्च घर वाले ही देते थे। विवाह के कुछ दिन बाद ही उनकी पत्नी उन्हें दिल्ली वापस चलने के लिए कहने लगी, लेकिन वे वापसी की कोई बात सुनने के लिए ही तैयार नहीं थे। इसी बीच घर में एक नए मेहमान का भी आगमन हुआ। पत्नी बच्चे के भविष्य की दुहाई देकर संजीव को लौटने की बात कहती रहती। इस पर वे कहते, एक बच्चे के भविष्य के लिए सैकड़ों बच्चों के भविष्य को दांव पर नहीं लगाया जा सकता। इसको तुम देखो और मुझे इन बच्चों के लिए छोड़ दो। आखिर में 2010 में उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर दिल्ली वापस आ गई।
पारिवारिक झंझटों से मुक्त होने के बाद वे पूरी तरह डोम और मुसहर जाति की सेवा में तत्पर हैं। उल्लेखनीय है कि इन दोनों जातियों के लोग बेघर हैं। ये लोग पीढि़यों से सरकारी जमीन पर झु़ग्गी बनाकर रह रहे हैं। जब सरकारी विभाग उस जमीन पर कुछ बनवाता है तो उन्हें उजाड़ दिया जाता है। फिर ये लोग और कहीं झुग्गी बना लेते हैं। संजीव ने इन लोगों के लिए परबत्ता के पास सरकारी जमीन पर इंदिरा आवास बनवाने की पहल की। इसका गांव वालों ने यह कहते हुए विरोध किया कि इससे गांव का माहौल खराब होगा और गांव की बेटियों की शादी में दिक्कत होगी। लेकिन इस विरोध की परवाह न करते हुए संजीव ने वहां उन लोगों के लिए इंदिरा आवास बनवाया। पर दबंगों ने इन घरों में लोगों को रहने नहीं दिया। प्रशासन की मदद से लोग वहां रहने लगे।
संजीव उन युवकों को भी सही मार्ग पर लाए, जो बहकावे में आकर माओवादी बन गए थे। दरअसल, बेरोजगारी से परेशान होकर अनके युवक माओवादी बन गए थे। संजीव ने उन युवकों से संपर्क किया और उन्हें घर लौटने के लिए प्रेरित किया। इससे माओवादी संजीव से नाराज हो गए। उन लोगों ने 2009 में एक रात संजीव का अपहरण कर लिया। उन्होंने कई घंटों तक संजीव को एक सुनसान स्थान पर रखा और वहां उनसे कहा कि आप जो काम कर रहे हैं, उससे छोड़ दें, अन्यथा आपकी हत्या कर दी जाएगी। लेकिन संजीव किसी दूसरी ही मिट्टी के बने हैं। उन्होंने कहा, भले ही मार दो, पर काम नहीं रुकेगा। बाद में प्रशासन ने उन्हें माओवादियों के चंगुल से मुक्त कराया।
इस घटना के बाद वे लोग ज्यादा चिन्तित हुए, जिनके लिए वे काम करते हैं। उन लोगों ने उन्हें परबत्ता छोड
़ने की सलाह दी। हालांकि उन्हें यह मंजूर नहीं था। लेकिन जन दबाव पर उन्होंने परबत्ता छोड़ दिया और खगडि़या आ गए। यहां रेलवे स्टेशन के पास डोम बस्ती है। वे वहीं रहकर वहां के बच्चों को पढ़ाने लगे। आज खगडि़या के डोम भी उन्हें अपना उद्धारक मानते हैं।
सच में संजीव उद्धारक हैं। वे खगडि़या में भी वही काम कर रहे हैं, जो उन्होंने परबत्ता में किया। यहां के डोमों के लिए भी वे घर बनवाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन से जमीन मिल गई, पर वहां का स्थानीय समाज भी घर बनवाने का विरोध कर रहा है। उम्मीद है, संजीव यहां भी इस समस्या का हल निकाल लेंगे। इन दिनों वे मुसहर जाति के लोगों के लिए काम कर रहे हैं। इन जातियों के उद्धार के लिए संजीव जो त्याग और तपस्या कर रहे हैं, उसकी मिसाल बहुत ही कम मिलती है।     –अरुण कुमार सिंह, खगडि़या से लौटकर 

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

PM Modi Punjab Visit Sant Guru Ravidas Express Vande Bharat Sleeper Dera Sachkhand Ballan Political Equation

पीएम मोदी का पंजाब दौरा: पंजाब और काशी के बीच बनेगा आस्था व संस्कृति का नया सेतु, जानिए कैसे बदलेगा राजनीतिक समीकरण!

ममता राज में दुर्गा पूजा की पवित्रता से हुआ समझौता…BJP नेता शमीक भट्टाचार्य ने खोली TMC की पोल

देवी तारा

गुप्त नवरात्र:  देवी तारा, जो भगवान शिव की माता के रूप में जानी जाती हैं

Explainer। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में क्या खास? 682 सीटें और 10 कोच…75 KM/H की रफ्तार

Explainer: भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप, MODI की टेक क्रांति, बूम पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग

Puri Jagannath Rath Yatra 2026 Crowd Gives Way To Ambulance RSS Volunteers Service Human Corridor

यही है सनातन धर्म: पुरी रथयात्रा में लाखों की भीड़, पलभर में मिला एम्बुलेंस को रास्ता, RSS स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल

Load More

ताज़ा समाचार

PM Modi Punjab Visit Sant Guru Ravidas Express Vande Bharat Sleeper Dera Sachkhand Ballan Political Equation

पीएम मोदी का पंजाब दौरा: पंजाब और काशी के बीच बनेगा आस्था व संस्कृति का नया सेतु, जानिए कैसे बदलेगा राजनीतिक समीकरण!

ममता राज में दुर्गा पूजा की पवित्रता से हुआ समझौता…BJP नेता शमीक भट्टाचार्य ने खोली TMC की पोल

देवी तारा

गुप्त नवरात्र:  देवी तारा, जो भगवान शिव की माता के रूप में जानी जाती हैं

Explainer। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में क्या खास? 682 सीटें और 10 कोच…75 KM/H की रफ्तार

Explainer: भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप, MODI की टेक क्रांति, बूम पर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग

Puri Jagannath Rath Yatra 2026 Crowd Gives Way To Ambulance RSS Volunteers Service Human Corridor

यही है सनातन धर्म: पुरी रथयात्रा में लाखों की भीड़, पलभर में मिला एम्बुलेंस को रास्ता, RSS स्वयंसेवकों ने पेश की मिसाल

Akshay Kumar Donation Tribal Girls Hostel Udaipur Vanvasi Kalyan Parishad Aruna Bhatia Smriti

अक्षय कुमार का बड़ा काम: उदयपुर में माता अरुणा भाटिया के नाम पर बनेगी जनजाति कन्या छात्रावास की इमारत!

Bhartiya kisan sangh

कैंसर वाले रसायन ‘पैराक्वाट डाइक्लोराइड’ पर केंद्र सरकार ने लगाया प्रतिबंध, भारतीय किसान संघ ने फैसले का किया स्वागत

ब्रिटेन की गृहमंत्री शबाना महमूद। ग्रूमिंग गैंग सरगना शब्बीर अहमद (इनसेट में) को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की ब्रिटेन में चल रही है तैयारी।

ग्रूमिंग गैंग सरगना शब्बीर को क्या डिपोर्ट करेगा UK ? शबाना महमूद का नया दांव और पाकिस्तान की ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी

ब्रिटेन में जहां मुस्लिम संगठन को बेचा मंदिर वहां कितनी है हिंदू आबादी? 10 मस्जिद पहले से ही

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies