|
पिछले दिनों हरियाणा के चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्याय ने चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व के समग्र विकास तथा वैदिक गणित के प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम हेतु दो वर्ष के लिए अनुबंध किया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय में गणित विभाग द्वारा चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास व वैदिक गणित विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सचिव श्री अतुल कोठारी ने कहा कि एकाग्रता से कार्य करने से व्यक्ति सफलता के चरम पर पहुंच सकता है। विशिष्ट अतिथि राकेश भाटिया ने विद्यार्थियों को स्वामी भारती कृष्ण तीर्थ द्वारा विरचित वैदिक गणित के 16 सूत्रों से रूबरू करवाया। उन्होंने प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को सिखाया कि किस प्रकार वैदिक गणित की सहायता से कठिन गणनाओं को भी सरलता से हल किया जा सकता है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एस. के. गकखड़ व कुलसचिव प्रो. भगवान सिंह चौधरी भी उपस्थित थे। – प्रतिनिधि











